गढ़चिरोली में हुए विकास की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की सराहना, महाराष्ट्र सरकार को दी बधाई – Ucn News

admin
News Admin
नागपुर: बुधवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गढ़चिरोली जिले के नक्सल प्रभावित इलाकों का द्वारा किया और साथ ही कई परियोजनाओं का उद्घाटन व शुभारंभ भी किया। इसके अलावा बुधवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के समक्ष 11 इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण भी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवेंद्र फडणवीस के इन सभी कामों की सराहना की है। नरेंद्र मोदी ने एक्स पर महाराष्ट्र सरकार को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे इन विकास कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी हैं। 

नए साल के पहले दिन, बुधवार एक जनवरी को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गढ़चिरोली जिले का दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री की मौजूदगी में इनामी नक्सली तारक्का समेत 11 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। देश की आजादी के 77 साल बाद पहली बार अहेरी से गार्डेवाड़ा तक बस सेवा शुरू हुई। मुख्यमंत्री ने इसका उद्घाटन किया। इसी के साथ फडणवीस ने लॉयड्स मेटल कंपनी की विभिन्न पहलों की शुरुआत की। इससे जिले में 6 हजार 200 करोड़ का निवेश हो रहा है और 4000 नौकरियां पैदा हो रही हैं। 
गढ़चिरोली पहुँचते ही फडणवीस ने गट्टा-गार्डेवाड़ा-वांगेटुरी सड़क और ताड़गुड़ा पुल का उद्घाटन किया। उन्होंने पेंगुंडा में जवानों और ग्रामीणों से बातचीत की। यह इलाका बेहद दुर्गम और नक्सल प्रभावित माना जाता है। देवेंद्र फडणवीस इस क्षेत्र का दौरा करने वाले वह पहले मुख्यमंत्री हैं। वहीं, इसी के साथ मुख्यमंत्री ने इस नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। 
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के इन्हीं कार्यों की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट साझा किया। पीएम ने लिखा, “मैं दूरदराज और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए महाराष्ट्र सरकार के प्रयासों की सराहना करता हूं।”
प्रधानमंत्री ने आगे लिखा, “इससे निश्चित रूप से ‘Ease of Living’ को बढ़ावा मिलेगा और, और भी अधिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। गढ़चिरोली और आस-पास के क्षेत्रों के मेरे बहनों और भाइयों को विशेष बधाई!” 
Copyright © All rights reserved

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News