Gold Price Today: सोना हुआ और महंगा, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1.40 लाख/10 ग्राम के पार – Moneycontrol Hindi

Gold Rate Today: देश में सोने की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 27 दिसंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव बढ़कर 140180 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। मुंबई में भी कीमत 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार निकल गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,530.42 डॉलर प्रति औंस के नए पीक पर है। इस साल घरेलू बाजार में अब तक सोना 80.24 प्रतिशत मजबूत हुआ है। आगे और तेजी की उम्मीद है। कई एनालिस्ट्स ने अगले साल भी गोल्ड में तेजी जारी रहने का अनुमान जताया है।आइए जानते हैं देश के कुछ बड़े शहरों का गोल्ड रेट…

दिल्ली में सोने की कीमत

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 140180 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 128510 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता

वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 128360 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 140003 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत

इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 140003 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 128360 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 128510 140180
मुंबई 128360 140003
अहमदाबाद 128410 140080
चेन्नई 128360 140003
कोलकाता 128360 140003
हैदराबाद 128360 140003
जयपुर 128510 140180
भोपाल 128410 140080
लखनऊ 128510 140180
चंडीगढ़ 128510 140180

गोल्डमैन सैक्स ने अगले साल दिसंबर तक गोल्ड के 4,900 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच जाने का अनुमान जताया है। कहा है कि दुनिया के कई केंद्रीय बैंकों की तरफ से अगले साल भी गोल्ड में खरीदारी जारी रहने की उम्मीद है।

Bank Holiday: शनिवार 27 दिसंबर को बंद रहेंगे बैंक, चेक करें दिसंबर में अब कब नहीं खुलेंगी ब्रांच

चांदी की कीमत

सोने की तरह चांदी में भी 27 दिसंबर को तेजी है। भाव 240100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। इस साल घरेलू बाजार में अब तक चांदी की कीमतों में 163.5 प्रतिशत की तेजी आई है। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 75.63 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। मजबूत औद्योगिक मांग, सुरक्षित निवेश के लिए खरीदारी और ग्लोबल सप्लाई में लगातार कमी इसके पीछे अहम कारण हैं।
हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News