Bihar Assembly Session 2025 Live Updates: बिहार विधानसभा सत्र के दूसरे दिन की कार्रवाई शुरू हो गई है। पहले दिन विधायकों को शपथ दिलाई गई और दूसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष चुने जाएंगे।
प्रेम कुमार बने विधानसभा अध्यक्ष।
डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। बिहार विधानसभा में सोमवार को 235 नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ली। प्रोटेम स्पीकर नरेन्द्र नारायण यादव ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन आज यह तय हो जाएगा कि गया से लगातार नौ बार के विधायक डॉ. प्रेम कुमार बिहार विधानसभा के 18वेंअध्यक्ष होंगे। उन्होंने सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था। इस पद के लिए केवल वह ही एक उम्मीदवार है तो उनका निर्विरोध अध्यक्ष बनना लगभग तय है। बिहार विधानसभा का यह सत्र 1 से 5 दिसंबर 2025 तक चलेगा।
तेजस्वी यादव ने अपने दल और महागठबंधन की तरफ से विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह उम्मीद रहेगी कि सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष को भी साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने कहा कि हमें भरोसा है कि आप इस जिम्मेदारी को निभाते हुए किसी को निराश नहीं करेंगे। जब भी विपक्ष की जरुरत आपको होगी विपक्ष आपके साथ खड़ी रहेगी।
नीतीश कुमार ने प्रेम कुमार के विधानसभा अध्यक्ष बनने पर उनको बधाई दी है। नीतीश कुमार ने कहा कि एक बार सब खड़े होकर उनको प्रणाम करिए। उन्होंने कहा कि मैं सदन के सभी साथियों से अपील करूंगा कि सदन के उचित संचालन में उनका साथ दें। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने भी बधाई दी।
बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। गया से लगातार नौ बार के विधायक डॉ. प्रेम कुमार बिहार विधानसभा के 18वेंअध्यक्ष चुने जाएंगे।
18वीं बिहार विधानसभा के शपथ ग्रहण समारोह पर भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने कहा, “बहुत अच्छा लगा। सभी विधायकों से मिले। एक अलग माहौल था। सब एक दूसरे से मिल रहे थे, अपने क्षेत्र के बारे में बता रहे थे। क्या काम करने हैं, इसपर बात कर रहे थे। काफी नए विचार भी मिले।”
#WATCH पटना(बिहार): 18वीं बिहार विधानसभा के शपथ ग्रहण समारोह पर भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने कहा, "बहुत अच्छा लगा। सभी विधायकों से मिले। एक अलग माहौल था। सब एक दूसरे से मिल रहे थे, अपने क्षेत्र के बारे में बता रहे थे। क्या काम करने हैं, इसपर बात कर रहे थे। काफी नए विचार भी मिले।" pic.twitter.com/jSt4TtQIG7
Bihar Vidhan Sabha LIVE: 18वीं विधानसभा के पहले सत्र के पहले दिन 235 विधायकों का शपथ ग्रहण हुआ। अभी तक सात विधायकों ने शपथ नहीं ली, वह सदन में अनुपस्थित थे। जिसमें मदन सहनी, जीवेश मिश्रा, विनय बिहारी, केदारनाथ सिंह, अनंत सिंह, डॉ. सुनील कुमार और अमरेन्द्र पांडेय ने शपथ नहीं ली जबकि, प्रोटेम स्पीकर को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने राजभवन में ही शपथ दिलायी थी।
बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नौवीं बार गया सदर सीट से जीते पूर्व मंत्री प्रेम कुमार ने नामांकन किया। वह निर्विरोध निर्वाचित हो सकते हैं।
बिहार विधानसभा में चल रहे शपथ ग्रहण में राजद विधायक और शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब ने हिंदी में शपथ ग्रहण की। वहीं, बीजेपी विधायक तारकिशोर प्रसाद और रत्नेश सदा ने संस्कृत में शपथ ली।
Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन आज नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा है। इस संवैधानिक प्रक्रिया के बीच सदन से एक बेहद खूबसूरत और राजनीतिक सौहार्द से भरी तस्वीर सामने आई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के कभी बेहद खास रहे और अब BJP के विधायक बन चुके रामकृपाल यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को गर्मजोशी से गले लगाया।
महिषी से आरजेडी विधायक गौतम ऋषि ऑटो से हवाई चप्पल पहने विधानसभा पहुंचे। चप्पल पहनने को लेकर उन्होंने कहा कि मुझे चप्पल में कंफर्टेबल रहता है।
राघोपुर से चुने गए RJD विधायक और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव विधानसभा के पहले सत्र में शामिल होने के लिए बिहार विधानसभा पहुंचे।
#WATCH पटना: राघोपुर से चुने गए RJD विधायक और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव विधानसभा के पहले सत्र में शामिल होने के लिए बिहार विधानसभा पहुंचे। pic.twitter.com/lKFHgVSVie
नवनिर्वाचित भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने कहा, “मेरा एक नया जीवन शुरु होगा। आज शपथ ग्रहण के बाद मैं विधायक बन जाऊंगी। मेरे लिए आज बहुत बड़ा दिन है…”
#WATCH पटना: नवनिर्वाचित भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने कहा, "मेरा एक नया जीवन शुरु होगा। आज शपथ ग्रहण के बाद मैं विधायिका बन जाऊंगी। मेरे लिए आज बहुत बड़ा दिन है…" pic.twitter.com/lxLwghqLmi
राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा, “हमारा मनोबल पहले से ही हाई है…हमारी संख्या गिनने में कम है लेकिन लड़ाई लड़ने में हमारी संख्या बहुत है…”
#WATCH पटना: राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा, "हमारा मनोबल पहले से ही हाई है…हमारी संख्या गिनने में कम है लेकिन लड़ाई लड़ने में हमारी संख्या बहुत है…" pic.twitter.com/kGlEGAO02e
BJP MLA चुने गए और पूर्व IPS अधिकारी, आनंद मिश्रा ने कहा, “यह बिहार की जनता की जीत है और हम, उनके प्रतिनिधि, बिहार के विकास की शपथ लेंगे। मुझे विश्वास है कि मेरा प्रशासनिक अनुभव एक MLA के तौर पर मेरी मदद करेगा।”
#WATCH | Patna, Bihar: BJP MLA elect & former IPS officer, Anand Mishra says, "This is the victory of the public of Bihar and we, their representatives, will take oath for the development of Bihar. I am confident my administrative experience will help me as an MLA." pic.twitter.com/K8A0gUT2SW
बिहार विधानसभा में आज की कार्यवाही शुरू हो गई है। प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव सदन में पहुंच गए हैं और उन्होंने कार्यवाही में हिस्सा लिया। उनके पहुंचते ही विधानसभा की कार्यवाही औपचारिक रूप से प्रारंभ हो गई। सम्राट चौधरी ने सबसे पहले शपथ ली है। उनके बाद विजय सिन्हा का शपथ होगा
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा और MLA नई चुनी हुई बिहार विधानसभा के पहले सेशन के लिए पहुंचे।
#WATCH पटना | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, और MLA नई चुनी हुई बिहार विधानसभा के पहले सेशन के लिए पहुंचे। pic.twitter.com/nDHeW7Kux8