‘बिग बॉस 19’ में नजर आईं अशनूर कौर ने टास्क के दौरान तान्या मित्तल को लकड़ी के पट्टे से मार दिया था। ऐसे में उन्हें घर से बाहर निकाल दिया गया।
‘बिग बॉस 13’ में नजर आईं मधुरिमा तुली ने गुस्से में अपने एक्स-बॉयफ्रेंड विशाल सिंह को तवे से मारा था। ऐसे में उन्हें घर से बाहर निकाल दिया गया था।
‘बिग बॉस 11’ में नजर आए जुबैर खान, सलमान खान की फटकार के बाद उन्होंने गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। इसके बाद उन्हें शो छोड़ना पड़ा।
‘बिग बॉस 10’ में दिखाई दिए स्वामी ओम ने एक टास्क के दौरान रोहन मेहरा और बानी जज पर पेशाब फेंका था। उनकी इस हरकत की वजह से उन्हें घर से बेघर कर दिया गया था।
‘बिग बॉस 8’ में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट एजाज खान ने घर में अली कुली मिर्जा की गर्दन पकड़ ली और उन पर शारीरिक हमला किया था। ऐसे में उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था।
‘बिग बॉस 3’ में कमाल आर खान ने रोहित वर्मा पर पानी की बोतल फेंकी थी, लेकिन वो शमिता शेट्टी को लग गई। इस हरकत के लिए उन्हें घर से बाहर निकाल दिया गया था।