मेरठ. मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट्स ने मंगलवार को मनोरंजक और ज्ञानवर्धक टूर में उत्साह पूर्ण भाग लिया। टूर का मुख्य आकर्षण शास्त्रीनगर स्थित बाउंसी प्लेनेट रहा। जहाँ बच्चों ने वीडियो गेम, विभिन्न झूले, ट्रैम्पोलिन, और अनेक मनोरंजक गतिविधियों का भरपूर आनंद उठाया। खेल-खेल में सीखने का यह अनुभव बच्चों के लिए अत्यंत यादगार रहा।
बच्चों में दिखा उत्साह
प्रधानाचार्या वीनू अग्रवाल और प्रबंधक राहुल केसरवानी के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विभागाध्यक्षा सारिका सिंघल ने पूरे कार्यक्रम की निगरानी की और विद्यार्थियों की सुरक्षा, आराम तथा अनुशासन का विशेष ध्यान रखा। टूर के दौरान स्टूडेंट्स के साथ शिक्षिकाएं महिमा, मल्लिका, अरुणा लांबा, अर्चना गुप्ता, उषा माहेश्वरी, सविता गोयल और अवि जैन मौजूद रहीं.सभी शिक्षकों ने बच्चों को विभिन्न खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और पूरे समय उनका उत्साह बढ़ाया। इस भ्रमण का उद्देश्य बच्चों में सहयोग, साहस, समूह में मिलकर सीखने और आनंदपूर्वक समय बिताने की क्षमता को विकसित करना था। दिन भर खूब मस्ती और सीख के बाद टूर का समापन स्वादिष्ट भोजन और सामूहिक फोटो सेशन के साथ हुआ.बच्चों ने खुशी-खुशी कहा कि यह उनके लिए एक अविस्मरणीय अनुभव रहा।
Copyright © 2025. All Rights Reserved