Lord Ganesh Favourite Zodiac: भगवान गणेश की प्रिय 3 राशियां, सफलता और धन के लिए अपनाएं ये असरदार उपाय – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Lord Ganesh Favourite Zodiac: ज्योतिष अनुसार भगवान गणेश बुद्धि, समृद्धि और सफलता के देवता हैं, जिनकी कृपा मिथुन, कन्या और कुंभ पर मानी जाती है. आइए जानते हैं, भगवान गणेश की प्रिय राशियों को सफलता और धन से कौन-से उपाय करने चाहिए?
Lord Ganesh Favourite Zodiac: ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार भगवान गणेश को बुद्धि, समृद्धि और सफलता का देवता माना जाता है. कुछ राशियों पर उनकी विशेष कृपा अधिक बताई जाती है. इनमें मिथुन, कन्या और कुंभ राशि प्रमुख हैं. मान्यता है कि इन जातकों के जीवन में अवसर, धन और उन्नति की संभावनाएं प्रबल रहती हैं. साथ ही सरल उपाय अपनाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.
इस राशि के लोग पैदाइशी चतुर होते हैं. गणेश जी बुद्धि के देवता हैं और मिथुन पर बुध ग्रह का राज है. यही वजह है कि ये तेज दिमाग और मीठी बोली के धनी होते हैं. करियर में उन्नति अपने आप उनके कदम चूमती है. बस जरूरत है थोड़ी दिशा की.
जो मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़ते, उन पर बप्पा की खास नजर रहती है. कन्या राशि वाले बिल्कुल ऐसे ही हैं. बुध के असर से ये हर काम को सोच-समझकर करते हैं. नतीजा? नौकरी में स्थिरता, बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी और समाज में इज्जत. इनका संघर्ष कभी बेकार नहीं जाता.
कुंभ राशि के जातक दिमाग से तो तेज होते ही हैं, साथ में न्यायप्रिय भी. गणेश जी को यह गुण सबसे अधिक भाता है. यही कारण है कि इनके जीवन में सुख और समृद्धि का संतुलन बना रहता है. बप्पा इनकी हर मुश्किल को आसानी में बदलने की ताकत देते हैं.
हर बुधवार सुबह कांसे की थाली में चंदन से ‘श्रीं’ लिखें. उस पर गणेश जी को साबुत मूंग चढ़ाएं. पूजा के बाद मूंग पक्षियों को खिलाएं. बप्पा को मूंग के लड्डू का भोग लगाएं. 21 दूर्वा घास और हरी इलायची के साथ पान का पत्ता भी अर्पित करें. गणेश जी को सिंदूर का तिलक लगाएं और वही तिलक अपने माथे पर भी लगाएं. हरी दूर्वा की माला पहनाएं और ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का जाप करें. मोदक चढ़ाना न भूलें.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
साल 2006 में ‘सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल’ मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की आस्था और जॉब अलर्ट्स पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये ‘धर्म और ज्योतिष‘ कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के ‘वेबसाईट हेड’ भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News