Feedback
इजरायली रक्षा बल (IDF) ने ईरान के अलावा दक्षिणी लेबनान में हिज़्बुल्लाह के खिलाफ भी बड़ा सैन्य अभियान शुरू कर दिया है. पिछले 24 घंटों में 160 से अधिक ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं. IDF के अनुसार इन हमलों में हिज़्बुल्लाह के आतंकियों के साथ-साथ संगठन की विशेष इकाई ‘रदवान फोर्स’ से जुड़े आतंकियों को निशाना बनाया गया.
160 से अधिक ठिकानों पर एयरस्ट्राइक
IDF ने बताया कि जिन ठिकानों को निशाना बनाया गया, उनमें सैन्य कमांड सेंटर भी शामिल थे. इन कमांड सेंटरों का उपयोग इज़रायली क्षेत्र की ओर कई आतंकी साजिशों को आगे बढ़ाने के लिए किया जा रहा था. सेना का कहना है कि ये ठिकाने इज़रायल के नागरिकों और IDF बलों के खिलाफ विभिन्न आतंकी योजनाओं को अंजाम देने के उद्देश्य से इस्तेमाल किए जाने वाले थे.
इज़रायली सेना के मुताबिक, हमले से पहले नागरिकों को नुकसान से बचाने के लिए कई एहतियाती कदम उठाए गए. इनमें अग्रिम चेतावनी जारी करना, सटीक हथियारों (precision munitions) का उपयोग और हवाई निगरानी शामिल रही. IDF का दावा है कि अभियान के दौरान नागरिक हानि को कम से कम रखने की कोशिश की गई.
रदवान फोर्स भी निशाने पर
IDF ने यह भी कहा कि वह हिज़्बुल्लाह के उस फैसले के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई जारी रखेगा, जिसके तहत संगठन ने कथित रूप से ईरानी शासन के संरक्षण में इस अभियान में शामिल होने और इज़रायल के खिलाफ मोर्चा खोलने का निर्णय लिया है. सेना ने दोहराया कि वह इज़रायल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाती रहेगी.
यह कार्रवाई ऐसे समय में की गई है जब मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ रहा है. इज़रायल-हिज़्बुल्लाह के बीच टकराव तेज होता जा रहा है. दक्षिणी लेबनान लंबे समय से हिज़्बुल्लाह की मजबूत उपस्थिति वाला इलाका माना जाता है, जहां से इज़रायल पर हमलों की आशंका जताई जाती रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू