1200 किलो गांजा, 6 करोड़ कीमत… छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन तस्कर गिरफ्तार – AajTak

Feedback
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. यहां से करीब 6 करोड़ रुपए कीमत का 1200 किलोग्राम गांजा जब्त किया है. इस मामले में ट्रक सवार तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है. यह खेप ओडिशा से राजस्थान ले जाई जा रही थी.
पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई एक पुख्ता इनपुट के आधार पर की गई. रविवार और सोमवार की दरमियानी रात बलरामपुर जिले में उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे धनवार इलाके में चेकिंग के दौरान संदिग्ध ट्रक को रोका गया. तलाशी लेने पर ट्रक में नारियल के छिलकों के बीच छिपाकर रखे गए गांजे के बोरे बरामद हुए.
बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने बताया कि ट्रक से कुल 40 बोरे गांजा बरामद किया गया, जिसका कुल वजन 1,198.460 किलोग्राम है. अंतरराष्ट्रीय बाजार के हिसाब से इसकी अनुमानित कीमत करीब 6 करोड़ रुपए आंकी गई है. जांच में सामने आया कि प्रतिबंधित मादक पदार्थ ओडिशा से लोड किया गया था.
इसे राजस्थान तक पहुंचाया जाना था. गांजा छिपाने के लिए नारियल के छिलकों का इस्तेमाल किया गया था, ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके. पुलिस ने ट्रक में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान अमरीश कुमार (23), अंबरीश कुमार पटेल (33) और मनीष कुमार (20) के रूप में हुई है.
तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के रहने वाले बताए जा रहे हैं. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि गांजा तस्करी का यह नेटवर्क किन-किन राज्यों तक फैला हुआ है और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं. पुलिस अब इस पूरे रैकेट की कड़ियां जोड़ने में जुट गई है.

Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News