यूपी में कर्मचारियों की चटकार होगी होली, त्योहार से पहले सीएम योगी ने दी ये खुशखबरी; जानें डिटेल – Hindustan

UP News: उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की होली इस बार और चटकार होगी। त्योहार से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ कर्मचारियों को खुशखबरी दे दी है। उन्हें होली से पहले मार्च के पहले ही दिन यानी शनिवार एक मार्च को सैलरी मिल जाएगी। राज्यकर्मचारियों, शिक्षकों और निगमों के कर्मचारियों के साथ ही सभी आउटसोर्सिंग, संविदाकर्मी, सफाई कर्मी समेत सभी कैटेगरी के कर्मचारियों को त्योहार से पहले शनिवार को ही वेतन और मानदेय देने का आदेश सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया है। इसके साथ ही होली की छुट्टी का ऐलान भी किया गया है। होली के मौके पर सीएम योगी ने तीन मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। पहले दो और चार मार्च को ही होली का अवकाश घोषित था। अब तीन मार्च को भी अवकाश रहेगा। इसके बदले कल यानि शनिवार को सभी सरकारी दफ्तर, बैंक और ट्रेजरी (कोषागार) कार्यदिवस (Working day) की तरह खुले रहेंगे।

शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में काम करने वाले सभी संविदा और आउटसोर्स के साथ सभी कर्मचारियों को होली से पहले शनिवार को ही वेतन देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के आदेश पर पहले ही राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों और निगमों के कर्मचारियों को वेतन और पेंशनरों को पेंशन देने के आदेश हो गए थे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने आउटसोर्सिंग, संविदाकर्मी, सफाईकर्मी समेत सभी श्रेणी के कर्मचारियों को त्योहार से पहले शनिवार को ही वेतन और मानदेय भुगतान सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। इससे कर्मचारियों को त्योहार के दौरान आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना होगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अवकाश, सैलरी और पेंशन जारी के आदेश में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किए जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि त्योहार के मद्देनजर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग वेतन और मानदेय देने के लिए तय समय सीमा का कड़ाई से पालन करें। तीन मार्च का अवकाश घोषित होने के बाद अब होली की छुट्टी, दो, तीन और चार मार्च को रहेगी। मुख्यमंत्री ने अवकाश और वेतन भुगतान संबंधी आदेशों का पालन न होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कर्मचारियों के हितों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं होगी।

होली के मौके पर तीन मार्च की छुट्टी से उन लोगों को बड़ी राहत मिली है जो अपने घरों से बाहर किसी अन्य जनपद में तैनात रहते हैं और त्योहारों पर ही घर जा पाते है। पहले दो और चार मार्च को ही होली का अवकाश घोषित था। इससे बीच में एक दिन तीन मार्च को लोगों को ड्यूटी के लिए अपने कार्यस्थल पर लौटना पड़ता और फिर चार मार्च को होली के अवकाश के दिन वे परिवार से दूर रह जाते। अब तीन दिन लगातार अवकाश से उन्हें अपने परिवार के साथ आराम से होली मनाने और वक्त गुजारने का मौका मिलेगा।

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News