बाजार और बिजनेस की बड़ी खबरें
LIVE: शेयर बाजार में गुरुवार से तिमाही नतीजों का सीजन शुरू हो रहा है. आज Elecon Engineering Company और Transformers and Rectifiers के रिजल्ट आएंगे. ऐसे में बाजार की चाल और कंपनियों के अनाउंसमेंट्स पर नजरें बनी हुई हैं. इसके अलावा, ग्लोबल स्तर पर जियोपॉलिटिकल इवेंट्स भी लगातार चर्चा में बने हए हैं. तो आज निवेशकों को साथ-साथ आम पाठकों की नजर किन खबरों पर होनी चाहिए, किन खबरों पर एक्शन दिख सकता है, ये पूरी डीटेल आपको यहां पढ़ने को मिलेगी. हमारे लाइव ब्लॉग में पढ़िए आज पूरे दिन की ब्रेकिंग और जरूरी खबरें एक ही जगह पर.
08 Jan 2026, 9:54 PM (IST)
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को रेल भवन में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और सीईओ एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की है, जिसमें 52 हफ्तों में 52 सुधार लागू करने का निर्णय किया गया है. यह जानकारी रेलवे मंत्रालय की ओर से दी गई. मंत्रालय ने बताया कि इस बैठक में तय किया गया है कि रेलवे इस साल 52 सुधारों को लागू करेगा. इसके जरिए रेलवे की कोशिश नए साल में रेलवे में बड़े सुधारों को लागू करना है और महत्वपूर्ण बदलाव लाना है. मंत्रालय ने आगे बताया कि 52 हफ्तों में 52 सुधार के जरिए रेलवे की कोशिश -दक्षता, शासन और सर्विस डिलीवरी में सुधार करना है.
08 Jan 2026, 8:41 PM (IST)
सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली. 24 कैरेट सोने का दाम 902 रुपए कम होकर 1,35,773 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो पहले 1,36,675 रुपए प्रति 10 ग्राम था. वहीं चांदी की कीमत 12,174 रुपए कम होकर 2,35,826 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 2,48,000 रुपए प्रति किलो थी.
वहीं दूसरी ओर एमसीएक्स पर रात 8.30 बजे तक सोना करीब 1000 रुपये सस्ता होकर 1.37 लाख रुपये के लेवल पर आ गया. सोने का दिन का उच्चतम स्तर 1,37,996 और न्यूनतम स्तर 1,36,443 रुपये रहा. यानी दिन भर में सोने में ऊपरी स्तर से करीब 1553 रुपये तक की गिरावट देखने को मिली.
अगर बात चांदी की करें तो रात 8.30 बजे तक चांदी करीब 11,600 रुपये गिरकर 2.39 लाख रुपये पर पहुंच गई. चांदी का दिनभर का न्यूनतम स्तर 2,36,044 रुपये और उच्चतम स्तर 2,51,889 रुपये रहा. यानी दिनभर में चांदी अपने ऊपरी स्तर से 15,845 रुपये तक गिर गई.
08 Jan 2026, 8:32 PM (IST)
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने गुरुवार को कहा है कि यदि अमेरिका गैर-अमेरिकी खरीदारों को परमिशन देता है, तो वेनेजुएला से कच्चा तेल खरीदने पर भी विचार करेगी.
08 Jan 2026, 8:24 PM (IST)
यूपी में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए अशोक लेलैंड की नई ईवी फैक्टरी का उद्घाटन शुक्रवार को लखनऊ में होगा. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और एच.डी. कुमारस्वामी शामिल होंगे. कानपुर रोड स्थित सरोजिनी नगर एक्सटेंशन में मौजूद यह फैक्ट्री पूरी तरह इलेक्ट्रिक व्हीकल उत्पादन पर केंद्रित होगी. यह संयंत्र प्रदेश में हरित परिवहन, निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा. सरकार के औद्योगिक सुधारों के चलते यूपी निवेशकों का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है.
