Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM मोदी ने साझा की NCC की यादें, बोले- 'राष्ट्र प्रथम' का भाव मजबूत – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 28 जनवरी दिन बुधवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो सऊदी अरब ने अमेरिका को ये साफ कर दिया है कि ईरान के खिलाफ किसी भी सैन्य कार्रवाई के लिए वो अपनी जमीन, हवाई क्षेत्र या संसाधनों का इस्तेमाल नहीं होने देगा. वहीं भारत के सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से यह साफ करने को कहा है कि क्या यूपी गैंगस्टर्स एवं असामाजिक क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 और भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 111 (संगठित अपराध) के बीच सांविधानिक स्तर पर कोई टकराव है. राजधानी दिल्ली में क्राइम ब्रांच की टीम ने 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर किया.
इसके अलावा आज दिनभर में देश-दुनिया में होने वाली हर छोटी-बड़ी घटना से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 28 जनवरी दिन बुधवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो सऊदी अरब ने अमेरिका को ये साफ कर दिया है कि ईरान के खिलाफ किसी भी सैन्य कार्रवाई के लिए वो अपनी जमीन, हवाई क्षेत्र या संसाधनों का इस्तेमाल नहीं होने देगा. वहीं भारत के सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से यह साफ करने को कहा है कि क्या यूपी गैंगस्टर्स एवं असामाजिक क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 और भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 111 (संगठित अपराध) के बीच सांविधानिक स्तर पर कोई टकराव है. राजधानी दिल्ली में क्राइम ब्रांच की टीम ने 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर किया.
इसके अलावा आज दिनभर में देश-दुनिया में होने वाली हर छोटी-बड़ी घटना से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

एनसीसी के वार्षिक प्रधानमंत्री रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘जब मैं एनसीसी में था, तब भी इसी तरह मेरा ‘राष्ट्र प्रथम’ का भाव मजबूत हुआ था और आज आप सभी को एनसीसी में यही सीखते देखकर मुझे अपार गर्व का अनुभव हो रहा है. ऑपरेशन सिंदूर ने एक बार फिर भारत की क्षमताओं और हमारे सशस्त्र बलों के पराक्रम को स्थापित किया है. ऑपरेशन सिंदूर ने यह भी दिखाया है कि हमारे स्वदेशी हथियार कितने उन्नत और हाई-टेक हैं. आज के आधुनिक युद्ध में युवाओं के कौशल की भूमिका काफी बढ़ गई है. अब युद्ध सीमाओं पर टैंकों, बंदूकों और गोलाबारी तक सीमित नहीं रह गया है. आज युद्ध कई मोर्चों पर लड़े जाते हैं. आज के युद्ध कोड और क्लाउड में लड़े जाते हैं. तकनीक में पिछड़ने वाले देश न केवल अपनी अर्थव्यवस्था में कमजोर होते हैं, बल्कि अपनी सुरक्षा में भी….आज मेड इन इंडिया ड्रोन पर काम हो रहा है. एआई और रक्षा नवाचार हमारी सेनाओं को आधुनिक बना रहे हैं. इसका मतलब है कि आपके जैसे युवाओं के लिए संभावनाएं बहुत बढ़ गई हैं, और आज मैं यहां बैठे युवाओं के साथ-साथ देशभर के करोड़ों युवाओं से चाहता हूं कि वे इसका लाभ उठाएं.’

पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने अजित पवार के निधन पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि अजित पवार के अचानक निधन से सदमा लगा है. ममता बनर्जी ने कहा कि इस मामले की गहन जांच होनी चाहिए.

#watch | बजट सत्र | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, "ग्रामीण इलाकों में रोज़गार और विकास के लिए विकसित भारत-ग्राम कानून बनाया गया है। इस नए सुधार से गांवों में 125 दिनों के रोज़गार की गारंटी मिलेगी…"जैसे ही NDA-BJP सांसदों ने तारीफ़ में मेजें थपथपाईं, विपक्षी सांसद खड़े हो… pic.twitter.com/b50zwxs07b

#watch | बजट सत्र | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, "मेरी सरकार दलितों, पिछड़ों, आदिवासी समुदाय और सभी के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। सबका साथ सबका विकास का विजन हर नागरिक के जीवन पर सकारात्मक असर डाल रहा है। 2014 की शुरुआत में, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं सिर्फ 25… pic.twitter.com/zJTb62OaJC
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि साल 2026 के साथ, भारत इस सदी के दूसरे चरण में प्रवेश कर गया है. भारत के लिए, इस सदी के पहले 25 साल कई सफलताओं, गर्व भरी उपलब्धियों और असाधारण अनुभवों से भरे रहे हैं. पिछले 10-11 सालों में, भारत ने हर क्षेत्र में अपनी नींव मजबूत की है. ये साल विकसित भारत की हमारी यात्रा के लिए एक बड़ा आधार है.

#watch | बजट सत्र | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, "साल 2026 के साथ, हमारा देश इस सदी के दूसरे चरण में प्रवेश कर गया है। भारत के लिए, इस सदी के पहले 25 साल कई सफलताओं, गर्व भरी उपलब्धियों और असाधारण अनुभवों से भरे रहे हैं। पिछले 10-11 सालों में, भारत ने हर क्षेत्र में अपनी… pic.twitter.com/OIeymLiCAl
बजट सत्र में भाषण के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि देश ने श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस मनाया. बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के दौरान, पूरे देश ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और आदिवासी समुदाय के लिए उनके योगदान को याद किया. सरदार पटेल की 150वीं जयंती से जुड़े कार्यक्रमों ने एक श्रेष्ठ भारत की भावना को और मजबूत किया. पूरा देश इस बात का गवाह बना कि कैसे भारत रत्न भूपेन हजारिका की जयंती समारोह ने देश को संगीत और एकता की भावना से भर दिया. जब देश अपने पूर्वजों के योगदान को याद करता है, तो नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है जो विकसित भारत की यात्रा को और तेज करती है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि अजीत पवार लोगों के नेता थे, जिनका उनका असमय निधन बहुत चौंकाने वाला और दुखद है.
चंडीगढ़ में कई बड़े प्राइवेट स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ये धमकी ईमेल के जरिये मिली है. फिलहाल ऑपरेशन सेल और रेस्क्यू टीम ने स्कूलों को खाली करवाया है और जांच की जा रही है. गुरुग्राम में भी कई स्कूलों को ऐसी ही धमकी दी गई है.
जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में मंगलवार देर रात भारी बर्फबारी के साथ हिमस्खलन हुआ, जिससे अफरा-तफरी मच गई. भयंकर बर्फीले तूफान ने आसपास के होटलों और इमारतों को ढक दिया. ये एवलांच गांदरबल जिले में रात करीब 10:12 बजे आया. बर्फीले तूफान का कहर CCTV में भी कैद हो गया.
राष्ट्रपति डानोल्ड ट्रंप मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी बढ़ाने के साथ-साथ ईरान के साथ व्यापक समझौते की मांग कर रहे हैं. उनका मकसद है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम, बैलिस्टिक मिसाइलों और क्षेत्रीय प्रभाव को सीमित करने के लिए उनकी सैन्य घेरेबंदी पर सही दबाव बना दिया जाए. मोटे तौर पर अमेरिका चाहता है कि ईरान सभी एड्वांसड यूरेनियम हटा दे.

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब ने बड़ा ऐलान किया है. क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि ईरान के खिलाफ किसी भी सैन्य कार्रवाई के लिए सऊदी अरब अपनी जमीन, एयर स्पेस या संसाधनों का इस्तेमाल नहीं होने देगा.
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने रोहिणी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर किया है. ये तीनों मर्डर केस में वॉन्टेड थे. क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली थी कि ये तीनों रोहिणी आने वाले हैं. पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया. आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस को उनके पैर में गोली मारनी पड़ी.
न्यूज 24 पर पढ़ें ताजा खबर, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News