आज की ताजा खबर LIVE: पीथमपुर में हंगामे के बाद देर रात CM मोहन यादव ने की बैठक, वीडी शर्मा भी रहे… – TV9 Bharatvarsh

नए साल की शुरुआत के साथ ही पूरा उत्तर भारत प्रचंड शीतलहर की चपेट में है. पहाड़ी राज्यों मे बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं और गिरते तापमान ने गलन बढ़ा दी है. दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई.
#WATCH | Delhi | A dense layer of fog blankets the national capital as a cold wave grips the city.
(Visuals from Dwarka area) pic.twitter.com/j27R6MXbtW
— ANI (@ANI) January 3, 2025
#WATCH | Uttar Pradesh | A dense layer of fog blankets Mainpuri as a cold wave grips the city. pic.twitter.com/6pM3QqFj93
— ANI (@ANI) January 3, 2025
#WATCH | Haryana | A dense layer of fog blankets Jhajjar as a cold wave grips the city. pic.twitter.com/3HcuTvlp0P
— ANI (@ANI) January 3, 2025
मध्य प्रदेश के पीथमपुपर में जहरीले कचरे के निपटारे को लेकर हंगामा जारी है. इस बीच देर रात मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने समीक्षा बैठक की. इस बैठक में मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा भी रहे मौजूद रहे. पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के 337 टन अपशिष्ट के निपटान की योजना के खिलाफ बंद के आह्वान के बीच शुक्रवार को दो लोगों ने खुद को आग लगा ली, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालात को देखते हुए पीथमपुर के कई इलाकों में इंटरनेट बंद कर दी गई है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली स्थित भारत मंडपम में ग्रामीण भारत महोत्सव-2025 का उद्घाटन करेंगे. यह महोत्सव 4 से 9 जनवरी तक चलेगा. उत्तर भारत में भीषण शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है. कोहरे के साथ-साथ प्रदूषण के बढ़ते खतरे को देखते हुए राजधानी दिल्ली में ग्रैप-3 लागू हो गया है. इसी के साथ कई तरह के प्रतिबंध भी अमल में आ गए हैं. पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में मौसम बिगड़ सकता है. निकिता सिंघानिया की जमानत याचिका पर कोर्ट आज फैसला सुनाएगा. हरियाणा के टोहाना में जुटेंगे राकेश टिकैत समेत दिग्गज किसान नेता. SKM ने महापंचायत बुलाई है. बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का आज से दूसरा चरण शुरू होगा. इस चरण में यह यात्रा 6 जिलों में पहुंचेगी. नीचे पढ़ें दिनभर की खबरों से जुड़े बड़े अपडेट्स…
Published On – Jan 04,2025 12:07 AM

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News