08 Jan 2026, 8:24 PM (IST)
इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) ने वित्त वर्ष 2024–25 के लिए MNRE के साथ हुए MoU में 96.42 अंकों के साथ लगातार पांचवीं बार ‘एक्सीलेंट’ रेटिंग हासिल की है. यह उपलब्धि IREDA की मजबूत ऑपरेशनल क्षमता, वित्तीय अनुशासन और कॉरपोरेट गवर्नेंस को दिखाती है. 2019–20 में ‘फेयर’ रेटिंग के बाद IREDA ने व्यापक सुधार कर अपनी कार्यप्रणाली को मजबूत किया. केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने इस उपलब्धि के लिए IREDA को बधाई दी है.
08 Jan 2026, 8:10 PM (IST)
कमला हाइड्रो पॉवर परियोजना (1720 मेगावाट) के लिए 26000 करोड़ पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर बोर्ड ने मंजूर किए. इस हाइड्रो प्रोजेक्ट को आठ साल में पूरा किया जाएगा. इससे प्रति साल तकरीबन 6,869.92 मिलियन यूनिट (MU) ग्रीन एनर्जी का उत्पादन. BOOT (Build–Own–Operate–Transfer) आधार पर बनाया जाएगा. इस प्रोजेक्ट में NHPC का 74% इक्विटी और अरुणचल प्रदेश सरकार का 26 परसेंट इक्विटी होगी.
08 Jan 2026, 7:13 PM (IST)
ट्रांसपोर्ट सचिव ने कहा है कि सरकार इस साल के अंत तक फ्री स्पेक्ट्रम का उपयोग करके व्हीकल-टू-व्हीकल (V2V) कम्युनिकेशन सिस्टम को रोल आउट करेगी. यह प्रणाली वाहनों के बीच सीधे संचार को सक्षम बनाएगी. तकनीक से सड़क सुरक्षा में सुधार होगा और दुर्घटनाओं को कम करने में मदद मिलेगी.
08 Jan 2026, 7:04 PM (IST)
(IANS इनपुट के साथ)
08 Jan 2026, 6:40 PM (IST)
08 Jan 2026, 6:37 PM (IST)
08 Jan 2026, 6:36 PM (IST)
08 Jan 2026, 5:00 PM (IST)
भारत की डिजिटल कंज्यूमर इकॉनमी के लिए काम करने वाले AI-पावर्ड ग्रोथ प्लेटफॉर्म Nitro Commerce ने सीरीज A फंडिंग राउंड में 5 मिलियन डॉलर यानी करीब ₹45 करोड़ जुटाए हैं. इस राउंड का नेतृत्व Cornerstone Ventures ने किया, जिसमें India Accelerator, Finvolve, Equentis Wealth, Razorpay Ventures समेत कई निवेशकों ने भाग लिया. उमैर मोहम्मद, शमाइल तैयब और प्रतीक आनंद के स्टार्टअप Nitro ने पिछले 12 महीनों में जबरदस्त ग्रोथ दिखाई है. कंपनी की कमाई करीब 10 गुना बढ़कर 5 मिलियन डॉलर ARR तक पहुंच गई है और अगले 6 महीनों में 10 मिलियन डॉलर ARR हासिल करने का टारगेट रखा गया है.
08 Jan 2026, 4:59 PM (IST)
बेंगलुरु के मोबाइल-फर्स्ट एंटरटेनमेंट स्टार्टअप MiniPix ने अपने पहले प्री-सीड फंडिंग राउंड में ₹2.4 करोड़ जुटाए हैं. इस राउंड का नेतृत्व स्टार्टअप एक्सेलेरेटर PedalStart ने किया. वहीं Venture Catalysts और Route Mobile के फाउंडर्स संदीप गुप्ता और राजदीप गुप्ता ने भी निवेश किया. जून 2025 में शुरू हुआ MiniPix, भारत के टियर-2 और टियर-3 शहरों के दर्शकों के लिए शॉर्ट-फॉर्म, वर्टिकल और रीजनल माइक्रो-ड्रामा पर आधारित प्रीमियम प्लेटफॉर्म बना रहा है. फंडिंग का इस्तेमाल कंटेंट क्रिएशन, प्रोडक्ट-मार्केट फिट मजबूत करने और टीम विस्तार में किया जाएगा.
