कृपया धैर्य रखें।
सीबीएसई की ओर से कक्षा 10वीं हिंदी पेपर A व पेपर B का आयोजन आज यानी 2 मार्च को सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 1:30 तक करवाया जायेगा। पेपर खत्म होने के बाद ए …और पढ़ें
CBSE Class 10 Hindi Exam 2026
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की ओर से आज यानी 2 मार्च को कक्षा 10वीं हिंदी पेपर A व पेपर B का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा सुबह 10:30 से शुरू होकर दोपहर 1:30 तक संपन्न करवाया जायेगा। हिंदी का पेपर कुल 4 भागों में विभाजित होगा। पेपर अ में कुल 15 वहीं पेपर ब में कुल 16 प्रश्न पूछे जायेंगे। पेपर हल करने के लिए छात्रों को कुल 3 घंटे का समय प्रदान किया जायेगा। प्रश्न पत्र के लिए कुल पूर्णांक 80 अंकों के लिए होगा।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के सभी पेपर्स में अलग अलग न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है। छात्र ध्यान रखें कि थ्योरी पेपर एवं प्रैक्टिकल में अलग अलग पास होना जरूरी होता है। चूंकि हिंदी का पेपर कुल 80 अंकों का है, ऐसे में इस विषय में पास होने के लिए 33 फीसदी अंक 27 अंक (26.4) प्राप्त करने होंगे।
सीबीएसई हिंदी पेपर संपन्न होने बाद यहां पर आप पेपर का स्तर, उसके विश्लेषण समेत अन्य डिटेल हासिल कर सकेंगे।
परीक्षा संपन्न होने के बाद छात्रों का रिजल्ट अप्रैल माह में जारी किया जायेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद अगर छात्रों को लगता है कि उनकी कॉपी को गलत तरीके से जांचा गया है या उनको सही अंक नहीं दिए गए हैं तो वे स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कर पाएंगे। लेकिन, ध्यान रखें कि नए नियम के मुताबिक स्क्रूटिनी केवल थ्योरी पेपर्स के लिए करवाई जा सकेगी।
सीबीएसई की ओर से इस बार से कक्षा 10वीं के लिए बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दो बार करवाया जायेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को जिन विषयों में कम अंक आएंगे वे 3 विषयों का चुनाव करके दोबारा बोर्ड एग्जाम दे सकेंगे और अपने रिजल्ट में सुधार कर पाएंगे। इसके अलावा जिन छात्रों की कम्पार्टमेन्ट/ सप्लीमेंट्री आएगी वे भी दोबारा परीक्षा में शामिल होकर पास हो सकेंगे।
2nd चांस के लिए बोर्ड एग्जाम का आयोजन 5 मई 2026 से लेकर 20 मई 2026 (संभावित) तक करवाया जायेगा। इसके बाद फाइनल रिजल्ट जून 2026 में जारी कर दिया जायेगा।
यह भी पढ़ें- सीबीएसई 10th मैथमेटिक्स पेपर हो गया खराब तो न ले टेंशन, दोबारा एग्जाम देकर कर पाएंगे सुधार