Delhi News: नए साल पर इन बातों का रखें ध्यान, हो सकती है कार्रवाई – Zee News Hindi

Trending Photos
Delhi News: नए साल के अवसर पर सुरक्षा के दृष्टिगत, दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस ने जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं. जहां एक और नए साल के जश्न में सार्वजनिक भीड़ के बढ़ने की उम्मीद है, वहीं दूसरी ओर पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए निगरानी और संसाधनों को सख्ती से सक्रिय किया है. 

हर साल देखा जाता है कि नए साल के जश्न में कोई न कोई घटना हो जाती है, लोग शराब पीकर सड़कों पर निकलते हैं. जिसके चलते कई सड़क दुर्घटना भी देखने को मिलती है. दिल्ली पुलिस को नए साल के दिन हजारों की संख्या में फेटल और लड़ाई झगड़े की कॉल प्राप्त होती है. इस साल दिल्ली पुलिस पूरी तरीके से अलर्ट है. वर्ष 2025 के जश्न से पहले दक्षिण पश्चिम जिले के द्वारा एक मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें 31 की रात नए साल की सेलिब्रेशन को लेकर जिले के तमाम एसीपी थाने के एसएचओ समेत होटल, रेस्टोरेंट, क्लब, मॉल के संचालकों को बुलाया गया और सभी को दिशा निर्देश दिए गए. पुलिस ने अपने निर्देश में कहा कि इस बार जश्न में कोई विघ्न न पड़े सभी से अपील की गई कि अगर कोई भी संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को दें. 

प्रमुख सुरक्षा उपाय:
1. ट्रैफिक चेकिंग प्वाइंट्स और ब्रीथ एनालाइजर: 27 स्थानों पर चेकपॉइंट्स स्थापित किए गए हैं, जहां वाहनों की जांच के लिए बैरियर लगाए गए हैं और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर नजर रखी जाएगी. 
2. क्विक रिएक्शन टीम (QRT): 14 त्वरित प्रतिक्रिया टीमों को प्रमुख स्थानों पर तैनात किया गया है, जिससे कि किसी भी आपात स्थिति का तुरंत जवाब दिया जा सके. 
3. PCR वैन तैनाती: 16 PCR वैन को जिले में विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया है, जिससे पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और गति सुनिश्चित हो सके. 
4. सशक्त पिकेट्स: 57 पिकेट्स को बैरियर से सुसज्जित किया गया है, जहां संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी की जाएगी और ट्रैफिक की जांच की जाएगी.
5. उत्सव स्थल पर सुरक्षा: 35 प्रमुख स्थानों को खास सुरक्षा कवच दिया गया है जहां भीड़भाड़ हो सकती है.
6. महत्वपूर्ण स्थानों की निगरानी: 15 मॉल, मोटल, सिनेमा हॉल और अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी.

ये भी पढ़ें: Traffic Advisory: 31 दिसंबर और 1 जनवरी को ये रास्ते रहेंगे बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
 

7. पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुरक्षा: 21 बस स्टॉप्स पर सुरक्षा स्टाफ तैनात किया जाएगा, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो.
8. संवेदनशील मार्गों पर गश्त: 60 मोटरसाइकिलों पर सवार पुलिसकर्मियों को संवेदनशील मार्गों पर तैनात किया जाएगा, ताकि मार्ग पर कोई अव्यवस्था न हो.
9. महत्वपूर्ण होटलों पर सुरक्षा: 8 प्रमुख होटलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
10. हौज खास विलेज: इस लोकप्रिय पार्टी हब में उच्च-स्तरीय सुरक्षा और स्टाफ की तैनाती की जाएगी. 
कर्मचारी की तैनाती:
दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस ने सुरक्षा के लिए एक मजबूत टीम तैनात की है, जिसमें नियमित गश्त और पेट्रोलिंग स्टाफ शामिल हैं:
– 7 सहायक पुलिस आयुक्त (ACsP)
– 38 निरीक्षक
– 329 उप-निरीक्षक (SI) और सहायक उप-निरीक्षक (ASI)
– 161 महिला कर्मी
इस तैनाती में पैदल गश्त और वाहन गश्त की व्यवस्था की गई है, जिससे कि सुरक्षा की गहरी निगरानी, ट्रैफिक प्रबंधन और तत्काल प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके. लोगों से अपील की गई है कि पुलिस ने निवासियों से आग्रह किया है कि वे जिम्मेदारी से जश्न मनाएं और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ सहयोग करें. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस अधिकारी को या इमरजेंसी हेल्पलाइन 112 पर दी जाए.
Input: मुकेश सिंह
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News