आज की ताजा खबर LIVE: कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट को ईरानी ड्रोन ने मार गिराया – TV9 Bharatvarsh

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
कुवैत में ईरान ने अमेरिकी फाइटर जेट को मार गिराया है. फाइटर जेट को मार गिराने वाला ये ईरान का ड्रोन है.
फायर डिपार्टमेंट को सुबह 7.49 बजे टिकरी नेताजी सुभाष विहार के एक गोदाम में आग लगने की खबर मिली. फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. अब तक 15 गाड़ियां तैनात की जा चुकी हैं. मौके पर फायरफाइटर्स आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं.
अधिकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों को चिट्ठी लिखकर ईरान पर इज़राइल-US के हमलों के बाद भारत में होने वाली हिंसा के बारे में आगाह किया है. यह चिट्ठी 28 फरवरी को भेजी गई थी. इसमें राज्यों से ईरान के समर्थक कट्टरपंथी उपदेशकों की पहचान करने को कहा गया है जो भड़काऊ भाषण दे रहे हैं.
Union Ministry of Home Affairs has written to states cautioning against possible violence in India in the wake of Israel-US strikes against Iran. The letter was circulated on February 28, asking the states to identify pro-Iran radical preachers giving inflammatory sermons”:
— ANI (@ANI) March 2, 2026
आज सोना बढ़कर 1.67 लाख रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गया है और चांदी हुई 292000 रूपये प्रति किलो हो गई है.
ईरान और इजराइल-यूएस की टेंशन का असर भारत में दिखने लगा है. प्री-ओपन मार्केट में 7 हजार अंक सेंसेक्स गिर गया है. कच्चे तेल, चांदी की कीमतों में 3 प्रतिशत की बढ़त हुई है.
UAE ने ईरान के हमलों की वजह से ईरानी राजदूत को तलब किया है. साथ ही हमलों पर भी भेजा है.
UAE Summons Iranian Ambassador and Delivers Note of Protest over Irans Terrorist Attacks pic.twitter.com/Ba51Gsza6D
— Press Trust of India (@PTI_News) March 2, 2026
IGT दिल्ली एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया X पर ट्वीट किया कि मिडिल ईस्ट में बदलते पॉलिटिकल हालात की वजह से, वेस्टबाउंड इंटरनेशनल फ्लाइट्स में रुकावटें आ रही हैं और उनके शेड्यूल में बदलाव हो रहे हैं.
#WATCH | Visuals from the IGI Airport. Delhi Airport tweeted on X, “Due to the evolving political situation in the Middle East, westbound international flights continue to experience disruptions and schedule changes.” pic.twitter.com/HuClq0erhL
— ANI (@ANI) March 2, 2026
पश्चिम बंगाल में बीजेपी राज्यभर में परिवर्तन यात्रा निकाल रही है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दक्षिण 24 परगना के रायदीघि में इस यात्रा को औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाएंगे.
ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान जारी रहने के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप फ्लोरिडा के मार-ए-लागो से वाशिंगटन डी.सी. के लिए रवाना हो रहे हैं.
(स्रोत: रॉयटर्स)
#WATCH | US President Donald J. Trump is departing from Mar‑a‑Lago in Florida to Washington, D.C., as military operations against Iran continue.
(Source: Reuters) pic.twitter.com/lQ2WJyyTeE
— ANI (@ANI) March 1, 2026
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने ट्वीट किया, नई दिल्ली में हार्दिक स्वागत के लिए डॉ. एस. जयशंकर को धन्यवाद. मैं कनाडा और भारत के बीच साझेदारी को मजबूत करने और आगे के महत्वपूर्ण कार्यों को गति देने के लिए तत्पर हूं.
Canadian FM Anita Anand tweets, “Thank you Dr. S. Jaishankar for the warm welcome in New Delhi. I look forward to strengthening the partnership between Canada and India and advancing the important work ahead.” pic.twitter.com/O0kQNjJgwZ
— ANI (@ANI) March 1, 2026
अमेरिका: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियानों के बाद संभावित सुरक्षा खतरों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है.
#WATCH | Washington DC, US: Police boost patrols as officials track potential security threats following US military operations against Iran. pic.twitter.com/Y2bHDvUmw5
— ANI (@ANI) March 1, 2026

