Today Weather 26th MAY: उत्तर-पश्चिम भारत में लू, पहाड़ों में आंधी-तूफान, दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट, पढ – India.Com

Updated Date:May 26, 2026 6:43 AM IST
By Farha Fatima Edited By Farha Fatima
Today Weather 26th MAY:  दिल्ली-एनसीआर में नौतपा शुरू होने से पहले ही मौसम ने करवट ले ली है. भारतीय मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर क्षेत्र के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तेज आंधी, धूल भरी हवाएं और हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. 27 मई तक दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी और हीट वेव का असर बना रहेगा. अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग ने इस दिन भी दोपहर और शाम के समय तेज सतही हवाओं और हीट वेव को लेकर चेतावनी जारी की है.
-28 मई को अधिकतम तापमान घटकर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहने का अनुमान है. इस दिन सामान्यतः बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. विभाग ने इस दिन किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है.
-29 मई को तापमान में और गिरावट दर्ज होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रह सकता है.

Also Read

More Hindi-news News

More Hindi-news News
-30 मई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान जताया गया है.
उत्तर-पश्चिम भारत के बड़े हिस्सों में अगले चार से पांच दिनों तक लू की स्थिति जारी रहने का पूर्वानुमान है. उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के लिए ‘रेड अलर्ट’ और दिल्ली, पंजाब, हरियाणा तथा राजस्थान के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है.
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आंधी-तूफान आने की संभावना है. जम्मू के कुछ अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है. जम्मू-कश्मीर के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है.”
मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं आंधी-तूफान आ सकता है, लेकिन इससे मौजूदा गर्मी से कोई बड़ी राहत मिलने की संभावना नहीं है. उत्तरी और मध्य भारत में लगातार पड़ रही तेज गर्मी ने लोगों की सेहत और खेती-बाड़ी पर बुरा असर पड़ने की चिंता बढ़ा दी है. उत्तर प्रदेश के उन्नाव में लू का प्रकोप तेज है. लोगों को गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है. एक स्‍थानीय युवक ने कहा कि गर्मी इतनी ज्‍यादा है कि सड़कें सूनी पड़ गई हैं. करीब 10 दिनों से गर्मी तेज हो रही है.
मध्य प्रदेश में अगले पांच दिनों तक भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के भोपाल केंद्र ने राज्य के कई हिस्सों में तीव्र लू चलने की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के उत्तरी, पूर्वी और मध्य क्षेत्रों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना रहेगा, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है.
मौसम विभाग ने 27 मई तक कई जिलों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, दतिया, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, उमरिया, कटनी, दमोह, सागर, निवाड़ी और मैहर में भीषण लू की स्थिति बने रहने की संभावना है. (इनपुट एजेंसी से)
फ़रहा फ़ातिमा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से ग्रेजुएशन के बाद पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2015 में LIVE India में इंटर्नशिप से की. प्रारंभिक दौर में ही उन्होंने जामिया… और पढ़ें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Published Date:May 26, 2026 6:43 AM IST
Updated Date:May 26, 2026 6:43 AM IST
Copyright © 2026. INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED. All Rights Reserved.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News