हिंदुस्तान खबर का असर: एनएचएआई ने लिया संज्ञान, हाईवे से मिट्टी हटाया गया तस्वीर 05 मिट्टी हटाते डीबीएल कंपनी कि गाड़ी पथरगामा प्रतिनिधि । हिंदुस्तान मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश जारी किए। निर्देश मिलते ही निर्माण एजेंसी डीबीएल कंपनी ने बारकोप मोड़ स्थित आईटीआई कॉलेज के समीप नेशनल हाईवे पर जमा मिट्टी को हटा दिया है। इससे सड़क अब साफ हो गई है और आवागमन पहले की अपेक्षा अधिक सुरक्षित हो गया है। उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व इसी स्थान पर सड़क पर फैली मिट्टी के कारण एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई थी।
इस दुर्घटना में पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मी श्याम महतो बुरी तरह घायल हो गए थे, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए सिलीगुड़ी रेफर किया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर जमा मिट्टी को दुर्घटना का मुख्य कारण बताते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की थी। मामले में प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद सड़क की सफाई होने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी, ताकि सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कम हो और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play