आमटी में विकसित भारत जीरामजी कार्य शुरू, लोगों को मिलेगा रोजगार – Dainik Bhaskar

अंडा| ग्राम पंचायत आमटी में विकसित भारत जीरामजी कार्य का शुभारंभ किया गया। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। सरकार द्वारा इस नए नाम का चयन योजना के मूल उद्देश्य को और अधिक प्रभावी ढंग से जन-जन
इस योजना का प्रमुख उद्देश्य विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को ग्रामीण विकास से जोड़ते हुए गांवों में रोजगार एवं आजीविका के अवसरों का सृजन करना, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना तथा ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाना है। योजना के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध होने से पलायन पर भी रोक लगेगी। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे गांव के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत आमटी की सरपंच दुर्गा चौधरी, रोजगार सहायक देवकुमार साहू, मोहन सगरवंशी, कन्हैया चौधरी, दीनदयाल साहू, खोरबाहरा पटेल उपस्थित रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News