आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 27 दिसंबर 2024 LIVE: मनमोहन सिंह के घर पहुंचे PM मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि – Jansatta

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता डॉ मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर की रात निधन हो गया था। इस दुखद खबर के चलते केंद्र सरकार ने अपने सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और 07 दिन के राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय ध्वज यानी तिरंगे को झुका दिया गया है। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उनकी बेटी अमेरिका में रहती हैं और उनके आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व पीएम के घर पर श्रद्धांजलि देने वाले नेताओं का तांता लगा है।
देश-विदेश की अन्य सभी खबरों के बारे में जानने के लिए जुड़े रहे जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के सम्मान में पीएम मोदी ने स्वामित्व योजना के तहत होने वाले कार्यक्रम को कैंसिल कर दिया। आज दोपहर 12:30 बजे इस योजना के तहत 50 लाख से ज्यादा लोगों को प्रॉपर्टी कार्ड बांटने थे। यह एक बहुत बड़ा राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम था। इसमें करोड़ों लोग हिस्सा ले रहे थे और देश के अलग-अलग हिस्सों के मंत्रियों की मौजूदी होने वाली थी।
पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से लेकर स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मनमोहन सिंह के घर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व पीएम के निधन के चलते उनके घर पहुंचे और उनके पार्थिव शरीर के दर्शन करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने इस दौरान मनमोहन सिंह के परिजनों से भी बातचीत की।
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया था। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व पीएम के सम्मान में बड़ा फैसला किया है और आज-कल होने वाली ‘प्रगति यात्रा’ रद्द कर दी है।

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट किया। पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुख हुआ। हालांकि उन्हें भारतीय आर्थिक सुधारों का वास्तुकार माना जाता था, लेकिन वह हमारी विदेश नीति में रणनीतिक सुधारों के लिए भी उतने ही जिम्मेदार थे। उनकी दयालुता और शिष्टाचार को हमेशा याद रखूंगा. उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।
मनमोहन सिंह के निधन पर वैश्विक नेताओं ने क्या कहा?
बेंगलुरु में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कर्नाटक विधानसभा का झंडा आधा झुका दिया गया है। इसके अलावा राज्य सरकार ने आज सभी स्कूल कॉलेजों के अवकाश की घोषणा की है।
देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया गया। पूर्व प्रधानमंत्री का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। भारत सरकार ने आज के लिए निर्धारित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
आज सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी जाएगी। 92 साल की उम्र में कल उनका निधन हो गया था।
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को बांह पर काली पट्टी बांध कर मैदान पर उतरे। मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में गुरुवार रात को दिल्ली में निधन हो गया।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News