Gorakhpur News: कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव में समूह की किस्त वसूली करने गए एक निजी वित्तीय संस्था के फील्ड कर्मचारी पर लोहे की रॉड से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर पंचायत चौमुखा निवासी तुषार तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एक निजी वित्तीय संस्था में फील्ड कर्मचारी हैं। शुक्रवार को वह अपनी सेंटर लीडर के साथ बैजनाथपुर गांव में समूह की सदस्य वंदना के घर किस्त लेने गए थे। उस समय वंदना घर पर मौजूद नहीं थी।
इस पर उन्होंने घर पर मौजूद उसके भाई लक्ष्मण सहानी से वंदना के बारे में जानकारी मांगी। आरोप है कि पूछताछ से नाराज होकर लक्ष्मण सहानी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे तुषार घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना की सूचना पीड़ित ने तत्काल डायल-112 पर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल का उपचार कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी लक्ष्मण सहानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play