South Africa vs New Zealand T20 WC Live Score: सेमीफाइनल में आज साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड की टक्कर, थोड़ी देर में टॉस – AajTak

Feedback
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है. ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. इस मुकाबले की विजेता टीम 8 मार्च को अहमदाबाद में होने वाले फाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी. इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड और पल-पल की अपडेट जानने के लिए इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें…
हेड टू हेड में साउथ अफ्रीका का दबदबा
टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में दोनों टीमों की यह छठी भिड़ंत होगी. खास बात यह है कि अब तक खेले गए पांचों मुकाबले साउथ अफ्रीका ने जीते हैं. इस टूर्नामेंट में भी दोनों टीमें ग्रुप स्टेज में भिड़ी थीं, जहां प्रोटियाज ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी.
ओवरऑल टी-20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड देखें तो दोनों के बीच 19 मैच हुए हैं. इनमें 12 मुकाबले साउथ अफ्रीका ने जीते, जबकि न्यूजीलैंड को 7 जीत मिली हैं.
इस वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा भारी?
साउथ अफ्रीका इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है. टीम ने एक भी मैच नहीं गंवाया है और पूरे आत्मविश्वास के साथ सेमीफाइनल में उतरेगी.
वहीं न्यूजीलैंड को दो हार झेलनी पड़ी हैं. एक साउथ अफ्रीका से और दूसरी इंग्लैंड के खिलाफ सुपर-8 में. हालांकि कीवी टीम बड़े मैचों में वापसी करना जानती है, इसलिए उसे हल्के में नहीं लिया जा सकता.
सेमीफाइनल का अनुभव
न्यूजीलैंड पांचवीं बार टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची है. इससे पहले 2007, 2016, 2021 और 2022 में भी अंतिम चार में जगह बनाई थी, लेकिन सिर्फ एक बार ही फाइनल तक पहुंच सकी.
साउथ अफ्रीका चौथी बार सेमीफाइनल खेल रही है. 2024 में उसने पहली बार फाइनल में जगह बनाई थी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News