Live
Cm Atishi House,: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दावा किया कि उन्हें सीएम हाउस से बाहर कर दिया गया है. पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे बीजेपी की गंदी राजनीति करार दिया है. इस पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा-शाहजहां ने ताजमहल बनवाया और अरविंद केजरीवाल ने शीशमहल बनवाया. सबको इसे जाकर देखना चाहिए.
Delhi Election 2025 Date LIVE: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि चुनाव से एक दिन पहले बीजेपी ने मुझे सीएम हाउस से बाहर निकाल दिया है. मेरा सामान पैक कर बाहर फेंक दिया गया है. अलाटमेंट कैंसिल कर दिया है. बीजेपी ने मेरा घर छीन लिया है. बीजेपी ने जवाब दिया है. बीजेपी प्रवक्ता अमित मालवीय ने दावा किया कि आतिशी को सीएम हाउस ऑफर किया गया था, लेकिन चूंकि उसमें अरविंद केजरीवाल रह चुके हैं, इसलिए उन्होंने इनकार कर दिया. इसके बाद उन्हें 2 और बंगले ऑफर किए गए हैंं. वे पूरी तरह झूठ बोल रही हैं. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया, तो जवाब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र सचदेवा ने दिया. कहा-जब उन्हें बंगला अलॉट किया गया था, तो वे क्यों नहीं गईं. हमने उन्हें तीन बंगले दिए, लेकिन लेकिन आतिशी मथुरा रोड छोड़ना नहीं चाहतीं और शीशमहल में जाना नहीं चाहतीं. वे खुद असमंजस में हैं. इस पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने कहा, शाहजहां ने ताजमहल बनवाया और अरविंद केजरीवाल ने शीशमहल बनवाया. सभी मुख्यमंत्रियों को जाकर उसे देखना चाहिए.
बीजेपी नेता परवेश वर्मा ने कहा, उनकी चुनौती केजरीवाल से नहीं, बल्कि दिल्ली की समस्याओं से है. केजरीवाल को जनता खुद जवाब दिया. लेकिन सबसे बड़ा हमला कांग्रेस नेता अलका लांबा ने किया. अलका लांबा ने कहा, जब शराब नीति बन रही थी, घपले हो रहे थे तो आतिशी ने उसका विरोध क्यों नहीं किया. आप नेता सौरभ भारद्वाज ने चुनाव आयोग को घेरा. कहा- चुनाव आयोग पहले रमेश बिधूड़ी जैसे लोगों पर कार्रवाई करे, जो महिलाओं का सम्मान नहीं करते. इस बीच अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ED CBI की रेड होगी. जब इस बारे में आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज से पूछा गया कि ऐसा क्यों कह रहे हैं तो उन्होंने कहा, ये बीजेपी के हाथ में कि किसको तिहाड़ में भेजना है. BJP की केंद्र सरकार के हाथों में है. मेरा मानना है कि अरविंद केजरीवाल ने जब जब ये बातें कही हैं चाहे मनीष सिसोदिया या सतेंद्र जैन के बाद में कही हो या फिर ख़ुद की गिरफ़्तारी के बारे में कही हों वह सब सच हुई हैं. मुझे ऐसा लगता है कि ज़रूर कुछ ना कुछ उनके पास जानकारी आयी होगी इसलिए उन्होंने ये बात कही है.
इससे पहले चुनाव आयोग ने बताया कि दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग होगी और 8 फरवरी को नतीजे आएंगे. दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है. दिल्ली में विधानसभा की कुल 70 सीटें हैं. सभी सीटों पर वोटिंग होगी. 2020 में 6 जनवरी को चुनावी तारीखों का ऐलान किया गया था. 8 फरवरी को वोटिंग के बाद 11 फरवरी को वोटों की गिनती की गई थी. आम आदमी पार्टी को बंपर जीत मिली थी. चुनाव में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की कुल 70 विधानसभा सीटों में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा ने आठ सीटों पर जीत हासिल की थी.
