—विज्ञापन—
Delhi Car Blast: दिल्ली में लाला किले के पास एक कार में बड़ा धमाका होने की जानकारी सामने आई है. इस दौरान आस-पास मौजूद अन्य कारों में भी आग लगने की खबर सामने आ रही है. धमाके कारण लगभग 3 अन्य गाड़ियों में भी आग लगी है. ये हादसा मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास बताया जा रहा है.
LNJP अस्पताल के आधिकारी बयान में 8 लोगों की मौत का जिक्र किया गया है लेकिन दिल्ली पुलिस ने अभी तक 1 व्यक्ति की मौत की ही जानकारी दी है. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है. घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम और आतंकवाद जांच टीम भी पहुंच चुकी है. मौके पर दमकल की लगभग 8 गाड़ियां मौजूद हैं.
दिल्ली ब्लास्ट में मृतक और घायलों के लिए दिल्ली सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया है. मृतकों के परिवारों को 10 लाख, स्थायी रूप से अक्षम को 5 लाख मुआवजा देने की घोषणा की गई है. गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी. घायलों के इलाज की पूरी ज़िम्मेदारी दिल्ली सरकार ने ली है. दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने कहा है कि सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है.
Delhi CM Rekha Gupta tweets, "The tragic incident that occurred in Delhi has left the entire city in shock. In this hour of difficulty, the Government of Delhi extends its deepest condolences to all those families who have lost their loved ones and to those who have been injured… pic.twitter.com/7l3Sxhmqii
— ANI (@ANI) November 11, 2025

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्वीट किया, “दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए घातक विस्फोट से प्रभावित लोगों के प्रति हमारी संवेदना है. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति हमारी गहरी संवेदना है और जो लोग घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं.”
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंगोला से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की और दिल्ली में लाल किले के पास कल शाम हुए विस्फोट के बारे में जानकारी ली.
मध्य प्रदेश | दिल्ली बम विस्फोट के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर, भोपाल के पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने कहा कि सभी सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है और आपने देखा होगा कि कल रात पूरे शहर में कड़ी सुरक्षा जाँच की गई. शहर के सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस और जाँच एजेंसियों की एक विशेष टीम तैनात की गई थी. यह जारी रहेगी. आज की बैठक में सतर्कता पर ज़ोर दिया गया, और साथ ही, हम नहीं चाहते कि लोग डरें. हम किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. हमारी टीमें किसी भी तरह की अफवाहों को रोकने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार नज़र रख रही हैं.
#watch | Madhya Pradesh | On security arrangements in the aftermath of the Delhi bomb blast, Harinarayan Chari Mishra, Bhopal Police Commissioner, says, "… All security agencies and police have been put on alert and you must have seen the intense security checking that was… pic.twitter.com/4ZeukQt3wE

इज़राइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने कहा, “मैं भारत के लोगों और विशेष रूप से दिल्ली के मध्य में हुए विस्फोट में मारे गए निर्दोष पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी और इज़राइल की ओर से गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। इज़राइल आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है।”
Minister of Foreign Affairs of Israel, Gideon Sa'ar says, "I extend my & Israel’s deepest condolences to the People of India and especially to the families of the innocent victims killed in the blast at the heart of Delhi. Wishing speedy recovery to the wounded. Israel stands… pic.twitter.com/YLO10DzjSv

दिल्ली कार बम विस्फोट के बाद सुरक्षा समीक्षा बैठक के एक और दौर की अध्यक्षता करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर्तव्य भवन स्थित गृह मंत्रालय पहुंचे।
#watch | Delhi | Union Home Minister Amit Shah arrives at the Ministry of Home Affairs at Kartavya Bhawan to chair another round of security review meeting following the Delhi car blast pic.twitter.com/5WXDghTk37
