Latest Breaking News: एक क्लिक में पढ़ें Kanpur की 28 फरवरी 2026, शनिवार की अहम खबरें – Jagran

कृपया धैर्य रखें।
Latest Breaking News Kanpur: कानपुर में 28 फरवरी 2026 की ताजा और ब्रेकिंग खबरों की हर अपडेट सबसे पहले, सटीक और विश्वसनीय जानकारी के लिए यहां लगातार पढ …और पढ़ें
डिजिटल डेस्क, कानपुर। Kanpur Latest Breaking News In Hindi: आज की ताजा खबरें 28 फरवरी 2026 ब्रेकिंग। यहां पढ़ें शनिवार की कानपुर की ताजा खबरें, अपराध, खेल, शिक्षा, धर्म की लाइव अपडेशन। पनकी में नाले में कंबल में लिपटा शव मिला है। पढ़ें और भी खबरें…।
WhatsApp Image 2026-02-28 at 13.16.17
कानपुर शहर के ग्रीन पार्क स्टेडियम के बाहर एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। स्टेडियम के पास एक पार्किंग पर खड़ी एक काले रंग की टाटा नेक्सन कार में अचानक भीषण आग लग गई।अचानक उसके अगले हिस्से से धुंआ उठने लगा और देखते ही देखते पूरी कार आग की लपटों में घिर गई। बचाव आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी।
पनकी में एक नाले में कंबल से लिपटा कई दिन पुराना शव मिलने से अफरा तफरी मच गई।सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है। हत्या कर शव छिपाएं जाने के कयास लगाए जा रहे है। शव महिला का है या पुरुष का इसका अभी तक पता नहीं चला है। चित्रकूट में खड़े ट्रक में बाइक पीछे से घुसी जिससे दो युवक की मौत हो गई।
ग्वालटोली थाना क्षेत्र निवासी चाट का ठेला लगाने वाले युवक के मुताबिक, शुक्रवार को 16 वर्षीय बेटी का उसके परिचित युवक से झगड़ा हो गया था, जिससे वह परेशान थी। रात में उसने खाना दिया। इसके बाद रात लगभग 12 बजे बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गई। उसकी तलाश की गई, पर पता नहीं चला। शनिवार सुबह परमट घाट किनारे उसका शव मिला। पुलिस जांच में जुटी है।
बिधनू सपई गांव में शुक्रवार रात शराब के नशे में घर पहुंचे किसान ने घर की पहली मंजिल पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी शनिवार सुबह स्वजनों को हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
झांसी-मीरजापुर हाईवे पर थाना मऊ के छिवलहा में तेज रफ्तार बाइक पीछे से खड़े ट्रक में घुस गई, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। थाना मऊ के रेड़ी भुसौली निवासी 18 वर्षीय सूरज निषाद और दोस्त 18 वर्षीय विजय पाल शुक्रवार को प्रयागराज गए थे देर शाम लौट रहे थे। तभी हादसा हुआ। सूरज के पिता रामलोचन गांव के वर्तमान प्रधान है।
 

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News