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के लिए नई दिल्ली पहुंचा. कनाडा और भारत दो आत्मविश्वासी और महत्वाकांक्षी राष्ट्र हैं जो मिलकर साहसिक विकास करना चाहते हैं. हम ऊर्जा, प्रतिभा, नवाचार और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में नई साझेदारियां बना रहे हैं – ताकि अपने लोगों के लिए अधिक सुरक्षा और समृद्धि सुनिश्चित कर सकें.
Prime Minister of Canada, Mark Carney tweets, “Arrived in New Delhi to meet with Prime Minister Modi. Canada and India are two confident and ambitious nations who want to build boldly together. Were forging new partnerships in energy, talent and innovation, and AI — to create pic.twitter.com/YjnvZ3FxrN
— ANI (@ANI) March 1, 2026
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने ट्वीट किया, टीम कनाडा एक मिशन पर यहां है. प्रीमियर, मंत्री और मैं मुंबई में भारत के साथ अपने व्यापार को दोगुना करने, ऊर्जा साझेदारी को सुरक्षित करने और बड़े पैमाने पर नए निवेश को आकर्षित करने के लिए काम कर रहे थे – ताकि एक मजबूत, अधिक लचीली कनाडाई अर्थव्यवस्था का निर्माण किया जा सके.
Prime Minister of Canada, Mark Carney tweets, “Team Canada is here on a mission. Premiers, Ministers, and I were in Mumbai working to double our trade with India, secure energy partnerships, and attract massive new investment — to build a stronger, more resilient Canadian pic.twitter.com/0GKoeDPPb2
— ANI (@ANI) March 1, 2026
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा करने के लिए टेलीफोन पर बात हुई. हाल के घटनाक्रमों पर भारत की चिंताओं से अवगत कराया और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया. भारत ने शत्रुता को शीघ्र खत्म करने की आवश्यकता को दोहराया.
Had a telephone call with PM Benjamin Netanyahu to discuss the current regional situation. Conveyed India’s concerns over recent developments and emphasised the safety of civilians as a priority. India reiterates the need for an early cessation of hostilities.@netanyahu
— Narendra Modi (@narendramodi) March 1, 2026
संयुक्त अरब अमीरात ने दुबई और अबू धाबी के शेयर बाजार बंद किए. मध्य पूर्व में जारी तनाव के मद्देनजर, अबू धाबी सिक्योरिटीज एक्सचेंज और दुबई फाइनेंशियल मार्केट समेत देश के शेयर बाजार सोमवार, 2 मार्च (आज) और मंगलवार, 3 मार्च को बंद रहेंगे: गल्फ न्यूज
UAE shuts Dubai, Abu Dhabi stock markets. The countrys stock markets will be closed on Monday, March 2, and Tuesday, March 3, including the Abu Dhabi Securities Exchange and the Dubai Financial Market, amid the ongoing tension in the Middle East: Gulf News
— ANI (@ANI) March 1, 2026

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी. सूचना के बाद फायर विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला. घटना में चालाक को किसी तरह की कोई चोट नहीं आई. बिसरख थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर की तरफ जाने वाली सड़क की घटना.
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी भारत दौरे पर हैं. आज वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. दोनों नेताओं के बीच हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी. दोनों नेता भारत-कनाडा रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न क्षेत्रों में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे. पश्चिम बंगाल में बीजेपी राज्यभर में परिवर्तन यात्रा निकालजा रही है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दक्षिण 24 परगना के रायदीघि में इस यात्रा को औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाएंगे. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को देखते हुए CBSE ने आज होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को फिलहाल स्थगित कर दिया है. बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में परीक्षा देने वाले छात्रों को नई तारीखों का इंतजार करना होगा…. देश और दुनिया से जुड़े हर बड़े अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें.
Published On – Mar 02,2026 12:00 AM IST

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News