Bollywood News LIVE: Amaran के डायरेक्टर राजकुमार से मिले भूषण कुमार, ‘पाताल लोक सीजन 2’ का रिलीज हुआ ट्रेलर – Jansatta

Today’s Trending Bollywood News LIVE Updates: अजय देवगन इस साल 2025 की अपनी पहली फिल्म ‘आजाद’ (Azaad) को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में अब इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसके जरिए रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और अजय देवगन के भांजे अमन देवगन फिल्मों में एंट्री करने वाले हैं। ये जोड़ी 2025 की पहली जोड़ी है, जो बॉलीवुड में डेब्यू कर रही है। फिल्म को 17 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसी के साथ ही कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ रिलीज होने वाली है। ये साल का पहला बॉक्स ऑफिस क्लैश है।
82वें गोल्डन ग्लोब्स की शुरुआत रविवार रात 8 बजे ईएसटी (सुबह 6.30 बजे IST भारत में) से हुई। इस अवॉर्ड शो को रिकी गेरवाइस, टीना फे और एमी पोहलर द्वारा होस्ट किया गया। पिछले साल 2024 में इस समारोह को जो कोय ने होस्ट किया था। इस साल का गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड भारतीयों के लिए बेहद ही खास रहा। क्योंकि इस समारोह में इंडिया की पायल कपाड़िया भी विनर्स की रेस में थीं। उन्हें बेस्ट डायरेक्टर के अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। मगर वो अब इस रेस से बाहर हो गईं। बेस्ट डायरेक्टर की कैटेगरी के लिए Brady Corbet को चुना गया है। पायल पूरी दुनिया में इतिहास रचने से चूक गई हैं। वहीं, उनकी फिल्म All we imagine as light भी इस रेस से बाहर हो गई है। नॉन-इंग्लिश की कैटेगरी में इस मूवी को भी अवॉर्ड नहीं मिल पाया। बेस्ट टीवी एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीन स्मार्ट जीत चुकी हैं। वहीं, बेस्ट फीमेल एक्टर के लिए Fernanda Torres और बेस्ट मेल एक्टर के लिए Adrien Brody को चुना गया है। देखिए पूरी लिस्ट…
वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ सीजन 2 का ट्रेलर जारी किया जा चुका है। इसमें जयदीप अहलावत लीड रोल में हैं। इस सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो से 17 जनवरी, 2025 को स्ट्रीम किया जाएगा।

https://x.com/taran_adarsh/status/1876179831643107837

टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक पोस्ट शेयर करके हेल्थ से जुड़ा अपडेट दिया है। एक्टर ने अपनी शर्ट लेस फोटो शेयर की है, जिसमें उनके ऐब्स देखने के लिए मिल रहे हैं। इसे साझा करने के साथ ही एक्टर ने बताया कि वो डेग्यू से ठीक हो चुके हैं।

https://www.instagram.com/p/DEegf1OMhNb/?igsh=MTJqdjY4NXI0ZHMxNQ%3D%3D

टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने हाल ही में फिल्म ‘अमरन’ (AMARAN) के डायरेक्टर राजकुमार से मुलाकात की है। तरण आदर्श ने दोनों की इस मुलाकात की फोटो को ट्वीट किया है। इस मुलाकात को लेकर बताया जा रहा है कि भूषण कुमार अपने नए प्रोजेक्ट पैन इंडिया पर काम कर रहे हैं और इसमें उनके साथ राजकुमार भी हैं।

https://x.com/taran_adarsh/status/1876170180578902023

कन्नड़ एक्टर और ‘केजीएफ 2’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर यश अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में अब उन्होंने बर्थडे पर फैंस को सरप्राइज देने का प्लान किया है। इसका हिंट उन्होंने खुद फिल्म का पोस्टर शेयर करके दिया है। यहां पढ़िए पूरी खबर…
कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर पिछले साल से ही चर्चा में हैं। 2024 में फिल्म का पहला ट्रेलर जारी किया गया था, जिसके बाद इसकी रिलीज पर काफी विवाद हो गया था और इस पर रोक लगाने की मांग की गई थी। ऐसे में अब तमाम विवादों के बाद और CBFC की कैंची चलने के बाद इस फिल्म की रिलीज को हरी झंडी मिल गई है। मूवी को 17 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ऐसे में अब इसके पहले फिल्म का दूसरा ट्रेलर जारी किया गया है।

https://www.youtube.com/watch?v=ZWu2jk7IYv0

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2025 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म – म्यूजिकल/ कॉमेडी की कैटेगरी में ‘एमिलिया पेरेज’ ने जगह बनाई है।

