MP किसान आंदोलन:कलेक्टर से बैठक बेनतीजा, हाईवे पर बिताएंगे रात: धार खलघाट टोल पर प्रदर्शन, कल नई रणनीति तैय… – Dainik Bhaskar

मध्यप्रदेश के धार जिले के धामनोद में चल रहे किसान आंदोलन को देखते हुए जिला प्रशासन ने संपूर्ण धार जिले में धारा 144 लागू कर दी है। किसानों ने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन जारी रहेगा और रात हाईवे पर ही गुजारेंगे। मंगलवार सुबह से आंदोलन की नई रूपरेखा तैय
धार, बड़वानी, खरगोन और खंडवा जिलों से करीब 5,000 किसान नेशनल हाईवे-52 पर जुटे हैं। आंदोलन के दौरान कुछ किसान सड़क के बीचोंबीच पेड़ रखकर बैठे हैं। पुलिस ने 400 अधिकारियों का बल तैनात किया है। इससे पहले किसानों की कलेक्टर प्रियंक मिश्रा से बैठक बेनतीजा रही। जिसके बाद किसानों ने आंदोलन को जारी रखने का फैसला लिया है।
किसान महासंघ ने की भोजन की व्यवस्था किसान महासंघ ने दूर-दूर से आए किसानों के लिए भोजन और रात गुजारने की व्यवस्था की है। किसानों ने सड़क पर भोजन बनाना शुरू कर दिया है। जो किसान सोने के साधन नहीं लाए, उनके लिए संघ ने इंतजाम किया है। फोरलेन की एक लेन पर पुलिस ने ट्रैफिक शुरू किया तो किसानों ने वाहन रुकवाकर विरोध जताया। पिछले 5 महीने में किसानों ने कई आवेदन दिए, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। आंदोलन लंबा चल सकता है।
कलेक्टर ने कहा कि किसान अपनी मांगें शांतिपूर्ण रूप से ज्ञापन के माध्यम से रख सकते हैं। आंदोलन को लेकर प्रशासन ने ड्रोन की मदद से निगरानी भी तेज कर दी है।
किसान आंदोलन की तस्वीरें…
किसानों के प्रदर्शन की बड़ी बातें…
खबर के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए ब्लाॅग से गुजर जाइए।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News