Entertainment News LIVE: OTT पर कपिल शर्मा की वापसी, फन और एंटरटेनमेंट के साथ लौट रहा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो', जानिए रिलीज डेट – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Entertainment News LIVE Update in Hindi: कपिल शर्मा एक बार फिर से अपने शो को लेकर चर्चा में हैं. उनका शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ नेटफ्लिक्स पर जल्द ही लौटने वाला है, जिसका प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है. इसमें एंटरटेनमेंट के साथ फुल फन देखने के लिए मिल रहा है. साथ ही कपिल को अलग-अलग रोल में लोगों को गुदगुदाते हुए देखा जा सकता है. यह शो 20 दिसंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से स्ट्रीम किया जाएगा.
बॉलीवुड एक्टर और एक्स रग्बी खिलाड़ी राहुल बोस इन दिनों हिमाचल प्रदेश में एक बड़े विवाद को लेकर चर्चा में हैं. उन पर आरोप है कि उन्होंने नेशनल रग्बी फेडरेशन के प्रमुख बनने के लिए कथित तौर पर हिमाचल प्रदेश का डोमिसाइल प्रमाण पत्र हासिल किया था. उनसे जुड़ा विवाद साल 2023 से शुरू हुआ. जब राहुल बोस ने शिमला के शाही परिवार से वादा किया था कि वो राज्य स्तर पर एक मान्यता प्राप्त रग्बी एसोसिएशन स्थापित कराने में मदद करेंगे. लेकिन दो साल बीतने के बादा भी ये प्लानिंग पूरी नहीं हो सकी. इस पर स्थानी रग्बी समर्थकों में नाराजगी बढ़ गई. ऐसे में शिमला जिले के जुब्बल रियासत से जुड़ी दिव्या कुमारी का उन पर आरोप है कि उनकी मेहनत से बनी सैकड़ों सदस्यों वाली एसोसिएशन को किनारे कर दिया गया और अब नई संस्था खड़ी की जा रही है.
वहीं, ऐश्वर्या राय को हाल ही में रेड सी फिल्म फेस्टिवल में देखा गया. इस दौरान उन्होंने करियर से लेकर सफर और कई मुद्दों तक पर खुलकर बात की. बातचीत के दौरान उन्होंने इस बात पर भी सफाई दी कि उनकी बेटी आराध्या बच्चन का सोशल मीडिया पर अकाउंट नहीं है. उन्होंने बताया कि ऑनलाइन जो भी पेज आराध्या के नाम पर चल रहे हैं. वो उनके परिवार ने नहीं बनाए हैं और ना ही उनके परिवार द्वारा इसे चलाया जाता है. इन सोशल मीडिया अकाउंट को उन्होंने फेक भी बताया.
यह भी पढ़ें: Exclusive: Akshaye Khanna राजनीति के मैदान में कब रखेंगे कदम? Dhurandhar एक्टर ने खुद दिया था जवाब
इसके साथ ही रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो इस फिल्म ने रिलीज होने के बाद से ही झंडे गाड़ दिए हैं. सैकनिल्क के अनुसार, मंगलवार को इसकी कमाई में बंपर उछाल दर्ज की गई है. इसने 150 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने मंगलवार यानी कि पांचवे दिन 26.50 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 152.75 करोड़ रही.
मनोरंजन जगत की खबरों के अपडेट्स पाने के लिए News 24 लाइव के साथ जुड़े रहिए.
कपिल शर्मा एक बार फिर से अपने शो को लेकर चर्चा में हैं. उनका शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ नेटफ्लिक्स पर जल्द ही लौटने वाला है, जिसका प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है. इसमें एंटरटेनमेंट के साथ फुल फन देखने के लिए मिल रहा है. साथ ही कपिल को अलग-अलग रोल में लोगों को गुदगुदाते हुए देखा जा सकता है. यह शो 20 दिसंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से स्ट्रीम किया जाएगा.