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2025 में बेस्ट सॉन्ग मोशन पिक्चर की कैटेगरी में Emilia Pérez के गाने El Mal को चुना गया है।

https://x.com/goldenglobes/status/1876121049659855329

गोल्डन ग्लोब्स में ‘द ब्रूटलिस्ट’ का जलवा देखने को मिला। फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ पिक्चर की कैटेगरी में जगह बनाई और इस अवॉर्ड को जीतकर धमाल ही मचा दिया है।

https://x.com/goldenglobes/status/1876117982545653930

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2025 में बेस्ट फीमेल एक्टर की कैटेगरी में Fernanda Torres ने जगह बनाई है। इस खिताब को उन्होंने अपने नाम किया है। एक्ट्रेस को मोशन पिक्चर ड्रामा के लिए ये अवॉर्ड मिला है।

https://x.com/goldenglobes/status/1876114582919696708

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2025 में बेस्ट एक्टर मेल की कैटेगरी में बाजी Adrien Brody ने मारी है। उन्हें ये अवॉर्ड मोशन पिक्चर ड्रामा के लिए दिया गया है।

https://x.com/goldenglobes/status/1876115748764156261

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2025 में Best Picture – Musical/Comedy कैटेगरी में Emilia Pérez को चुना गया है।

https://x.com/goldenglobes/status/1876119121257222311

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2025 की लिस्ट में सीरीज Hacks ने जगह बनाई है। इसे Best Musical/Comedy Series का गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड दिया गया है।

https://x.com/goldenglobes/status/1876108586813935663

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2025 पर इंडियन दर्शकों की निगाहें बेसब्री से पायल कपाड़िया की जीत का इंतजार कर रही हैं। ऐसे में निर्देशक की फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ गोल्डन ग्लोब जीतने से चूक गई है। ये फिल्म गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में बेस्ट नॉन-अंग्रेजी भाषा मोशन पिक्चर कैटेगरी का अवॉर्ड नहीं जीत पाई। पायल की फिल्म भले ही इस कैटेगरी में जीत दर्ज नहीं कर पाई लेकिन, उम्मीदें अभी भी बरकरार हैं। पायल कपाड़िया पर लोगों की आखिरी उम्मीद टिकी हुई है। उन्हें बेस्ट डायरेक्टर के अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है।

https://x.com/goldenglobes/status/1876089233997541813

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2025 में Tadanobu Asano ने बेस्ट सपोर्टिंग मेल टीवी एक्टर की कैटेगरी में बाजी मारी है।

https://x.com/goldenglobes/status/1876093009265398214

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2025 में ‘मोशन पोस्टर’ की कैटेगरी में अब बेस्ट डायरेक्टर के लिए Brady Corbet ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीता है।
https://x.com/goldenglobes/status/1876099586311569705
भारत के जाने-माने सिंगर और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 6 जनवरी, 1967 को चेन्नई में हुआ था। ऐसे में आपको उनकी स्ट्रगल लाइफ के बारे में बता रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर…

Zoe Saldaña को बेस्ट सपोर्टिंग फीमेल एक्टर का गोल्डन ग्लोब 2025 का अवॉर्ड दिया गया है। उनको ये अवॉर्ड मोशन पिक्चर के लिए दिया गया है।

https://x.com/goldenglobes/status/1876075221024965013

Golden Globes Awards 2025 में बेस्ट स्टैंडअप कॉमेडियन की कैटेगरी में भी अवॉर्ड दिया गया। इसके लिए Ali Wong को चुना गया है।

https://x.com/goldenglobes/status/1876086652961247326

Golden Globes Awards 2025 में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए Kieran Culkin को चुना गया। वो इसके अवॉर्ड के लिए दोबारा से चुने गए। उन्हें ये अवॉर्ड मोशन पिक्चर के लिए मिला है।

https://x.com/goldenglobes/status/1876086957572505633

Golden Globes Awards 2025 में बेस्ट टीवी एक्टर मेल का अवॉर्ड मिल चुका है। इस खिताब को जीतने वाले Hiroyuki Sanada हैं।

https://x.com/goldenglobes/status/1876087596864115189

गोल्डन ग्लोब 2025 का आगाज हो चुका है और रेड कार्पेट पर Amy Adams ने जलवा बिखेरा। एक्ट्रेस की फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें उन्हें वाइन कलर की स्टाइलिश ड्रेस में देखा जा सकता है।

https://x.com/Whenat_/status/1876081729796182468

82वें गोल्डन ग्लोब्स की शुरुआत रविवार रात 8 बजे ईएसटी (सुबह 6.30 बजे IST भारत में) से हो चुकी है। इस अवॉर्ड शो के होस्ट रिकी गेरवाइस, टीना फे और एमी पोहलर हैं। इस साल का गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड भारतीयों के लिए बेहद ही खास है। क्योंकि इस समारोह में इंडिया की पायल कपाडिया भी विनर्स की रेस में है। उन्हें बेस्ट डायरेक्टर के अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। अगर वो ये अवॉर्ड जीतती हैं तो पूरी दुनिया में ये किसी इतिहास से कम नहीं होगा। वो पहली भारतीय होंगी, जो गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतकर अपने वतन वापसी करेंगी। उन्होंने All we imagine as light का निर्देशन कर काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है।
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स की शुरुआत हो चुकी है। 82वें गोल्डन ग्लोब्स की शुरुआत रविवार रात 8 बजे ईएसटी (सुबह 6.30 बजे IST भारत में) से हुई। इस अवॉर्ड शो के होस्ट रिकी गेरवाइस, टीना फे और एमी पोहलर हैं। पिछले साल 2024 में इस समारोह को जो कोय ने होस्ट किया था। इस शो में बेस्ट टीवी एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीन स्मार्ट जीत चुकी हैं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News