आगरालीक्स…आगरा में बोले राजनाथ सिंह—विदेशों में बढ़ा है भारत का कद. आने वाले ढाई साल में दुनिया की तीन टॉप अर्थव्यवस्था में शामिल होगा भारत
आगरा माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) का तीन दिवसीय राज्य सम्मेलन मंगलवार को मुफीद ए आम इंटर कॉलेज में शुरू हुआ. इसमें आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंचे. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत का कद विदेशा में काफी बढ़ा है. अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत की बात को अब गंभीरता से सुना जाता है. भारत ने हर क्षेत्र में प्रगति की है. उन्होंने कहा कि आने वाले ढाई साल में भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की टॉप तीन अर्थव्यवस्था में शामिल होगी.
रक्षा मंत्री ने कहा कि आर्थिक दृष्टि से भारतीय अर्थव्यवस्था 11वीं से पांचवें स्थान पर पहुंच चुकी है. यह लगातार बढ़ी रही है. मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि अगले ढाई साल में भारत दुनिया की तीन अर्थव्यवस्था में से एक होगा. उन्होंने शिक्षकों के लिए कहा कि शिक्षकों पर समाज और राष्ट्र के निर्माण की जिम्मेदारी है. समय के साथ उनकी भूमिका में बदलाव आया है. लेकिन मशीनीकरण से सभ्यता और संस्कृति की शिक्षा नहीं दी जा सकती. इसके लिए विवेकऔर मार्गदर्शन शिक्षक पैदा करता है.
आगरालीक्स…आगरा में राष्ट्रीय युवा दिवस पर होगा कवि सम्मेलन. देश के प्रसिद्ध…
आगरालीक्स…आगरा में ओस्वाल बुक्स के सीईओ प्रशांत जैन को रेडियो सिटी द्वारा…
आगरालीक्स…आगरा में रतन टाटा के नाम से दिया जाएगा शहर के प्रमुख…
आगरालीक्स…आगरा वाइल्ड लाइफ एसओएस ने वर्ष 2024 में लगभग 1,500 जानवरों को…
We are dedicated to provide you the latest new about Agra region, national and international news.