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने आम आदमी पार्टी पर तंज कसा. सीएम आतिशी को घर से निकाल देने के आरोप पर उन्होंने कहा, अरविंद केजरीवाल के शीशमहल को म्यूजियम घोषित कर देना चाहिए और सभी को उस शीशमहल को दिखाना चाहिए. शाहजहां ने ताजमहल बनवाया और अरविंद केजरीवाल ने शीशमहल बनवाया. सभी मुख्यमंत्रियों को जाकर उसे देखना चाहिए. आप के आरोप पर बोले, प्रधानमंत्री घर बनवा रहे हैं, वहां तो सभी जा सकते है. लेकिन क्या शीशमहल में जा सकते है क्या?
भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा किए जाने को लेकर कहा, लोकतंत्र का उत्सव है. लोकतंत्र के उत्सव में दिल्ली के लोग पिछले 10 से जो आपदा झेल रहे थे उससे निवारण के लिए 5 फरवरी को वोट डालेंगे. 1.5 करोड़ लोग इस आपदा से मुक्ति पाने के लिए अपने मत का उपयोग करेंगे.
बंगला विवाद पर सीएम आतिशी के दावे पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, बंगला विवाद को किसी भी तरह से ज़िंदा रखना चाहते हैं. लेकिन आम आदमी पार्टी अपने ही घेरे से बाहर नहीं आ पा रही है. आतिशी को जब ऑफर दिया गया था कि शीशमहल में चले जाइये. वे 3 महीने तक नहीं गईं. आज दिल्ली के मुख्यमंत्री को बंगला याद आ रहा है. मथुरा रोड छोड़ना नहीं है, शीशमहल में जाना नहीं है, वे खुद असमंजस में हैं.
आतिशी का बंगला छीनने पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, तीन महीने के भीतर BJP ने मुख्यमंत्री आतिशी को फिर से मुख्यमंत्री आवास से निकाल दिया. आतिशी को गालियां देकर उन्हें घर से बाहर निकालकर ये लोग अपनी बौखलाहट दिखा रहे हैं. BJP दिल्ली का चुनाव बुरी तरह से हार रही है और इसलिए ये लोग ऐसी गंदी राजनीति पर उतर आए हैं.
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, चुनाव का शंखनाद हो गया है. भाजपा इस निर्णय का स्वागत करती है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार है. पिछले 1 दशक से एक आपदा ने दिल्ली को ग्रस्त कर रखा है. अब मैं दिल्ली की जनता से अनुरोध करूंगी की भारी संख्या आकर मतदान करें और भाजपा की डबल इंजन की सरकार दिल्ली में भी लाएं.
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए AIMIM ने ओखला विधानसभा सीट से शफाउर रहमान खान को अपना उम्मीदवार बनाया. शफाउर रहमान खान दिल्ली दंगों के आरोप में जेल में बंद हैं. इससे पहले मुस्तफाबाद विधानसभा से दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को पार्टी उम्मीदवार बना चुकी है.
दिल्ली विधानसभा चुनाव पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा, दिल्ली में कांग्रेस के लिए बहुत अच्छी स्थिति बन रही है. लोग विकास के पुराने युग को खोजना चाहते हैं. दिल्ली विकास के मामले में ठहर सी गई है. ये चुनाव शीला दीक्षित युग को वापस लाने का चुनाव होगा. EVM को लेकर चुनाव आयोग के बयान पर उन्होंने कहा, तकनीक है, तकनीक को जब विकसित किया जा सकता है, उसे टेंपर भी किया जा सकता है.
सीएम आतिशी ने प्रण लिया कि वे बीजेपी के खिलाफ आखिरी सांस तक लड़ेंगी. इस पर बीजेपी नेता योगेंद्र चंदोलिया ने कहा, इन्होंने प्रण लिया था शीला दीक्षित को जेल भेजेंगे, और भी ना जाने कितने प्रण लिए लेकिन कुछ नहीं हुआ. अब दिल्ली ने प्रण ले लिया है कि केजरीवाल की सरकार को हटाना है. लोग 600 से 1200 तक का पानी खरीद कर पीते हैं. बिजली का बिल वसूला जा रहा है. दिल्ली के किसानों को किसानों का दर्जा नहीं है. केंद्र की योजनाओं को लागू नहीं होने दिया जाता. चुनाव के समय में पुजारियों की याद आ रही है. मौलवी भी अब इनसे खफा हो गए हैं.
दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (PWD) ने हाल ही में मुख्यमंत्री अतिशी को फ्लैग स्टाफ रोड स्थित बंगला नंबर 6 के आवंटन को वापस ले लिया है. विभाग ने यह फैसला कई कारणों से लिया, जिसमें बंगले का अब तक कब्जा न लेना, सीबीआई और अन्य एजेंसियों द्वारा जारी जांच और बंगले की ज़रूरत भविष्य में होने वाली जांच के लिए सुरक्षित रखने की आवश्यकता शामिल है.
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी वाले दावा कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री के अंदर स्विमिंग पूल, सोने का टॉयलेट बना हुआ है. मैं चाहता हूं तुम्हारा झूठ उजागर हो. हमें दिखाओ स्विमिंग पूल, मिनी बार, सोने का टॉयलेट कहां है. मैं मीडिया के साथ चलकर देखना चाहता हूं. कल सारे लोग आएं, सब मिलकर देखेंगे कि सीएम हाउस में टायलेट कहां बना हुआ है. इनका जो दुष्प्रचार है उस झूठ को खोलना चाहता हूं. CM आवास जो सीएम के लिए बना है उसे तीन महीने में दो बार कैंसल कर दिया.
सीएम आतिशी ने कहा, बीजेपी वाले याद रखें कि इस बारी प्रण ले रही हूं कि दिल्ली की महिलाओं को 2100 रुपए, संजीवनी योजना के जरिए इलाज दिलवाकर रहूंगी. बीजेपी वाले समझ लें अपने सिर पर कफ़न बांधकर निकली हूं, आप हमें जितना परेशान करेंगे उतने ज्यादा जज्बे से काम करेंगे. घर छीनने से काम रुकेगा नहीं. जो दिल्ली वालों के लिए हमारे दिल में है उसे नहीं छीन सकते. दिल्ली वालों से कहना चाहूंगी कि अगर जरूरत पड़े तो मैं आपके घर रहूंगी. बीजेपी को बताने के लिए काम करूंगी कि कितना भी परेशान करो हम काम करने से रुकेंगे नहीं.
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि चुनाव से एक दिन पहले बीजेपी ने मुझे सीएम हाउस से बाहर निकाल दिया है. मेरा सामान पैक कर बाहर फेंक दिया गया है. अलाटमेंट कैंसिल कर दिया है. बीजेपी ने मेरा घर छीन लिया है. मुझे गालियां दी है. ये हमारे घर छीन सकते हैं. गालियां दे सकते हैं, लेकिन लोगों के दिल से बाहर नहीं निकाल सकते.
कालकाजी से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने कहा, दिल्लीवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं. आपकी सभी परेशानियां जिसमें जहरीली हवाएं, जहरीला पानी, अपराध, महंगाई और बेरोजगारी से अब कांग्रेस आपको मुक्ति दिलाने जा रही है. मेरी पूरी कोशिश है कि ये चुनाव मुद्दों पर रहे. आतिशी ने शराब नीति का विरोध क्यों नहीं किया था?.. दिल्ली की गुनहगार AAP और भाजपा दोनों हैं… हम दिल्ली के विश्वास के साथ वापस लौट रहे हैं.
दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, दिल्ली के लोगों को उन लोगों को वोट देना चाहिए जिन्होंने उनके लिए काम किया है. उन्हें उन लोगों को वोट नहीं देना चाहिए जिन्होंने काम में बाधाएं पैदा की हैं. उनको वोट करें जिन्होंने अच्छी शिक्षा दी, अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं दीं, मोहल्ला क्लीनिक बनवाए, विश्वस्तरीय स्कूल बनवाए. अगर भारत का चुनाव आयोग रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई करता है, तो मैं मानूंगा कि भारत का चुनाव आयोग निष्पक्ष है. यदि वह कोई कार्रवाई नहीं करेगी तो करेगी इसकी निष्पक्षता पर सवाल उठाएं.
