लापरवाह थाना प्रभारियों की कप्तान ने कसी नकेल – Live Hindustan

पुलिस ऑफिस स्थित वीरांगना दुर्गा भाभी सभागार में शुक्रवार रात अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। लापरवाही सामने आने पर कइयों को फटकार भी लगाई। चेताया कि मनमानी करने पर कार्रवाई कर दी जाएगी। गोष्ठी के दौरान थानों में दर्ज बीएनएस, बीएनएसएस, महिला संबंधी अपराधों, एससी-एसटी एक्ट के मामलों आदि की विस्तृत समीक्षा की गई। एसपी ने लंबित एसआर, एसएसआर, एलएसआर प्रकरणों, वांछित अभियुक्तों, जिलाबदर अपराधियों, टॉप-10 तथा पुरस्कार घोषित बदमाशों की गिरफ्तारी पर विशेष जोर दिया। उन्होंने लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। अपराध नियंत्रण के लिए निरंतर प्रिवेंटिव कार्रवाई, रात्रि चेकिंग एवं हाईवे चेकिंग को प्रभावी बनाने की हिदायत दी।
हत्या, लूट, डकैती, चोरी जैसी जघन्य घटनाओं के विगत वर्षों के आंकड़ों की तुलना करते हुए प्रभावी रणनीति बनाने को कहा। न्यायालय के सम्मन, बीडब्ल्यू, एनबीडब्ल्यू व नोटिस की तामीली की भी समीक्षा की। अपहृत तथा गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी के लिए टीमें गठित कर ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए। सीएम डैशबोर्ड पर दर्ज प्रकरणों के त्वरित निस्तारण पर जोर देते हुए जनपद की रैंकिंग अव्वल बनाए रखने को कहा। इस मौके पर एएसपी अमिता सिंह, सभी सर्किल अफसर और थाना प्रभारी आदि मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News