पहाड़ों पर बर्फ, मैदानी इलाकों में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप… यूपी-राजस्थान सहित पूरे उत्तर भारत में मौसम का हाल – Jagran

कृपया धैर्य रखें।
पहाड़ी राज्यों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है, जबकि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप जारी है। उत्तराखंड, हिमाचल और …और पढ़ें
पहाड़ों में जमी बर्फ तो मैदानी इलाकों में शीतलहर। (पीटीआई)
जागरण टीम, नई दिल्ली। पहाड़ी राज्यों में कई जगह तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया तो उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में नए साल के पहले सप्ताह में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप बना हुआ है। उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में सर्दी का सितम चरम पर है। हिमाचल में पांच स्थानों पर तापमना मानइस में दर्ज किया गया।
उत्तराखंड में पाले और घने कोहरे के कारण भी जनजीवन प्रभावित है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रह सकता है। प्रदेश में सोमवार को पर्वतीय क्षेत्रों में चोटियों पर हिमपात के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे और कहीं-कहीं शीत दिवस की स्थिति को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
हिमाचल के कुकुमसेरी, ताबो, कल्पा, रिकांगपिओ व नारकंडा में तापमान माइनस में पहुंचने से ठंड बढ़ गई है। लाहौल स्पीति के पर्यटन स्थल जांस्कर समदो, बारालाचा, कुंजुम और रोहतांग में रविवार सुबह हल्का हिमपात हुआ है।
मैदानी क्षेत्रों में रविवार सुबह कोहरा छाया रहा। सबसे कम दृश्यता सुंदरनगर में करीब 100 मीटर रही। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पांच व सात जनवरी को फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई है।
बर्फबारी के बाद कश्मीर शीतलहर की चपेट में है। घाटी के अधिकतर जिलों में रात का पारा शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रह है। विश्व विख्यात स्की रिजार्ट गुलमर्ग में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। यहां दिन का पारा भी शून्य डिग्री के पास है। घाटी में 40 दिन की कठोर सर्दी का दौर चिल्ले कलां चल रहा है।
राजस्थान के अधिकांश जिले पिछले दो दिन से शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में है। प्रदेश के एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में लागातर दो दिन से दिन का तापमान जमाव बिन्दू एवं रात का तापमान माइनस एक और माइनस दो दर्ज किया गया है। प्रदेश के एक दर्जन से अधिक जिलों में रात का तापमान दस डिग्री सेल्सियस से भी कम दर्ज किया गया है।
पंजाब में रविवार को भी शीतलहर और घनी धुंध का असर बना रहा। राज्य में शीतलहर के जोर पकड़ने और घनी धुंध रहने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यूपी में भी कोहरे और शीतलहर के बीच ठिठुरन बढ़ गई है। हरियाणा में रविवार को कोहरे का प्रकोप देखने को मिला।
तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी के चलते आठ जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट और 14 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। बिहार के अधिकतर हिस्सों में भी कड़के की ठंड पड़ रही है।
यह भी पढ़ें- Weather Updates: यूपी के इस जिले में 24 घंटे में 3.2°C पहुंचा न्यूनतम तापमान, अब शीतलहर बढ़ाएगी गलन
 

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News