Live
Earthquake Today LIVE News: केवल भारत ही नहीं पड़ोसी देश नेपाल, चीन, बांग्लादेश में भी भूकंप का असर देखने को मिला. इस भूकंप का केंद्र चीन और नेपाल के बॉर्डर के पास बताया जा रहा है. भूकंप की तीव्रता 7.1 रही है. एक घंटे में पांच बार भूकंप के झटके महसूस किए गए.
Earthquake News Live update: पूरे उत्तर भारत में मंगलवार सुबह 6:35 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. केवल भारत ही नहीं नेपाल, बांग्लादेश, चीन भी इसकी चपेट में आए. भूकंप की तीव्रता इतनी तेज थी कि सर्द रातों के बीच घर पर सो रहे लोग की नींद टूट गई. कुछ इलाकों में लोग डर से कांपते हुए नजर आए. इस भूकंप का केंद्र भारत में नहीं था. पड़ोसी देश नेपाल और चीन के बॉर्डर पर जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे इसका केंद्र बताया जा रहा है. मन में तरह-तरह के सवाल उठने लाजमी हैं कि अगर इस तरह से भूकंप आ जाए तो तत्काल बचाव के लिए क्या करें और क्या ना करें. चलिए हम आपको इसके बारे में विस्तार में बताते हैं.
भूकंप की स्थिति में भूलकर भी ना करें ये काम?
1. यदि आप ऊंची इमारतों में रहते हैं तो नीचे जाने के लिए भूलकर भी लिफ्ट ना लें. भूकंप रुकने तक घर में ही रहें. जल्दबाजी में भागने से कोई दुर्घटना हो सकती है.
2. भूकंप की स्थिति में भूलकर भी घर के दरवाजों, खिड़की के पास ना खड़े हों. खासकर शीशे की खिड़कियां, दरवाजों से तो दूर ही रहें. इनके टूटने का खतरा हमेशा रहता है.
3. जब भूकंप के झटके बंद हो जाएं तब बिना देरी किए घर की खिड़कियों, दरवाजों को ना खोलें. कई बार ये झटकों से क्रैक हो जाते हैं, जो पता नहीं चलता है.
4. भूकंप की स्थिति में फंसे लोग घर के किसी भी बिजली के सामान को ना चलाएं. स्विच बोर्ड को ऑन-ऑफ ना करते रहें.
मंगलवार की सुबह भूकंप के झटके एक के बाद एक लगातार महसूस किए जा रहे हैं. एक घंटे में कुल पांच बार धरती अबतक डोल चुकी है. इन सभी भूकंप का केंद्र नेपाल सीमा के करीब चीन का ज़िज़ांग प्रांत ही है. चौथा भूकंप पांच की तीव्रता से 7:13 और पांचवां भूकंप 4.9 की तीव्रता से 7:29 पर आया. यानी कुल 55 मिनट के अंदर पांच भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए.
Earthquake Today LIVE: सुबह 6:35 बजे आए 7.1 की तीव्रता से भूकंप के बाद भी झटके थम नहीं रहे हैं. एक के बाद भूकंप आने से लोग सहमे हुए हैं. चीन के ज़िज़ांग में दूसरा झटका 7:02 बजे महसूस किया गया. इसकी तीव्रता 4.7 रही. फिर 07:07 बजे तीसरा भूकंप आया। यह भूकंप भी चीन के ज़िज़ांग से ही उपजा, जिसकी तीव्रता 4.9 रही.
Earthquake Today LIVE: आज नेपाल और चीन के बॉर्डर पर स्थित केंद्र से उपजे भूकंप से पूरे उत्तर भारत के लोग घबरा गए. बांग्लादेश तक इसका असर देखा गया. अब सवाल यह उठता है कि क्या इस भूकंप के चलते जानमाल का भी कोई नुकसान हुआ है या फिर नहीं. अबतक आ रही जानकारी में इस संबंध में कुछ पता नहीं चल सका है. पड़ोसी देशों से भी अभी भूकंप से नुकसान को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
Earthquake Today LIVE: भूकंप के चलते उत्तर भारत में लोगों के घरों के पंखे जोर-जोर से हिलते नजर आए. अचानक तेज खिड़की की कड़कड़ाहट की आवाज ने लोगों की नींद तोड़ दी. उठे तो पता चला कि वो इस वक्त बेहद तेज गति से आ रहे भूकंप के बीच घिरे हुए हैं. परिवारों में डर का माहौल रहा.
भूकंप लेटेस्ट न्यूज: भूकंप के झटके इतनी तेज थे कि हर कोई इसके चलते हिल गया. इस भूकंप का केंद्र भारत में नहीं बल्कि पड़ोसी देश नेपाल और तिब्बत सीमा के पास बताया जा रहा है. इसका सटीक केंद्र नेपाल बॉर्डर पर तिब्बत के पास है. भूकंप की तीव्रता 7.1 रही. झटके सुबह करीब 6.35 बजे महसूस किए गए.
भूकंप लेटेस्ट न्यूज: भारत में तो लोगों ने तेज भूकंप के झटके महसूस किए ही हैं. पड़ोसी देश चीन, नेपाल और बांग्लादेश भी इस भूकंप से अछूते नहीं रहे हैं. बताया जा रहा है कि नेपाल में तो भूकंप की तीव्रता करीब 7 रही है. हालांकि अभी आधिकारिक जानकारी इस संबंध में सामने नहीं आ सकी है.
भूकंप लेटेस्ट न्यूज: मंगलवार सुबह पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप इतना तेज था कि ऊंची-ऊंची इमारतें हिलती हुई नजर आई. ठिठुरन भरी सर्दी के बीच लोग भूकंप के चलते उठ गए. वो अपने घरों से बाहर की ओर भागे.
Chhatarpur Weather Today : 4 दिनों से छतरपुर में नहीं निकले सूर्यदेव, शीतलहर-कोहरे का कहर जारी, जानें IMD अपडेट
रात में सोने से पहले खा लें बस 1 छोटी इलायची, सूजन, गैस, पेट की समस्या और बढ़ते ब्लड प्रेशर पर लग जाएगा लगाम
Ujjain Bhasm Aarti : शेषनाग मुकुट और रुद्राक्ष माला सजे महाकाल, यहां देखें आज के भस्म आरती की अद्धभुत तस्वीरें
कर्क राशि वालों को आज करियर-व्यापार में मिलेगी तरक्की, फिजूलखर्ची से बचें, जानें पूरा राशिफल
पहली फिल्म के लिए जीता अवॉर्ड, 18 साल से हाथ नहीं लगी 1 भी हिट मूवी, फिर भी अकूत दौलत की मालकिन है ये हीरोइन
जानिए महाभारत में क्या था भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलराम का रोल, क्यों हर जगह रहे मौजूद
इस देश में 600+ पास्ता की वैराइटी, जानिए कब और कैसे हुई शुरुआत
यहां सर्दियों में गंगा पार उठाएं गोवा और राजस्थान का मजा
IND vs AUS Border Gavaskar Trophy: 10 साल बाद ऑस्ट्रेलिया ने जीती ट्रॉफी… कितनी प्राइज मनी मिली, क्या टीम इंडिया को भी मिला पैसा
लाइव ब्लॉग
25 minutes ago
15 hours ago