Bihar Latest Breaking News Today LIVE Updates: पटना के गांधी मैदान में बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने और पुन: परीक्षा कराने की मांग को लेकर पिछले चार दिनों से अनशन कर रहे जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को पुलिस ने सुबह ही गिरफ्तार कर लिया है। प्रशांत किशोर को गिरफ्तार करते के साथ ही पुलिस ने गांधी मैदान को भी खाली करा दिया है। पीके को नौबतपुर के पिपलावां थाने में रखा गया है। जहां से उनको आज दिन में अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं प्रशांत किशोर के समर्थक पुलिस पर मारपीट का भी आरोप लगा रहे हैं। जानकारी के अनुसार पिछले चार दिनों से अनशन आंदोलन कर रहे प्रशांत किशोर की तबीयत खराब होने की स्थिति में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
बिहार में कोहरे और सर्द को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। जिसके वजह से कई जिलों में 8वीं तक के स्कूलों को बंद कर दिया गया है।
Bihar News in Hindi LIVE: तेजस्वी यादव ने कहा – एक कहानी लिखी गई है, एक निर्देशक, निर्माता, फाइनेंसर, अभिनेता और वैनिटी वैन भी है। कौन यह कर रहा है और वे ऐसा क्यों कर रहे हैं, हम सब जानते हैं… किसी का छात्रों से कोई लेना-देना नहीं है, एक फिल्म दिखाई जा रही है और एक कहानी सेट की जा रही है, हम इस बारे में पूरी तरह से जानते हैं… यह एक फिल्म है इसलिए इसे देखें… यह भाजपा की बी-टीम है…
Bihar News in Hindi LIVE: बिहार पुलिस ने बताया कि गया जिले के बोधगया थानांतर्गत गुम हुई बच्ची को 11 मिनट के अंदर सकुशल बरामद कर उनके परिजन को सौंपा गया।
Bihar News in Hindi LIVE: बीपीएससी अभ्यर्थियों को ओवैसी की पार्टी ने समर्थन दिया है। ओवैसी की पार्टी के बिहार यूनिट अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने कहा कि बिहार सरकार बीपीएससी अभ्यर्थियों के खिलाफ जो दमनकारी नीति अपना रही है वह गलत है। AIMIM पूरी तरह से बीपीएससी अभ्यर्थियों के साथ हैं…
Bihar News in Hindi LIVE: बिहार पुलिस ने जानकारी दी है कि उन्होंने पुलिस टीम पर हमला करने वालों को विरुद्ध त्वरित एक्शन लेते हुए कैमूर जिले के करमचट थानान्तर्गत 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
Bihar News in Hindi LIVE: बिहार की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने X पर पोस्ट कर जानकारी दी कि उन्होंने ‘प्रगति यात्रा’ के दौरान वैशाली में विभिन्न विभागों द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन एवं संबंधित समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रखी गईं। सभी समस्याओं के यथाशीघ्र समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए।
Bihar News in Hindi LIVE: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने NDA छोड़ने की संभावना से सोमवार को इनकार करते हुए कहा कि BJP के साथ उनके संबंध बहुत पुराने हैं। JDU सुप्रीमो ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से हमेशा मिले समर्थन को याद किया और राष्ट्रीय जनता दल (राजद)-कांग्रेस गठबंधन के साथ अपने दो अल्पकालिक गठबंधनों को एक ‘‘गलती’’ करार दिया।
जेल जाने से पहले प्रशांत किशोर ने कहा है कि लाठी चलाने वाली सरकार को उखाड़ फेंकना है। उन्होंने कहा कि सत्याग्रह करना गुनाह है? बॉन्ड भरकर जमानत लेना छात्रों के साथ धोखा होगा।
प्रशांत किशोर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उन्होंने बॉन्ड भरने से इनकार कर दिया है।
पटना सिविल कोर्ट से बाहर आने के बाद प्रशांत किशोर ने कहा है कि वो जेल जाने को तैयार हैं। वो जेल में ही अनशन जारी रखेंगे।
प्रशांत किशोर के वकील शिवानंद गिरि ने कहा है, ”पुलिस ने रात में प्रशांत किशोर को गिरफ्तार कर लिया। हमने उनकी जमानत याचिका तैयार की थी। कोर्ट ने जमानत दे दी है लेकिन शर्त है कि उन्हें 25 हजार रुपये का बॉन्ड भरना होगा।” और लिखें कि वह दोबारा ऐसा अपराध नहीं करेगा। ऐसा लिखने का मतलब होगा कि उसने अपराध किया है लेकिन विरोध करना हमारा मौलिक अधिकार है। हमने कहा कि यह आदेश हमें स्वीकार्य नहीं है। हमने अदालत से इस शर्त को हटाने का अनुरोध किया। प्रशांत किशोर ने ऐसा कहा है वह मुचलका जमा नहीं करेगा, ऐसी स्थिति में उसे जेल जाना पड़ सकता है।”
पटना के गांधी मैदान में बीपीएससी परीक्षा के खिलाफ धरना देने के वजह से गिरफ्तार हुए प्रशांत किशोर को पटना सिविल कोर्ट से जमानत मिल गई है। 25 हजार के निजी मुचलके पर उनको जमानत मिली है।
प्रशांत किशोर और उनके समर्थकों को गिरफ्तार करने को लेकर पटना के डीएम चंद्रशेखर ने कहा कि बार-बार अनुरोध करने और पर्याप्त समय देने के बाद भी उन्होंने जगह खाली नहीं की। इस वजह से आज प्रशांत किशोर के साथ 43 लोगों को हिरासत में लिया गया और 15 गाड़ियों को जब्त कर लिया गया। डीएम का कहना है कि आंदोलन में 43 में से 30 लोग छात्र नहीं थे।
प्रशांत किशोर को फतुहा अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराने के लिए पुलिस ले जा रही है। मेडिकल के बाद उनको पटना कोर्ट में पेश किया जाएगा।
बीपीएससी के विरोध महागठबंधन ने प्रदेश भर में विरोध मार्च निकालने का ऐलान किया है। राजद समेत विपक्ष के सभी छात्र इकाईयों के नेता जिला स्तर पर विरोध करेंगे।
प्रशांत किशोर को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर राजद नेता मृत्युंजय तिवारी का कहना है, “यह एक VIP विरोध प्रदर्शन था, जहां वो राजनीतिकरण करके और उम्मीदवारों का इस्तेमाल करके फायदा उठाने की कोशिश कर रहे थे।” सरकार के संरक्षण में अगर गांधी मैदान प्रतिबंधित क्षेत्र था, तो उन्हें पहले वहां से क्यों नहीं हटाया गया? यह सरकार द्वारा प्रायोजित विरोध था।
पुलिस ने प्रशांत किशोर के साथ उनके 43 समर्थकों को भी गिरफ्तार किया है।
प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी को लेकर पटना के डीएम चंद्रशेखर ने कहा है कि उनसे पहले ही गांधी मैदान खाली करने की अपील की गई थी। इसके साथ ही उनको गांधी मैदान छोडने का पर्याप्त समम भी दिया गया था।