खेलो इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला: विजेता टीम को मिलेगा 1 लाख का नगद पुरस्कार – Dainik Bhaskar

अमेठी में पिछले 10 दिनों से चल रहे खेलो इंडिया प्रतियोगिता क्रिकेट मैच का समापन होगा। क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम दिन रामगंज और अमेठी के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।विजयी टीम को एक लाख रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। जबकि उप विजेता को 41 हजार रुपए
दरअसल अमेठी के मुसाफिरखाना ब्लाक स्थित ऊंचागांव में पिछले 10 दिनों ने खेलो इंडिया प्रतियोगिता क्रिकेट मैच का आयोजन किया जा रहा। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रदेश की 16 टीमों ने हिस्सा लिया था। फाइनल मुकाबले में रामगंज और अमेठी की टीम पहुंची है। आज इन दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। जो 15 ओवरों का होगा। विजयी टीम को एक लाख रुपए का नगद पुरस्कार और ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
वहीं उपविजेता टीम को 41 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन भाजपा आईटी सेल के संयोजक अंशु तिवारी द्वारा किया जा रहा है। फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों का उत्त्साहवर्धन करने के लिए गाजियाबाद के जीएसटी कमिश्नर भूपेंद्र शुक्ला, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी, जिला पंचायत सदस्य अभिषेक चंद कौशिक एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी समेत कई भाजपा नेता शामिल हुए।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News