Feedback
लोकसभा में पीठसीन की ओर पेपर उछालने वाले छह विपक्षी सांसदों को बजट सत्र से निलंबित कर दिया है. लोकसभा की कार्यवाही तीन बजे जब चौथी बार शुरू हुई, तब पीठासीन ने पेपर उछालने वाले सदस्यों को नेम करने की बात कही. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने पेपर उछालने वाले सदस्यों को बाकी सत्र के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव पेश किया. इसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया. ये प्रस्ताव पारित होने के बाद भी विपक्षी सदस्यों ने चेयर पर कागज फेंके.
इसके बाद स्पीकर ने संसदीय नियमों का उल्लंघन करने पर मणिकम टैगौर, गुरजीत औजला, राजा वडिंग, हिबी ईडन, किरण रेड्डी और वेंकट रमन को शेष बजट सत्र निलंबित कर दिया.
घटना के अनुसार, सदन में चर्चा के दौरान विपक्ष के कुछ सदस्यों ने अचानक कागज फाड़कर स्पीकर की ओर फेंके, जिससे सदन में अफरा-तफरी मच गई. स्पीकर ने इस व्यवहार को सदन की अनुशासनहीनता करार देते हुए तत्काल कार्रवाई की. नियम 374 के तहत इन सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित करने का फैसला लिया गया, जिसके बाद वे सदन में बैठने, बहस करने या किसी भी कार्यवाही में भाग लेने से वंचित हो गए.
बता दें कि लोकसभा में राहुल गांधी को बोलने से रोकते हुए पीठासीन ने अगले वक्ताओं के नाम ले लिए. सपा, टीएमसी और अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने भी बोलने से इनकार कर दिया. जोरदार हंगामा हुआ. विपक्षी सांसद राहुल गांधी के समर्थन में हंगामा करते हुए वेल में आ गए और आसन की तरफ पेपर भी उछाले. जोरदार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही नहीं चल सकी और पीठासीन कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने सदन की कार्यवाही तीन बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.
यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू