Entertainment News LIVE: Jr NTR को मिली पर्सनालिटी राइट्स की सुरक्षा, कोर्ट ने दिया प्रोटेक्टिव ऑर्डर – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Entertainment News LIVE Update in Hindi: दिल्ली हाई कोर्ट ने जूनियर एनटीआर की पर्सनालिटी राइट्स वाली याचिका पर नया आदेश जारी कर दिया है. कोर्ट ने एक्टर के पर्सनालिटी राइट्स को लेकर प्रोटेक्टिव ऑर्डर दिया है. इससे डिजिटल एरा में उनके पर्सनालिटी राइट्स की सुरक्षा होगी. एनटीआर ने इसके लिए कोर्ट को धन्यवाद भी कहा है.
थलापति विजय ने एक्टिंग छोड़ने का ऐलान किया है. उन्होंने फिल्मों से संन्यास लेने की घोषणा की है. उनकी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ होगी. इसे अगले साल यानी कि जनवरी, 2026 में रिलीज किया जाएगा. ऐसे में बीते दिन 27 दिसंबर को मलेशिया में ‘जन नायकन’ का ऑडियो लॉन्च इवेंट होस्ट किया गया था. इस दौरान फैंस को संबोधित करते हुए विजय ने कहा कि उनके लिए एक ही बात मायने रखती है. लोग उनकी फिल्मों को देखने के लिए थिएटर आते हैं और लाइनों में खड़े रहते हैं. इसलिए वह उन लोगों के लिए अगले 30-33 साल खड़ा रहना चाहते हैं. एक्टर ने ऐलान किया कि वह फैंस से संन्यास ले रहे हैं.
फिल्ममेकर साजिद खान को लेकर खबर सामने आ रही है कि उनका एक्सीडेंट हो गया है. वीकेंड पर मुंबई में एक फिल्म सेट पर उनका एक्सीडेंट हो गया. इस एक्सीडेंट में उन्हें चोटें भी आई है. इसके बाद उनकी सर्जरी भी हुई. बताया जा रहा है कि अब साजिद खान रिकवरी कर रहे हैं. रिपोर्ट्स हैं कि शनिवार को उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था, इसी कारण से उनकी सर्जरी हुई. फराह खान ने उनकी हेल्थ से जुड़ा अपडेट दिया कि अब वह बिल्कुल ठीक हैं.
इसके साथ ही कंगना रनौत को लेकर खबर सामने आ रही है कि एक्ट्रेस ने 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लिए हैं. उन्होंने आखिरी ज्योतिर्लिंग के दर्शन करते हुए पोटो शेयर की है. उन्होंने बीते दिनों लगातार वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, वासुकी धाम, ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग और गृहनेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए थे. अब एक्ट्रेस ने भीमा शंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के साथ कुल 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पूरे किए.
दिल्ली हाई कोर्ट ने जूनियर एनटीआर की पर्सनालिटी राइट्स वाली याचिका पर नया आदेश जारी कर दिया है. कोर्ट ने एक्टर के पर्सनालिटी राइट्स को लेकर प्रोटेक्टिव ऑर्डर दिया है. इससे डिजिटल एरा में उनके पर्सनालिटी राइट्स की सुरक्षा होगी. एनटीआर ने इसके लिए कोर्ट को धन्यवाद भी कहा है.
Dhurandhar: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘ धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस से ना उतरने की कसम खा ली है और फिल्म लगातार कमाई कर रही है. अब फिल्म ने एक और नया रिकॉर्ड बना दिया है. पढ़ें पूरी खबर…
Sunny Leone: अभिनेत्री सनी लियोनी का मथुरा में एक कार्यक्रम होना था, जिसकी रोक की मांग उठी है. साथ ही आयोजकों पर कार्रवाई करने की अपील भी की गई है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला? पढ़ें पूरी खबर…
Tara Sutaria, AP Dhillon: तारा सुतारिया का एपी ढिल्लों के साथ जो वीडियो वायरल हो रहा है, अब उस पर उन्होंने रिएक्शन दिया है. आइए जानते हैं कि तारा ने इस पर क्या कहा है? पढ़ें पूरी खबर…

Nandini CM Death: साउथ सिनेमा से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. कन्नड़ और तमिल टीवी एक्ट्रेस नंदिनी सीएम ने सुसाइड कर लिया है. अभिनेत्री के निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. पढ़ें पूरी खबर…
OTT Releases This Week: बॉक्स ऑफिस से लेकर ओटीटी तक फिल्में रिलीज होती रहती हैं. इस वीक ओटीटी पर कई फिल्में-सीरीज रिलीज होने वाली हैं, इसलिए इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में जान लेते हैं. पढ़ें पूरी खबर…
Bobby Deol: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ अपनी रिलीज के बेहद करीब है. फिल्म की रिलीज का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है. इस बीच अब बॉबी देओल का एक वीडियो वायरल हो रहा है. पढ़ें पूरी खबर…

