—विज्ञापन—
Israel Attack on Iran Live Updates: मध्य पूर्व में जारी तनाव अब सीधे युद्ध में बदल गया है. इजरायल ने शनिवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान पर बड़ा हमला बोल दिया है, जिसकी पुष्टि खुद इजरायली रक्षा मंत्रालय ने की है. तेहरान के आसमान में तेज धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. दोनों देशों के बीच पिछले कई दिनों से गहराता विवाद अब इस सैन्य कार्रवाई के साथ चरम पर पहुंच गया है. इजरायल का यह हमला ईरान द्वारा दी गई पिछली धमकियों और क्षेत्र में बढ़ती तनातनी का सीधा नतीजा माना जा रहा है. इस हमले के बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई की आशंका ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है.
इजरायल में अलर्ट और जनता को सुरक्षा के निर्देश
ईरान पर हमले के साथ ही इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने अपने देश के भीतर भी युद्धस्तर पर सुरक्षा बढ़ा दी है. पूरे इजरायल में सायरन बजाकर जनता को सतर्क कर दिया गया है. सेना ने लोगों के मोबाइल फोन पर सीधे अलर्ट भेजकर निर्देश दिया है कि वे सुरक्षित स्थानों और बंकरों के करीब रहें. आईडीएफ ने साफ किया है कि यह एक ‘प्रोएक्टिव अलर्ट’ है ताकि ईरान की ओर से संभावित मिसाइल हमलों से नागरिकों को बचाया जा सके. इजरायली सेना ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहें और सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करें. क्षेत्र में हालात पल-पल बदल रहे हैं और तनाव काफी बढ़ गया है.
लाइव अपडेट्स के लिए News24 से जुड़े रहें…

इज़राइल डिफेंस फोर्सेज़ ने ट्वीट किया, “पिछले कुछ मिनटों में, पूरे इज़राइल में सायरन बजाए गए, और सेलुलर डिवाइस को सीधे सुरक्षित जगहों के पास रहने का एडवांस इंस्ट्रक्शन अलर्ट दिया गया। यह लोगों को इज़राइल की तरफ मिसाइल दागे जाने की संभावना के लिए तैयार करने के लिए एक प्रोएक्टिव अलर्ट है। IDF इस बात पर ज़ोर देता है कि लोगों से सुरक्षित जगहों के पास रहने का अनुरोध किया जाता है।”
Israel Defense Forces tweets, "In the last few minutes, sirens were sounded all throughout Israel, with an advance instruction alert directly to cellular devices to stay within proximity to protected spaces. This is a proactive alert to prepare the public for the possibility of… pic.twitter.com/KWc1pDlFAo
— ANI (@ANI) February 28, 2026

न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in