https://www.youtube.com/watch?v=4Bsox2opRi0

अक्षय खन्ना का इन दिनों फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. मूवी में उनका डांस स्टेप काफा चर्चा में रहा, जिसकी वजह से वह छाए हुए हैं. उनकी एंट्री की जमकर तारीफ की जा रही हैं. ऐसे में अब उनके इस डांस मूव्स के पीछे पापा विनोद खन्ना का कनेक्शन जोड़ा जा रहा है. पढ़िए पूरी खबर.
आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. फिल्म ने 5 दिनों में 150 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म के हर किरदार की चर्चा हो रही है. अक्षय खन्ना ने तो सारी लाइमलाइट ही चुरा ली है. इसी में से मोहम्मद आलम का रोल भी काफी सुर्खियों में रहा. पढ़िए पूरी खबर.
‘छावा’ और ‘धुरंधर’ के बाद अक्षय खन्ना अपनी अपकमिंग फिल्म ‘महाकाली’ से फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है. इस फिल्म में वह शुक्राचार्य का रोल प्ले करते हुए नजर आने वाले हैं. इसमें एक्टर का धांसू लुक देखा जा सकता है, जिसमें उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है.

https://www.instagram.com/p/DSEnyqKjLHq/

धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की रिलीज को 12 दिन का वक्त हो गया है. ऐसे में अब फिल्म की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. जहां ‘धुरंधर’ ने 150 करोड़ का आंकड़ा 5 दिन में पार कर लिया है वहीं धनुष की फिल्म 12वें दिन भी इस जादुई आंकड़े को नहीं छू पाई. फिल्म ने ग्लबली 149.10 करोड़ का बिजनेस किया है.

https://www.instagram.com/p/DSEowx8kcxX/

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ 2025 की चर्चित फिल्मों में से एक रही है. ऐसे अब इसकी पांच दिनों की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. फिल्म 150 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी है. पढ़िए पूरी खबर.
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का एयरपोर्ट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्ट्रेस मुंबई लौट चुकी हैं. उनके इंडिया आते ही चर्चा हो रही है कि एक्ट्रेस ‘कपिल शर्मा शो’ में नजर आ सकती हैं.

https://www.instagram.com/p/DSEUw-CE2K6/

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो इस फिल्म ने रिलीज होने के बाद से ही झंडे गाड़ दिए हैं. सैकनिल्क के अनुसार, मंगलवार को इसकी कमाई में बंपर उछाल दर्ज की गई है. इसने 150 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने मंगलवार यानी कि पांचवे दिन 26.50 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 152.75 करोड़ रही.
ऐश्वर्या राय को हाल ही में रेड सी फिल्म फेस्टिवल में देखा गया. इस दौरान उन्होंने करियर से लेकर सफर और कई मुद्दों तक पर खुलकर बात की. बातचीत के दौरान उन्होंने इस बात पर भी सफाई दी कि उनकी बेटी आराध्या बच्चन का सोशल मीडिया पर अकाउंट नहीं है. उन्होंने बताया कि ऑनलाइन जो भी पेज आराध्या के नाम पर चल रहे हैं. वो उनके परिवार ने नहीं बनाए हैं और ना ही उनके परिवार द्वारा इसे चलाया जाता है. इन सोशल मीडिया अकाउंट को उन्होंने फेक भी बताया.
बॉलीवुड एक्टर और एक्स रग्बी खिलाड़ी राहुल बोस इन दिनों हिमाचल प्रदेश में एक बड़े विवाद को लेकर चर्चा में हैं. उन पर आरोप है कि उन्होंने नेशनल रग्बी फेडरेशन के प्रमुख बनने के लिए कथित तौर पर हिमाचल प्रदेश का डोमिसाइल प्रमाण पत्र हासिल किया था. उनसे जुड़ा विवाद साल 2023 से शुरू हुआ था.
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News