केतन मर्डर केस में नया मोड़, सिया के वकील ने भाई साहिल को ही भेजा 10 करोड़ का नोटिस; क्या है पूरा विवाद? – Jagran

केतन अग्रवाल हत्याकांड में सिया गोयल के वकील को लेकर नया कानूनी विवाद खड़ा हो गया है। सिया के कथित वकील आशुतोष श्रीवास्तव ने उनके भाई साहिल गोयल को 10 …और पढ़ें
सिया गोयल के वकील को लेकर कानूनी विवाद गहराया।
वकील आशुतोष श्रीवास्तव ने भाई को भेजा 10 करोड़ का नोटिस।
सिया ने कोर्ट में श्रीवास्तव को वकील मानने से किया इनकार।
डिजिटल डेस्क, पुणे। देशभर में चर्चा का विषय बना केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में आए दिन नए-नए खुलासे सामने आ रहे है। ऐसे में अब इस पूरे मामले में एक नया कानूनी विवाद खड़ा हो गया है। इस बात को ऐसे समझिए कि अब इस हत्या मामले में कानूनी लड़ाई मुख्य आरोपियों के साथ-साथ उनके वकीलों के बीच भी शुरू हो गई है।
विवाद इस बात को लेकर है कि मुख्य आरोपी सिया गोयल का असली वकील कौन है? इस उलझन के बीच पुणे के मशहूर वकील आशुतोष श्रीवास्तव ने सिया गोयल के भाई साहिल गोयल को 10 करोड़ रुपये का मानहानि का नोटिस भेज दिया है। 
समझिए क्या है पूरा विवाद?
बता दें कि पुणे के लोहागढ़ किले में 18 जून को सिया गोयल ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर अपने मंगेतर केतन अग्रवाल को खाई में धक्का देकर उसकी हत्या कर दी थी। अब इस हाई-प्रोफाइल मामले में सिया की पैरवी करने को लेकर दो वकील आमने-सामने हैं। पहले एडवोकेट आशुतोष श्रीवास्तव, जिनका दावा है कि सिया गोयल ने खुद उन्हें अपना वकील चुना है और इसके लिए कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर भी किए हैं।
वहीं दूसरी ओर एडवोकेट विपुल दुशिंग भी अब इस रेस में शामिल हो गए हैं। सिया के भाई साहिल का कहना है कि उनके परिवार ने सिया के बचाव के लिए विपुल दुशिंग को केस सौंपा है। 
यह विवाद तब और बढ़ गया जब खुद आरोपी सिया गोयल ने कोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा, “आशुतोष श्रीवास्तव मेरे वकील नहीं हैं। विपुल दुशिंग कोर्ट में मेरा प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
सिया के भाई साहिल ने मीडिया में बयान दिया था कि आशुतोष श्रीवास्तव को उनके परिवार ने वकील नहीं रखा है। इस बयान से नाराज होकर एडवोकेट श्रीवास्तव ने साहिल को 10 पन्नों का कानूनी नोटिस थमा दिया है।
श्रीवास्तव का कहना है कि सिया बालिग है और उसने अपनी मर्जी से उन्हें वकील नियुक्त किया था। दूसरी ओर भाई का यह कहना कि वह बिना अधिकार के केस लड़ रहे हैं।
एडवोकेट श्रीवास्तव की तरफ से भेजे गए नोटिश में मांग की गई है कि साहिल 48 घंटे के भीतर लिखित में माफी मांगें, सोशल मीडिया और यूट्यूब से अपने पुराने बयान वाले वीडियो हटाएं और 7 दिनों के भीतर 10 करोड़ रुपये का हर्जाना दें।
गौरतलब है कि सोमवार को कोर्ट ने सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी की पुलिस कस्टडी को 5 दिनों के लिए और बढ़ा दिया है। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि उन्हें जांच के लिए कई अहम सबूत जुटाने हैं।
पुलिस के मुताबिक, सिया ने मंगेतर केतन का पासपोर्ट फाड़कर जला दिया था, जिसके अवशेष अभी बरामद करने बाकी हैं। इसके अलावा हत्या के बाद आरोपी चेतन ने अपने कपड़े बदल लिए थे, पुलिस उसके रास्तों का पता लगा रही है। साथ ही, घटना के बाद दोनों आरोपियों के बीच फोन पर हुई बातचीत के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- केतन से 1 करोड़ लेकर चेतन को दिए, भाई ने जबरन कार में बैठाया… सिया गोयल को लेकर नए खुलासे

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News