प्रभास की आने वाली फिल्म ‘द राजा साब’ का नया ट्रेलर आ गया है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. इस फिल्म की रिलीज का लोगों को बेसब्री से इंतजार भी है.
Kriti Sanon: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इंटरनेट पर वायरल हो रहा ये वीडियो एक्ट्रेस के पहले ऑडिशन का है. इस वीडियो में कृति बेहद कॉन्फिडेंस से एक्ट कर रही हैं. पढ़ें पूरी खबर…
राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ को 2026 में रिलीज किया जाएगा. इसे अगले साल की सबसे बड़ी पैन-इंडिया फिल्मों में से एक माना जा रहा है, जिसका निर्देशन जाने-माने फिल्ममेकर बुची बाबू सना कर रहे हैं. ऐसे में अब इस फिल्म से एक्टर जगपति बाबू का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया गया है, जिसमें उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है. वह इसमें अप्पलासूर के रोल में दिखेंगे. फिल्म 27 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

The incredible @IamJagguBhai as ‘APPALASOORI’ from #peddi ❤‍🔥Brace yourselves for his masterclass performance in a strong, impactful role 💥 ​#peddi WORLDWIDE RELEASE ON 27th MARCH, 2026. pic.twitter.com/1grBI4yQVX

1990s के दौर में रिलीज हुई फिल्म ‘जिगर’ तो आप लोगों को याद होगी. इस फिल्म में अजय देवगन के साथ करिश्मा कपूर और फिरोज खान को देखा गया था. इसके साथ ही रेसलिंग पर आधारित इस फिल्म में एक मार्शल आर्ट ट्रेंड एक्टर भी थे, जिन्होंने अजीत खान के बेटे का रोल प्ले किया था. चलिए बताते हैं उनके बारे में.
Shilpa Shinde: टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने ‘भाभीजी घर पर हैं’ में वापसी की है. इन दिनों शिल्पा को लेकर खूब बातें हो रही हैं और एक्ट्रेस चर्चा में हैं. शिल्पा के पास मुंबई में कोई घर नहीं है. आइए जानते हैं कि इसको लेकर शिल्पा ने क्या कहा? पढ़ें पूरी खबर…
सोशल मीडिया पर ‘पेड्डी’ के मेकर्स ने बोमन ईरानी के साथ फोटो शेयर की है और इसे साझा करने के साथ ही फिल्म में उनकी एंट्री का ऐलान किया गया है. इस तस्वीर में बोमन ईरानी, निर्देशक बुची बाबू सना और सिनेमेटोग्राफर आर. रत्नावेलु के साथ नजर आ रहे हैं. इसके साथ मेकर्स ने शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘द लेजेंडरी एक्टर’.

An absolute honor working with this legend and true cinema lover, @bomanirani sir! A perfect choice for Buchi Babu’s script 🎬✨ #peddi @AlwaysRamCharan @BuchiBabuSana @arrahman @RathnaveluDop @artkolla @vriddhicinemas #peddi pic.twitter.com/CwFJPRcahG

नए साल 2026 की शुरुआत होने वाली है. साल 2025 के अंत होने में महज दो ही दिन का वक्त बचा है. ऐसे में आज आपको अगले साल रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिसमें देशभक्ति के नारे गूंजते हुए देखने के लिए मिलने वाले हैं. पढ़िए पूरी खबर.
वरुण धवन इन दिनों ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच अब एक्टर को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि उनके पालतू डॉग एंजल की मौत हो गई है. उन्होंने एंजल की मौत पर इमोशनल पोस्ट शेयर कर दुख जताया है.

https://www.instagram.com/p/DS1py1dkuZ5/?img_index=3

आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव ने अस्पताल से अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसे साझा करने के साथ ही उन्होंने फैंस के साथ जानकारी शेयर की है कि उनकी अपेंडिक्स की सर्जरी हुई है. उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि वह 2026 की पार्टी करने के लिए पूरी तरह से तैयार थीं. लेकिन, उस वक्त मेरे अपेंडिक्स ने याद दिलाया कि थोड़ा धीरे हो जाओ. लंबी सांस लो. उन्होंने दोस्तों और परिवार वालों का आभार जताया. आमिर, चार्ल्स और अमीन जिन्होंने उनकी मदद की. इसके साथ ही उन्होंने पोस्ट में उन लोगों का भी शुक्रिया अदा किया जो लोग उनके सूजे होठों पर हंस रहे थे. इसे उन्होंने एक एलर्जिक रिएक्शन बताया. उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि अब ये नॉर्मल हैं और बिना ग्लैमर वाले हो गए हैं.

