Ranchi News: नगड़ी में डिक्की तोड़ आठ लाख का जेवर ले उड़े चोर – Hindustan

Ranchi News: पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी थाना क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी लगातार चोरों के निशाने पर हैं। रविवार सुबह अपराधियों ने दिनदहाड़े एक ज्वेलरी कारोबारी की बाइक की डिक्की तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग उड़ा लिया। वारदात नारों बाजार स्थित राधे कृष्णा ज्वेलर्स दुकान के सामने सुबह करीब साढ़े दस बजे हुई। पूरी घटना कुछ ही मिनटों में हुई और आरोपी बाइक से पिस्का रेलवे फाटक की ओर फरार हो गए।

राधे कृष्णा ज्वेलर्स के संचालक अमित कुमार सोनी ने बताया कि वह रोज की तरह दुकान खोलने पहुंचे थे। दुकान का ताला खोलने के दौरान उन्होंने अपनी बाइक बाहर खड़ी कर दी थी। बाइक की डिक्की में एक बैग रखा था, जिसमें दुकान के करीब 60 ग्राम सोने और चार किलो चांदी के जेवरात थे। इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। दोनों ने पलक झपकते ही बाइक की डिक्की तोड़ी, जेवरात से भरा बैग निकाला और तेज गति से पिस्का रेलवे फाटक की ओर भाग निकले। उनका अनुमान है कि दोनों अपराधी पहले से ही आसपास रेकी कर रहे थे और मौके की तलाश में थे।

घटना के बाद अमित कुमार सोनी ने नगड़ी थाना में दो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि चोरी गए सोने-चांदी के जेवरों की कीमत करीब आठ से नौ लाख रुपये है। सूचना मिलते ही नगड़ी थाना प्रभारी अभिषेक राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पिस्का रेलवे फाटक से रिंग रोड तक अपराधियों की तलाश में छापेमारी की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लोगों से पूछताछ की और आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दो संदिग्ध बाइक सवार तेजी से भागते दिखाई दिए हैं।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में नगड़ी थाना क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी लगातार अपराधियों के निशाने पर हैं। चार जुलाई को भी नारों बाजार स्थित अमित ज्वेलर्स का ताला तोड़कर अपराधियों ने करीब छह लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए थे। उसी रात बाजार की एक अन्य ज्वेलरी दुकान में भी चोरी का प्रयास किया गया था। लगातार हो रही इन घटनाओं से सर्राफा कारोबारियों में दहशत का माहौल है।

कोट: सीसीटीवी फुटेज में दोनों आरोपियों के चेहरे स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। उनकी पहचान कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -अभिषेक राय, थाना प्रभारी, नगड़ी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News