Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 27 दिसंबर 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार – Aaj Tak

Feedback
पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार की रात दिल्ली के AIIMS हॉस्पिटल में निधन हो गया. मनमोहन सिंह के निधन के बाद केंद्र सरकार ने शुक्रवार के सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. उनका अंतिम संस्कार कल (शनिवार) हो सकता है. वहीं, स्टीफन हार्पर, हामिद करजई, अब्दुल्ला शाहिद सहित कई वैश्विक नेताओं ने मनमोहन सिंह को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है. पढ़ें, शुक्रवार सुबह की 5 बड़ी खबरें…
1. नहीं रहे मनमोहन सिंह, आज के सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द, 7 दिन का राजकीय शोक
पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार की रात दिल्ली के AIIMS हॉस्पिटल में निधन हो गया. मनमोहन सिंह के निधन के बाद केंद्र सरकार ने शुक्रवार के सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. सरकार ने 7 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है.
2. स्टीफन हार्पर, हामिद करजई, अब्दुल्ला शाहिद… अंतरराष्ट्रीय नेताओं ने डॉ. मनमोहन सिंह को ऐसे किया याद
डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर दुनिया भर से शोक संवेदनाएं आ रही हैं. मालदीव और अफगानिस्तान सहित पड़ोसी मुल्कों के नेताओं ने डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुख जाहिर किया है. इसके साथ ही नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के योगदान और देशों के साथ अच्छे संबंधों का भी जिक्र किया है.
3. जब पाकिस्तान से आए बचपन के दोस्त को मनमोहन सिंह ने गिफ्ट की थी टाइटन की घड़ी
बात 2008 की है. पाकिस्तान से एक ख़ास मेहमान राजा मोहम्मद अली दिल्ली में अपने भतीजे के साथ बचपन के यार से मिलने पहुंचे. उनका बचपन का यार कोई और नहीं बल्कि भारत के तब के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह थे. दरअसल, डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत में (अब पाकिस्तान में) हुआ था. 1947 में भारत के विभाजन के बाद, 14 साल की उम्र में उनका परिवार भारत आ गया था. तब से वो भारत में ही रहे और आगे की शिक्षा ली.
4. दिल्ली की वो सीटें, जिनके समीकरण बता रहे हैं केजरीवाल की कांग्रेस से नाराजगी की वजह?
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नए साल में हो जाएगा. इसमें कोई शक नहीं है कि ये चुनाव रोचक रहने वाला है लेकिन जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहा है, आम आदमी पार्टी वैसे-वैसे बीजेपी से ज्यादा कांग्रेस पर हमलावर हो गई है. आम आदमी पार्टी का कहना है कि कांग्रेस के नेता AAP को सार्वजनिक मंचों से भला-बुरा कह रहे हैं और अरविंद केजरीवाल को देशद्रोही तक बता रहे हैं.
5. ‘ओपनर’ रोहित शर्मा ने फ‍िर क‍िया निराश, बने पैट कम‍िंस का श‍िकार… AUS ने बनाया पहाड़ स्कोर
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) के तहत भारत और ऑस्ट्रेल‍िया के बीच चौथा टेस्ट मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम (MCG) में 26 द‍िसंबर को शुरू हुआ. आज मैच का दूसरा द‍िन है. अब भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही है. अभी यशस्वी जायसवाल- केएल राहुल क्रीज पर हैं. भारत का स्कोर 40 रन के करीब है. रोह‍ित शर्मा आउट हो चुके हैं.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News