India GDP: FY25 में 6.4% की दर से बढ़ेगी इंडियन इकोनॉमी, भारत सरकार का अनुमान – मनी कंट्रोल

India GDP Growth: भारत की GDP वृद्धि दर वित्त वर्ष 2024-25 में 6.4 फीसदी रहने का अनुमान है, जो पिछले वित्त वर्ष के 8.2 फीसदी के मुकाबले काफी कम है। ये आंकड़े भारत सरकार के पहले अग्रिम अनुमान (First Advance Estimate) में सामने आए हैं। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अनुमानति विकास दर का यह आंकड़ा पिछले चार साल का निचला स्तर है। बता दें कि FY25 की पहली तिमाही में 6.7 फीसदी की ग्रोथ के बाद दूसरी तिमाही में अर्थव्यवस्था उम्मीद से कम 5.4 फीसदी की दर से बढ़ी है।

वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही (H1) में सुस्त प्रदर्शन के बावजूद, मंत्रालय को उम्मीद है कि दूसरी छमाही (H2) में कृषि और औद्योगिक गतिविधियों में तेजी आएगी, साथ ही ग्रामीण मांग में मजबूती बनी रहेगी। इसके चलते भारत के 6.4% से 6.8% की वृद्धि दर हासिल करने की संभावना है। सरकार का मानना है कि इन क्षेत्रों में सुधार से आर्थिक विकास के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी।
Tags: #GDP
First Published: Jan 07, 2025 4:24 PM
हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News