हिंदी की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से कदाचार मुक्त संपन्न – Dainik Bhaskar

डंडई | झारखंड अधिविद परिषद द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में बुधवार को हिंदी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त संपन्न कराई गई। मैट्रिक की परीक्षा को लेकर प्रखंड में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिसमें जमा दो उच्च विद्यालय लवाही कला, उत्क
डंडई | झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) रांची द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा के अंतर्गत बुधवार को डंडई प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय तसरार, उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय जरही एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय लवाहीकलां परीक्षा केंद्रों पर हिंदी विषय की परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा को निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए तीनों परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में वीक्षकों एवं पुलिस बल की तैनाती की गई थी। परीक्षा के दौरान दंडाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल करमाली विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लेते नजर आए। लवाहीकलां परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक अमिताभ कुमार ने बताया कि इस केंद्र पर कुल 705 परीक्षार्थियों में से 699 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 6 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विद्यालय प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध रहा।
भास्कर न्यूज | कांडी प्रखंड के चार परीक्षा केन्द्रों पर बुधवार को मैट्रिक के हिन्दी ए और बी विषय के 1766 व इंटरमीडिएट के विज्ञान व वाणिज्य संकाय में अर्थशास्त्र विषय के 295 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि मैट्रिक परीक्षा में 8 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। जमा दो उच्च विद्यालय कांडी सेंटर पर 693, स्तरोन्नत उच्च विद्यालय लमारी कला सेंटर पर 176, सोनभद्र आदर्श इंटर कॉलेज सेंटर पर 524 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 5 अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित रहने वालों में जमा दो उच्च विद्यालय कांडी के 1, कस्तूरबा विद्यालय बरडीहा की 4 बच्चियां शामिल हैं। मध्य विद्यालय हरिहरपुर परीक्षा केंद्र पर 373 विद्यार्थी परीक्षा दिए जबकि 3 अनुपस्थित रहे। जमा दो उच्च विद्यालय कांडी सेंटर पर 6 विद्यालय के विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। सोनभद्र कॉलेज परीक्षा केंद्र पर मैट्रिक के 6 स्कूल, मवि हरिहरपुर सेंटर पर 3 स्कूल के छात्र परीक्षा दे रहे हैं। इंटरमीडिएट के लिए विज्ञान और वाणिज्य संकाय के अर्थशास्त्र विषय के लिए परीक्षा सम्पन्न हुई। जमा दो उच्च विद्यालय कांडी सेंटर पर इंटर विज्ञान संकाय के 201 व वाणिज्य संकाय के 6 तथा सोनभद्र कॉलेज परीक्षा केन्द्र पर 88 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जमा दो उच्च विद्यालय कांडी सेंटर पर आशुतोष शर्मा व सोनभद्र आदर्श कॉलेज सेंटर पर मोहम्मद शकील अंसारी दंडाधिकारी के रूप में उपस्थित थे। कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर सभी केन्द्रों पर पुलिस बल तैनात थी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News