हरियाणा में धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा बढ़ाई: पदयात्रा में युवक क्रेन ने कुचला, मौत; बागेश्वरधाम पीठाधीश्व… – Dainik Bhaskar

हरियाणा में बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ‘सनातन एकता पदयात्रा’ आज (11 नवंबर) चौथे दिन समाप्त हो गई। सोमवार को यात्रा फरीदाबाद पार कर पलवल में प्रवेश कर गई थी और पूरे दिन पलवल जिले में चली। रात्रि विश्राम के लिए यात्रा मित्रोल गां
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन पर ब्लास्ट के बाद यात्रा की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। पहले 3 पुलिस कंपनियां तैनात थीं, अब 2 अतिरिक्त कंपनियां और जैमर वाहन भी यात्रा के साथ चल रहे हैं।
पलवल नेशनल हाईवे पर कुछ युवकों ने ट्रैक्टर और बाइक से स्टंट किए, जिन्हें पुलिस कमांडो ने तुरंत नियंत्रित किया। भीड़ पर नजर रखते हुए सुरक्षा बलों ने सख्ती बरती।
उधर, अटोहा मोड़ के पास यात्रा में चल रहे युवक को क्रेन ने कुचल दिया। जिसमें उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान ऋषिकेश के रहने वाले सुभाष (35) के रूप में हुई है।
धीरेंद्र शास्त्री ने दिल्ली में हुए ब्लास्ट को लेकर के जताया दुख जताया है। उन्होंने कहा कि हम जहां से चले वहां एक देशद्रोही के घर से विस्फोटक पदार्थ मिला। ये बम बनाने के काम आता है।
वह किसी आतंकवादी संगठन से जुड़ा था। यात्रा के आगरा चौक पहुंचने पर ये दुखद घटना हुई। इसके बाद हमने गीत-संगीत बंद करा दिया। दिल्ली की घटना में जिनका शरीर शांत हुआ हम उनके परिवार को बल देने के लिए हनुमान जी से प्रार्थना कर रहे हैं।
विदेशी ताकतें हमें डराने के लिए ये सब कर रही है। हम सब भारतीयों को (चाहे वो किसी भी धर्म का हो) कदम से कदम मिलाकर इन्हें जवाब देना पड़ेगा।
यात्रा से जुड़े PHOTOS…
पदयात्रा के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News