बीजेपी नेता परवेश वर्मा ने कहा, बीजेपी 8 फरवरी को सरकार बनने जा रही है. मैंने समय मांगा और परमिशन मांगी है. जैसे ही मिल जाएगी, सबको शीश महल के दर्शन के लिए लेकर जाऊंगा. क्योंकि जनता का हक है वह भी तो देखें कि उनके पैसे से केजरीवाल ने अपने ऐसो आराम के लिए कैसा शीश महल बनवाया. आंकड़ा तो नहीं बता सकता लेकिन मुझे लगता है कि 60 सीटों के साथ निश्चित तौर पर हमारी सरकार बनने जा रही है
नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे परवेश वर्मा ने कहा, चुनाव की तैयारी पूरी है. कार्यकर्ता मेहनत के साथ एक-एक वोटर तक पहुंच रहे हैं. निश्चित तौर पर BJP 8 फरवरी को सरकार बनाने जा रही है. मेरी चुनौती ना अरविंद केजरीवाल से है, ना संदीप दीक्षित से, मेरा चैलेंज है नई दिल्ली की समस्याओं से. 5 साल में यहां के लोगों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराना मेरी चुनौती है.
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, मतदान के दौरान अफवाहें फैलाने की अनुमति नहीं दे सकते. ये बिल्कुल सही नहीं है, लोकतंत्र में सबसे महत्वपूर्ण वोटर, राजनीतिक दल और फिर मीडिया है. हम हर संभव कोशिश करते हैं कि अफवाहों का मतदान पर असर न हो.
चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया. चुनाव आयोग के मुताबिक दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग होगी. 8 फरवरी को मतगणना होगी. दिल्ली चुनाव के शेड्यूल पर एक नजर.
दिल्ली में एक चरण में होगा मतदान.
10 जनवरी से दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन.
दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग.
दिल्ली में 8 फरवरी को आएंगे नतीजे.
दिल्ली में सभी 70 सीटों पर होगा मतदान.
Delhi Chunav 2025 Schedule, Dates LIVE Updates: दिल्ली चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया. इलेक्शन कमीशन के मुखिया चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शेड्यूल जारी किया. चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग होगी. वहीं, नतीजे 8 फरवरी को आएंगे. दिल्ली में एक ही चरण में मतदान होगा.
Delhi Chunav 2025 Schedule, Dates LIVE Updates: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयुक्त राजीव कुमार कर रहे हैं. चुनाव आयुक्त ने कहा कि दिल्ली में 1.55 करोड़ वोटर हैं. दिल्ली चुनाव की खास बातें.
वोटर – 1.55 करोड़ वोटर
सामान्य सीट- 58
आरक्षित सीट- 12
पोलिंग स्टेशन- 13033 स्टेशन
Delhi Election 2025 Date LIVE: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि चुनाव से एक दिन पहले बीजेपी ने मुझे सीएम हाउस से बाहर निकाल दिया है. मेरा सामान पैक कर बाहर फेंक दिया गया है. अलाटमेंट कैंसिल कर दिया है. बीजेपी ने मेरा घर छीन लिया है. बीजेपी ने जवाब दिया है. बीजेपी प्रवक्ता अमित मालवीय ने दावा किया कि आतिशी को सीएम हाउस ऑफर किया गया था, लेकिन चूंकि उसमें अरविंद केजरीवाल रह चुके हैं, इसलिए उन्होंने इनकार कर दिया. इसके बाद उन्हें 2 और बंगले ऑफर किए गए हैंं. वे पूरी तरह झूठ बोल रही हैं. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया, तो जवाब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र सचदेवा ने दिया. कहा-जब उन्हें बंगला अलॉट किया गया था, तो वे क्यों नहीं गईं. हमने उन्हें तीन बंगले दिए, लेकिन लेकिन आतिशी मथुरा रोड छोड़ना नहीं चाहतीं और शीशमहल में जाना नहीं चाहतीं. वे खुद असमंजस में हैं. इस पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने कहा, शाहजहां ने ताजमहल बनवाया और अरविंद केजरीवाल ने शीशमहल बनवाया. सभी मुख्यमंत्रियों को जाकर उसे देखना चाहिए.