— ANI (@ANI) November 11, 2025
#watch | Delhi | Union Home Minister Amit Shah arrives at the Ministry of Home Affairs at Kartavya Bhawan to chair another round of security review meeting following the Delhi car blast pic.twitter.com/5WXDghTk37
गृहमंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर उच्च स्तरीय बैठक की। इसमें आईबी प्रमुख, दिल्ली पुलिस कमिश्नर, एनआईए चीफ समेत कई लोग मौजूद रहे। बैठक में गृह मंत्रालय ने एनआईए को जांच सौंप दी है।
लाल किला के पास जिस कार में ब्लास्ट हुआ उसका पेट्रोल पंप का सीसीटीवी जहां वो पॉल्यूशन चेक करवा यह है। उसे पता था अगर दिल्ली में जाना है तो पॉल्यूशन सर्टिफिकेट भी ओके होना चाहिए कहीं उसे कोई रोक न ले।
हरियाणा में Al falah university से दिल्ली कार ब्लास्ट से संबंधित 5 से जायदा लोगों से सुबह से ही university के अंदर पूछताछ की जा रही थी। कई घटों बाद अब पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों को यूनिवर्सिटी से बहर निकली है।
दिल्ली ब्लास्ट पर मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कहा कि यह हादसा बेहद दुखद है, गृह मंत्री अमित शाह उसकी जांच कर रहे हैं और विस्तार से सारी बाते वो प्रेस में बताने वाले है, ऐसी किसी घटना में भारत सरकार प्रधानमंत्री के नेतृत्व में निपटने में सक्षम हैं, ऐसी कोई भी घटना के जवाबदार लोग कभी भी बचे नहीं है, जब और जहाँ ज़रूरत पड़ी भारत सरकार अपनी कार्रवाई से साबित करती रही है
दिल्ली कार ब्लास्ट मामले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर बैठक खत्म हो गई है। बैठक करीब सवा घंटे तक चली। इसमें आईबी, एनआईए, कमिश्नर समेत एजेंसियों के प्रमुख शामिल रहे।
आतंकी डॉ उमर की मां और 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही उमर से जुड़े 12 लोगों के मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
दिल्ली धमाका को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर अहम बैठक शुरू हो गई है।
दिल्ली पुलिस ने पहाड़गंज फ्लाइओवर के पास एक काले रंग का संदिग्ध बैग बरामद किया है। सर्च के दौरान बैग बरामद किया गया। दिल्ली पुलिस कल रात से ही दिल्ली के 3 इलाकों में सर्च कर रही है।
अगले 3 दिनों तक लाल किला लोगों के लिए बंद किया गया।
दिल्ली लाल किला के पास ब्लास्ट में अब तक कुल 9 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें से 7 की शिनाख्त हो चुकी है।
केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह सुबह 11 बजे कर्तव्य भवन में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। केंद्रीय गृह सचिव, आईबी निदेशक, दिल्ली पुलिस आयुक्त और एनआईए के महानिदेशक इस बैठक में भाग लेंगे। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक भी वर्चुअल माध्यम से इस बैठक में शामिल होंगे।
दिल्ली में लाल किले के पास प्रारंभिक जांच में अमोनियम नाइट्रेट, फ्यूल ऑयल और विस्फोटक डेटोनेटर के इस्तेमाल के संकेत मिले हैं।
लाल किले का मेट्रो गेट 1 और गेट 4 पुलिस की अगली सूचना तक बंद रहेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने स्पॉट को चारों तरफ से बंद किया।
लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट | दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, “दिल्ली पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली है जिसमें संदिग्ध की कार पार्किंग क्षेत्र में प्रवेश करती और बाहर निकलती दिखाई दे रही है। फुटेज से संकेत मिलता है कि उस समय संदिग्ध अकेला था। जांचकर्ता अब दरियागंज की ओर जाने वाले मार्ग का पता लगा रहे हैं, जबकि वाहन की पूरी गतिविधि का पता लगाने के लिए आस-पास के टोल प्लाजा के फुटेज सहित 100 से अधिक सीसीटीवी क्लिप की जांच की जा रही है।
दिल्ली में लाल किले पर हुए ब्लास्ट में घायलों से मिलने के लिए गृह मंत्री अमित शाह LNJP अस्पताल पहुंचे. अस्पताल में ही उन्होंने दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की. घटना को लेकर दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने बताया कि विस्फोट उस समय हुआ जब धीमी गति से चल रहा एक वाहन लाल किले के पास ट्रैफिक सिग्नल पर रुका.
वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस घटना को लेकर वह कल गृह मंत्रालय के अधिकारियों के साथ एक बड़ी बैठक करेंगे. उन्होंने कहा कि विस्फोट की सूचना मिलने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे फोन किया. मैं यहां से घटनास्थल के लिए रवाना हो रहा हूं. कल गृह मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक होगी. इसके बाद वह लाल किले पर इस जगह भी गए, जहां धमाका हुआ था.