08 Jan 2026, 3:55 PM (IST)
08 Jan 2026, 3:26 PM (IST)
08 Jan 2026, 2:47 PM (IST)
वित्त मंत्रालय पब्लिक सेक्टर बैंक को प्राइवेट और विदेशी बैंक के तर्ज पर बनाने के लिए नए बिल का ऐलान कर सकता है. इस बिल के जरिए बैंकिंग 2047 में कैसी हो उसको देखकर बनाया जाएगा. इस बिल में बैंक के बोर्ड को कैसे मजबूत बनाया जाए. इस बिल में बैंक के बोर्ड का कम्पोजीशन कैसा हो इस पर चर्चा होगी.
पब्लिक सेक्टर बैंक के ऑफिशियल की शिकायत रहती है कि तनख्वाह प्राइवेट सेक्टर से कम है. इसको भी इस बिल के जरिए पूरा किया जा सकता है. हालांकि बिल को आखिरी रूप लेने में अभी 3-4 महीने का वक्त लग सकता है लेकिन बजट में इसका ऐलान संभव है.
08 Jan 2026, 11:59 AM (IST)
08 Jan 2026, 11:49 AM (IST)
HDFC Bank
80.7 Lk शेयरों के कई सौदे
Eternal (Zomato)
74 Lk शेयरों के कई सौदे
Samvardhana Motherson
12.3 Lk शेयरों के कई सौदे
ICICI Pru
28.3 Lk शेयरों के कई सौदे
Swiggy
12.5 Lk शेयरों के कई सौदे
08 Jan 2026, 11:48 AM (IST)
08 Jan 2026, 11:47 AM (IST)
08 Jan 2026, 11:46 AM (IST)
08 Jan 2026, 11:46 AM (IST)
Net Outflow second half in December
Sector Dec-16-31
FMCG -4,425cr
Financial Services -4,009cr
Automobile -2,656cr
Capital Goods -1,348cr
Services -1,041cr
Net inflow second half in December
Sector Dec-16-31
IT 4,457cr
Consumer Services 3,390cr
Metals & Mining 2,177cr
Telecommunication 1,113cr
Construction 382
08 Jan 2026, 11:45 AM (IST)
राष्ट्रपति ट्रंप ने एक प्रेसिडेंशियल मेमोरेंडम पर साइन करते हुए अमेरिका को कुल 66 अंतरराष्ट्रीय संगठनों से बाहर निकालने का निर्देश दिया है. इसमें 35 नॉन-यूएन संगठन और 31 संयुक्त राष्ट्र (UN) से जुड़े संगठन शामिल हैं.
08 Jan 2026, 11:45 AM (IST)
2026 Annual Commodity Index Rebalancing होने जा रही है
Timeline: 8–14 जनवरी 2026 (BCOM और S&P GSCI का rebalancing window)
Gold और Silver में बड़ा index-driven outflow देखने को मिल सकता है
Broekrages का अनुमान:
Gold से ~USD 6.8 billion और Silver से ~USD 6.8-7 billion का outflow
वजह: benchmark indices में target weight घटाया जाना
-Bloomberg Commodity Index (BCOM)
-S&P GSCI
Gold index AUM:
अभी: ~USD 33-34 billion
2026 target: ~USD 27 billion
Silver index AUM:
अभी: ~USD 13 billion
2026 target: ~USD 6 bn
08 Jan 2026, 11:45 AM (IST)
आज कैश मार्केट में Elecon Engineering Company और Transformers and Rectifiers (India) के नतीजे आएंगे.
08 Jan 2026, 11:24 AM (IST)
कॉपर की रिकॉर्ड रैली पर ब्रेक
निकेल 4% ळुढका, 4 अप्रैल के बाद एक दिन की सबसे बडी गिरावट