Tere Ishk Mein Day 3: धनुष-कृति सेनन की फिल्म ने फोड़ा बॉक्स ऑफिस, की ताबड़तोड कमाई – Asianet News Hindi

कृति सेनन और धनुष की फिल्म तेरे इश्क में शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की रिलीज को 3 दिन हो गए हैं और इसी बीच इसके तीसरे दिन का कलेक्शन का आकंड़ा सामने आ गया है।
डायरेक्टर आनंद एल राय की फिल्म तेरे इश्क में ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड कमाई की। sacnilk.com की मानें तो मूवी ने तीसरे दिन 16.37 करोड़ का जोरदार बिजनेस किया। 
ये भी पढ़ें… इंडियन सिनेमा की 10 सबसे लंबी फिल्में, एक की लंबाई इतनी बांटना पड़ा 2 पार्ट में
धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में ने ओपनिंग डे पर 16 करोड़ के साथ अपने खाता खोला था। दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 17 करोड़ का कलेक्शन कियाा। फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 49.37 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
फिल्म तेरे इश्क में की ऑक्यूपेंसी की बात करें तो मॉर्निंग शो की ऑक्यूपेंसी 14.32 फीसदी रही, दोपहर की 38.60 परसेंट, शाम के शो की 45.63 फीसदी रही। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
फिल्म तेरे इश्क में एक म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। इसका स्क्रीनप्ले हिमांशु शर्मा और नीरज यादव ने लिखा है। बताया जा रहा है कि ये रांझणा (2013) का स्पिरिचुअल सीक्वल है।
फिल्म तेरे इश्क में की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें धनुष और कृति सेनन लीड रोल में हैं। इनके साथ प्रकाश राज, तोता रॉय चौधरी, प्रियांशु पेनयुली, रवि किशन, चितरंजन त्रिपाठी, जया भट्टाचार्य, विनीत कुमार सिंह, मोहम्मद जीशान अय्यूब आदि हैं।
डायरेक्टर आनंद एल राय की फिल्म तेरे इश्क में को 85 करोड़ के बजट में तैयार किया है। इसके प्रोड्यूसर आनंद एल राय, हिमांशु शर्मा, भूषण कुमार और किशन कुमार हैं। इसे कलर येलो प्रोडक्शंस और टी-सीरीज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है।
ये भी पढ़ें… Mastiii 4 vs 120 Bahadur Day 9: बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही दोनों मूवी, कमाई को मोहताज

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News