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट के बाद मध्य प्रदेश के जबलपुर में पुलिस रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य प्रमुख स्थानों पर व्यापक तलाशी अभियान चला रही है. जीआरपी और आरपीएफ के जवान, खोजी कुत्तों के साथ, सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्लेटफार्मों, यात्रियों के सामान और खाने-पीने की वस्तुओं की जाँच कर रहे हैं.
Jabalpur, Madhya Pradesh: Police are conducting extensive searches at the railway station, bus stands, and other key locations. GRP and RPF personnel, along with sniffer dogs, are inspecting platforms, passenger belongings, and food items to ensure safety following the car… pic.twitter.com/bgdv4JtUq1
— IANS (@ians_india) November 10, 2025
Jabalpur, Madhya Pradesh: Police are conducting extensive searches at the railway station, bus stands, and other key locations. GRP and RPF personnel, along with sniffer dogs, are inspecting platforms, passenger belongings, and food items to ensure safety following the car… pic.twitter.com/bgdv4JtUq1
लाल किला ब्लास्ट मामले में मृतकों का आंकड़ा बढ़ गया है. ताजा अपडेट के मुताबिक, मृतकों की संख्या अब 9 हो गई है जबकि 20 लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है.
भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ओएएम ने पोस्ट किया, “आज शाम दिल्ली के लालकिले के पास हुई घटना से प्रभावित सभी लोगों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है. हमारी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं.”
भारत स्थित मिस्र के दूतावास ने लिखा, “अरब गणराज्य मिस्र की जनता और सरकार की ओर से, हम लालकिला विस्फोट से प्रभावित परिवारों और प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। हमारी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ शोक संतप्त लोगों के साथ हैं, और हम सभी घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं।”
VIDEO | Jammu and Kashmir: High alert, strict security checking at Vaishno Devi Shrine following blast near Delhi's Red Fort.(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/bmldCrp1II
— Press Trust of India (@PTI_News) November 10, 2025
VIDEO | Jammu and Kashmir: High alert, strict security checking at Vaishno Devi Shrine following blast near Delhi's Red Fort.(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/bmldCrp1II
एनएसजी, दिल्ली पुलिस, एफएसएल और अन्य कई एजेंसियां उस जगह की जांच कर रही हैं जहाँ आज शाम करीब 7 बजे हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ था। विस्फोट के कारण अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है।
#watch | Several agencies, including NSG, Delhi Police, FSL and others carry out investigation at the spot where the blast took place in a Hyundai i20 car today at around 7 pm. Due to the blast, eight people have died so far. pic.twitter.com/QshaHfeMbv
— ANI (@ANI) November 10, 2025

एनएसजी की टीम एक खोजी कुत्ते के साथ दिल्ली में लाल किले के पास उस जगह की जाँच कर रही है जहाँ आज शाम लगभग 7 बजे एक हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ था। विस्फोट के कारण अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है।
#watch | Delhi: The NSG team, along with a sniffer dog, carry out an investigation at the spot near Red Fort in Delhi where the blast took place in a Hyundai i20 car today at around 7 pm.Due to the blast, eight people have died so far. pic.twitter.com/HelSnpScwD
— ANI (@ANI) November 10, 2025
#watch | Delhi: The NSG team, along with a sniffer dog, carry out an investigation at the spot near Red Fort in Delhi where the blast took place in a Hyundai i20 car today at around 7 pm.Due to the blast, eight people have died so far. pic.twitter.com/HelSnpScwD
Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद प्रशासन ने इमरजेंसी नंबर जारी कर दिए हैं.
दिल्ली पुलिस इमरजेंसी: 112 (24 घंटे, मिसिंग पर्सन बताने पर जांच की जाएगी)
दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम: 011-22910010 या 011-22910011
LNJP अस्पताल (जहां ज्यादातर घायल हैं): 011-23233400, इमरजेंसी 011-23239249 (अस्पताल जाकर या फोन पर पूछताछ कर सकते हैं)
दिल्ली फायर सर्विस: 101
एम्बुलेंस: 102 या 108
AIIMS ट्रॉमा सेंटर (अगर कोई वहां शिफ्ट हुआ): 011-26594405
Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली कार हादसे में इस्तेमाल i-20 कार पेट्रोल और सीएनजी दोनों पर चलती है. इस कार का रंग सफेद था. कार गुरुग्राम के नंबर पर रजिस्टर्ड थी. गाड़ी के पिछले हिस्से से NSG टीम कुछ सबूत इकट्ठे कर रही है.
न्यूज 24 पर पढ़ें ताजा खबर, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in