https://www.instagram.com/p/DS1kEKbky6Y/?img_index=1

आज आपको बॉलीवुड की उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही लेकिन इसकी IMDB रेटिंग 10 में से 5.4 है. जबकी इसकी कमाई बजट से ढाई गुना ज्यादा रही है. वहीं, इसे बनाने में भी 6 साल का वक्त लगा था. फिल्म में शाहरुख खान और सलमान खान जैसे स्टार्स लीड रोल में थे. पढ़िए पूरी खबर.
सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इन दिनों काफी चर्चा में है. ऐसे में अब फिल्म का गाना ‘घर कब आओगे’ का टीजर रिलीज किया गया है, जिसकी पहली झलक गुजरे जमाने की याद दिला रही है. देखिए टीजर.
‘गदर’ के डायरेक्टर डिजिटल कमेंंट्री से बातचीत में बताया कि इस फिल्म की शूटिंग के लिए वीएफएक्स का इस्तेमाल नहीं किया गया था. उन्होंने सरपंच के जरिए 50-60 हजार लोग इकट्ठा किए थे और जब पत्थर फेंकने वाला सीन था इसके लिए आर्टिफिशियल पत्थर बनाए गए थे लेकिन वो खत्म हो गए थे, जिसकी वजह से लोग असली के पत्थर फेंकने लगे थे. हालांकि, लोगों को प्यार से समझाया गया है.
‘धुरंधर’ की कमाई के साथ ही अक्षय खन्ना भी अपनी परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में हाल ही में उन्होंने ‘दृश्यम 3’ को छोड़ दिया, जिसके बाद उनके इस फैसले से फैंस भी हैरान हो गए. पढ़िए पूरी खबर.
एक्टर अरशद वारसी ने एक बार फिर से अपनी इंटरफेथ मैरिज को लेकर बात की है. उन्होंने बताया कि मारिया के माता-पिता इस शादी के खिलाफ थे. मारिया के माता-पिता नहीं चाहते थे कि ये रिश्ता बने. चलिए बताते हैं इसके पीछे की वजह के बारे में. पढ़िए पूरी खबर.
फिल्म ‘वृषभा’ की कमाई के बारे में बात की जाए तो मोहनलाल की ये फिल्म कमाई के मामले में कौड़ियों की मोहताज हो गई है. सैकनिल्क के अनुसार, इसने ओपनिंग डे पर 60 लाख, दूसरे दिन 32 लाख, तीसरे दिन 23 लाख रुपये की कमाई की, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 1.15 करोड़ रहा. हालांकि, इसकी चौथे दिन यानी कि रविवार की कमाई के आंकड़े सामने नहीं आए हैं.
सैकनिल्क के अनुसार, कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ने पहले वीकेंड पर 23.47 करोड़ का बिजनेस किया है. इसने पहले दिन 7.75 करोड़, दूसरे दिन 5.25 करोड़ और तीसरे दिन 5.5 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म का चौथे दिन का कलेक्शन 4.97 करोड़ रहा.
‘धुरंधर’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो फिल्म का डंका देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में बज रहा है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1058.25 हो चुका है. इसी के साथ ही ये इस साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. दूसरे नंबर पर ‘कांतारा’ है.
‘धुरंधर’ की रिलीज को 24 दिन हो चुके हैं और फिल्म ने चौथे रविवार को भी 20 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने चौथे वीकेंड पर शानदार प्रदर्शन किया है. फिल्म की कमाई लगातार डबल डिजिट में जारी है. मूवी ने चौथे रविवार को 22.25 करोड़ की कमाई की है. वहीं, इसकी चौथे शुक्रवार की कमाई 15 करोड़, शनिवार को 20.5 करोड़ का कलेक्शन रहा, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 690.25 करोड़ तक हो गई है. पढ़िए पूरी खबर.
इसके साथ ही कंगना रनौत को लेकर खबर सामने आ रही है कि एक्ट्रेस ने 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लिए हैं. उन्होंने आखिरी ज्योतिर्लिंग के दर्शन करते हुए पोटो शेयर की है. उन्होंने बीते दिनों लगातार वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, वासुकी धाम, ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग और गृहनेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए थे. अब एक्ट्रेस ने भीमा शंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के साथ कुल 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पूरे किए.

फिल्ममेकर साजिद खान को लेकर खबर सामने आ रही है कि उनका एक्सीडेंट हो गया है. वीकेंड पर मुंबई में एक फिल्म सेट पर उनका एक्सीडेंट हो गया. इस एक्सीडेंट में उन्हें चोटें भी आई है. इसके बाद उनकी सर्जरी भी हुई. बताया जा रहा है कि अब साजिद खान रिकवरी कर रहे हैं. रिपोर्ट्स हैं कि शनिवार को उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था, इसी कारण से उनकी सर्जरी हुई. फराह खान ने उनकी हेल्थ से जुड़ा अपडेट दिया कि अब वह बिल्कुल ठीक हैं.
थलापति विजय ने एक्टिंग छोड़ने का ऐलान किया है. उन्होंने फिल्मों से संन्यास लेने की घोषणा की है. उनकी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ होगी. इसे अगले साल यानी कि जनवरी, 2026 में रिलीज किया जाएगा. ऐसे में बीते दिन 27 दिसंबर को मलेशिया में ‘जन नायकन’ का ऑडियो लॉन्च इवेंट होस्ट किया गया था. इस दौरान फैंस को संबोधित करते हुए विजय ने कहा कि उनके लिए एक ही बात मायने रखती है. लोग उनकी फिल्मों को देखने के लिए थिएटर आते हैं और लाइनों में खड़े रहते हैं. इसलिए वह उन लोगों के लिए अगले 30-33 साल खड़ा रहना चाहते हैं. एक्टर ने ऐलान किया कि वह फैंस से संन्यास ले रहे हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News