बीजेपी नेता परवेश वर्मा ने कहा, उनकी चुनौती केजरीवाल से नहीं, बल्कि दिल्ली की समस्याओं से है. केजरीवाल को जनता खुद जवाब दिया. लेकिन सबसे बड़ा हमला कांग्रेस नेता अलका लांबा ने किया. अलका लांबा ने कहा, जब शराब नीति बन रही थी, घपले हो रहे थे तो आतिशी ने उसका विरोध क्यों नहीं किया. आप नेता सौरभ भारद्वाज ने चुनाव आयोग को घेरा. कहा- चुनाव आयोग पहले रमेश बिधूड़ी जैसे लोगों पर कार्रवाई करे, जो महिलाओं का सम्मान नहीं करते. इस बीच अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ED CBI की रेड होगी. जब इस बारे में आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज से पूछा गया कि ऐसा क्यों कह रहे हैं तो उन्होंने कहा, ये बीजेपी के हाथ में कि किसको तिहाड़ में भेजना है. BJP की केंद्र सरकार के हाथों में है. मेरा मानना है कि अरविंद केजरीवाल ने जब जब ये बातें कही हैं चाहे मनीष सिसोदिया या सतेंद्र जैन के बाद में कही हो या फिर ख़ुद की गिरफ़्तारी के बारे में कही हों वह सब सच हुई हैं. मुझे ऐसा लगता है कि ज़रूर कुछ ना कुछ उनके पास जानकारी आयी होगी इसलिए उन्होंने ये बात कही है.
इससे पहले चुनाव आयोग ने बताया कि दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग होगी और 8 फरवरी को नतीजे आएंगे. दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है. दिल्ली में विधानसभा की कुल 70 सीटें हैं. सभी सीटों पर वोटिंग होगी. 2020 में 6 जनवरी को चुनावी तारीखों का ऐलान किया गया था. 8 फरवरी को वोटिंग के बाद 11 फरवरी को वोटों की गिनती की गई थी. आम आदमी पार्टी को बंपर जीत मिली थी. चुनाव में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की कुल 70 विधानसभा सीटों में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा ने आठ सीटों पर जीत हासिल की थी.
Achanakmar Tiger Reserve: प्रकृति की गोद में बसा ये टाइगर रिजर्व है बहुत खास, जन्नत की सैर का करेंगे अनुभव
महाकुंभ मेला तो आपने बहुत सुन लिया, अब गंगासागर मेले के बारे में भी जाने लें, मकर संक्रांति पर जुटेगी भीड़
इस विंटेज कार की मोहब्बत में दीवाना पूरा लखनऊ, सेल्फी लेने उमड़ती है भीड़
Oscars 2025: ऑस्कर की रेस में शामिल हुईं ये 5 भारतीय फिल्में, 2 तो BO पर हुई थी FLOP, चौंका देगा 1 फिल्म का नाम
'विक्रम वेधा' डायरेक्ट की वो सीरीज, जिसकी 8.1 है रेटिंग, भंवर जैसा क्राइम थ्रिलर का सस्पेंस, रुला देगा क्लाइमैक्स
उफ! सिर से छिनी छत तो गड्ढे में लगा लिया बिस्तर, गाजा के लोगों की बेबसी हिला देगी
पिंजरे में खुश रहनी वाली फिंच बर्ड्स ऐसे बना देंगी आपके घर को इतना हसीन
गोवा से कम नहीं है छत्तीसगढ़ का यह पर्यटन स्थल, समुद्री बीच जैसी आएगी फीलिंग, यहां पहुंचना भी है बेहद आसान
चित्रकूट की इस दुकान में मिलेगा देशी समोसा, देखते ही आ जाएगा पानी
लाइव ब्लॉग
7 hours ago
12 hours ago
14 hours ago
5 hours ago