असम में सोमवार (5 जनवरी 2026) को तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र असम के मोरीगांव जिले में था. इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 मापी गई है. असम के अलावा पूर्वोत्तर में स्थित कई राज्यों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए. यह भूकंप सुबह करीब 4 बजकर 17 मिनट पर आया, जब अधिकतर लोग गहरी नींद में थे.
असम के अलावा मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के अन्य इलाकों में भी भूकंप का असर देखा गया. भूकंप का केंद्र जमीन के लगभग 50 किलोमीटर नीचे था, जिससे झटके दूर-दूर तक महसूस किए गए. कुछ इलाकों में हल्के झटके तो कहीं-कहीं तेज कंपन महसूस किया गया.
खबर अपडेट की जा रही है…
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.