भारत-नेपाल सीमा तैनात एसएसबी जवानों ने मनाई होली: अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी, कैंप परिसर में आयोजन – Dainik Bhaskar

भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने अपनी कड़ी ड्यूटी के बीच होली का त्योहार मनाया। सीमा पर हाई अलर्ट और सीलिंग के बावजूद जवानों ने सादगी और उत्साह के साथ एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।
बुधवार को जवानों ने पहले अपनी सुरक्षा जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। इसके बाद उन्होंने कैंप परिसर में सीमित दायरे में होली खेली। इस दौरान देशभक्ति गीत गाए गए और जवानों के बीच आपसी भाईचारे का माहौल दिखा।
जवानों ने बताया कि परिवार से दूर रहकर त्योहार मनाना चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन देश की सुरक्षा उनके लिए सर्वोपरि है। इस अवसर पर उन्होंने देशवासियों से भी शांति और सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील की।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News