admin
News Admin
नागपुर: नया साल, नई उम्मीदें और भगवान से प्रार्थनाएं। नागपुर के सभी मंदिरों में साल 2025 की पहली सुबह श्रद्धालुओं का ऐसा सैलाब उमड़ा कि हर कोई भगवान के दर्शन के लिए कतार में खड़ा नजर आया। नागपुर के तकरीबन सभी मंदिरों में सुबह से ही लंबी कतारें देखी गईं। खासतौर पर रामटेक मंदिर, टेकड़ी गणेश मंदिर, और साई मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या रिकॉर्ड तोड़ रही।
नए साल के मौके पर मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया। कई भक्त अपने परिवार के साथ पूरे विधि-विधान से पूजा करते नजर आए। इसके साथ ही कई मंदिरों में भजन-कीर्तन और खास आरती का भी आयोजन किया गया.
Copyright © All rights reserved