खामेनेई की मौत पर एक हफ्ते शोक, शिया समुदाय का ऐलान, दुकानें बंद रख मनाएंगे मातम – Hindustan

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद बनारस का शिया समाज गहरे शोक में डूब गया है। इमामबाड़ों और मस्जिदों में विशेष दुआएं की जा रही हैं। इमाम-ए-जुमा मौलाना जफर हुसैनी ने शिया समाज में एक सप्ताह के शोक का ऐलान किया है। इस दौरान खुशी के काम नहीं किए जाएंगे। समाज के लोग दुकान बंद रखेंगे।

मौलाना जफर हुसैनी ने बताया कि खामेनेई दुनियाभर में फैले शिया समाज के बड़े धर्मगुरु और मार्गदर्शक थे। उनकी शहादत से पूरी कौम को अपूरणीय क्षति हुई है। इसे देखते हुए शिया समाज के लोग एक सप्ताह तक अपनी दुकानें और कारोबार बंद रखेंगे। इस दौरान लोग काले कपड़े पहनकर मातम मनाएंगे।

शहर की सभी अंजुमनों द्वारा विभिन्न मजलिस और मातमी जुलूस निकाले जाएंगे। शहर की 32 अंजुमनें सोमवार को लाट सरैया स्थित इमामबाड़ा में एकत्र होकर मातम करेंगी। हालांकि रविवार देर रात पुलिस-प्रशासन ने आयोजन की अनुमति नहीं मिली थी।

सुबह सहरी के बाद से ही शहर में खामेनेई को लेकर चर्चा होने लगी थी। दोषीपुरा के मोहम्मद हुसैन ने कहा कि खामेनेई ने पूरी जिंदगी इंसाफ, इंसानियत और मजलूमों की आवाज बुलंद करने के लिए संघर्ष किया। उनकी शिक्षाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए भी मार्गदर्शक बनेंगी।

रविवार को पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट मोड पर था। पुलिस सोशल मीडिया पर नजर बनाए हैं। पुलिस दोषीपुरा, कालीमहाल, दालमंडी सहित अन्य मुस्लिम इलाकों में निगरानी रही।

पितरकुंडा स्थित वक्फ मस्जिद और कब्रिस्तान खास मौलाना मीर इमाम अली में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। नमाज मौलाना जब हुसैनी ने पढ़ाई। इफ्तार के बाद मजलिस का आयोजन हुआ। इसमें खामेनेई को खिराज-ए-अकीदत पेश किया गया। इस दौरान अंजुमन हैदरी चौक, सैयद मुनाजिर हुसैन मंजू, मौलाना मेहंदी रजा, मौलाना इश्तियाक अली, मौलाना बाकर रजा, सैय्यद अब्बास मुर्तुजा शम्सी, इकबाल हुसैन आदि मौजूद थे।

खामेनेई की मौत के बाद रविवार शाम को शहर में जगह-जगह मजलिसें हुईं। दोषीपुरा इमामबाड़ा, जव्वादिया अरबी कॉलेज और अर्दली बाजार स्थित शिया जामा मस्जिद में मजलिस के दौरान तकरीर की गई। इस दौरान लोगों ने खामेनेई को याद और उनके किस्से बताकर भावुक हो गए। दोषीपुरा इमामबाड़ा में गुलजार रजा ने कहा कि खामेनेई ने इंसानियत को सबसे ऊपर रखा। इस मौके पर तकरीर मौलाना रिज़वान मारूफी, मौलाना इकबाल ईमानी, शेर अली आदि मौजूद रहे। उधर, दरगाहे फातमान में ख्वातीनों ने कैंडल जलाकर खिराज-ए-अकीदत पेश की।

मुफ्ती-ए-बनारस मौ.अब्दुल बातिन नोमानी ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति पर नहीं बल्कि इंसानियत पर किया गया हमला है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं दुनिया के लिए चेतावनी हैं कि हिंसा और जुल्म मसले हल नहीं हो सकते।

बाबतपुर, संवाद। ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी जंग का खासा असर विमान सेवाओं पर पड़ा है। इसका नतीजा है कि रविवार (एक मार्च) से पांच मार्च तक 1785 यात्री वाराणसी से शारजाह नहीं जा सकेंगे। इन्होंने एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में टिकट बुक कराया था। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक यात्रियों के मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से निरस्तीकरण की सूचना दे दी गई है। दरअसल, बाबतपुर एयरपोर्ट से शाम और रात को एयर इंडिया एक्सप्रेस के दो विमान शारजाह के लिए उड़ान भरते हैं। जंग छिड़ने पर शनिवार को दोनों उड़ानें रद्द कर दीं गईं।

कतर में रहने वाले जैतपुरा के मोहम्मद अबुलैश फायर मल्टी नेशनल कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर हैं। उनका परिवार भी वहीं रहता है। कहाकि हम लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। स्कूल बंद कर दिए गए हैं। एक्सचेंज ट्रांजेक्शन न होने से घर पैसा भी नहीं भेज पा रहे हैं।

गाजीपुर के मोहम्मद अरमान दुबई के एक बैंक में नौकरी करते हैं। उन्होंने कहा कि दुबई एयरपोर्ट पर धमाका होने से भय का माहौल है। पूर्वांचल के रहने वाले लोग समूह बनाकर रह रहे हैं। एक समूह में आठ से दस लोग रह रहे हैं। परिवार के लोग भी संपर्क में हैं।

दोहरीघाट (मऊ) के फरसरा खुर्द निवासी दीपक प्रजापति इजरायल के हाइफा में रहते हैं। फिटिंग का काम करते हैं। ‘हिन्दुस्तान’ से बातचीत में उन्होंने बताया कि ईरान लगातार मिसाइलें बरसा रहा है। सायरन बजते ही लोग बंकरों में चले जाते हैं। मैं अभी अपने कमरे में हूं।

जौनपुर के मोकलपुर निवासी सुभाष चंद्र यादव लंबे समय से कतर में रह रहे हैं। वह एक कंपनी में इंजीनियर हैं। हिन्दुस्तान से बातचीत में उन्होंने बताया कि कंपनी में काम बंद कर दिया गया है। बाहर कम निकलने को कहा गया है। इस वजह से तनाव बढ़ा है। हम लोग घर आना चाहते हैं।

जौनपुर के मुर्की गांव निवासी उमेर खान अबुधाबी में लांड्री का कारोबार करते हैं। हिन्दुस्तान से बताया कि यहां लगातार मिसाइलें गिर रही हैं। तीन मिसाइलें तो आर्मी कैंप पर गिरीं। धमाके और सायरन की आवाज खौफ बढ़ा रही है। हमारे साथ जौनपुर के सात और यूपी के कुल 60 लोग हैं, सभी सुरक्षित हैं।

योगेश यादव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर हैं। 
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News