Govardhan Puja 2024: गोवर्धन पूजा आज, जानें अन्नकूट पूजा का शुभ मुहूर्त और सही पूजा विधि – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Govardhan Puja 2024: सनातन धर्म के लोगों के लिए पांच दिवसीय दिवाली उत्सव का विशेष महत्व है। इस पांच दिनों के दौरान लोगों के घर में अलग दी धूम देखने को मिलती है। सुबह-शाम देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। इसी के साथ घर को लाइटों और फूलों से सजाया जाता है। पांच दिवसीय दिवाली उत्सव के पहले दिन धनतेरस, दूसरे दिन छोटी दिवाली, तीसरे दिन दीपावली, चौथे दिन गोवर्धन पूजा और अंत में भाई दूज का पर्व मनाया जाता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जाता है। जो दिवाली त्योहार की पांच दिवसीय श्रृंखला का चौथा पर्व है। इसे अन्नकूट पूजा भी कहते हैं। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण, गऊ माता, गोवर्धन पर्वत और अन्न की पूजा की जाती है। इस साल गोवर्धन पूजा शनिवार 2 नवंबर, 2024 को यानी आज है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आरंभ 1 नवंबर 2024 को शाम 06 बजकर 16 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 2 नवंबर को रात 08 बजकर 21 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर गोवर्धन पूजा का पर्व 2 नवंबर 2024 को यानी आज मनाया जा रहा है।
अन्नकूट शुभ मुहुर्त: 2 नवंबर 2024 को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पूजा का शुभ मुहूर्त प्रात: काल 6 बजे से लेकर 8 बजे तक है। इसके बाद दोपहर में 03:23 मिनट से लेकर 05:35 मिनट के बीच भी पूजा की जा सकती है। इस दिन लोग अपने घरों में गोवर्धन पर्वत और भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति बनाते हैं, जिसकी विधिपूर्वक पूजा शाम के समय की जाती है। साथ ही भगवान को कढ़ी और अन्नकूट चावल का भोग लगाया जाता है।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: शुक्र के मेहरबान होने से 3 राशियों को मिलेगी गुड न्यूज, 2 का टूटेगा दिल!
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान इंद्र एक बार ब्रजवासियों से नाराज हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने भारी बारिश की थी। भगवान इंद्र के प्रकोप से ब्रजवासियों को बचाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी उंगली से गोवर्धन पर्वत को उठाया था। इसी के बाद से हर साल गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का आभार प्रकट किया जाता है। प्रकृति को समर्पित ये त्योहार मनुष्य को प्रकृति की सेवा और पूजा करने का अच्छा संदेश भी देता है।
इस दिन गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है। गाय-बैल को स्नान कराकर उन्हें रंग-बिरंगे रूप में सजाते हैं और उनका श्रृंगार किया जाता है। उन्हें गुड़ और चावल देकर विशेष रूप से सम्मानित करते हैं। इसके बाद से भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट भोग लगाया जाता है। अन्नकूट भोग में रोटी, चावल, कढ़ी, पूरी, सब्जी सहित 56 प्रकार के भोजनों का पहाड़ बनाया जाता है, जिसे अन्नकूट कहते हैं।
ये भी पढ़ें- Rahu Ketu Gochar: 3 राशियों का टफ टाइम इस दिन से हो जाएगा खत्म! पापी ग्रहों की मेहरबानी से बढ़ेगी संपत्ति
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Edited By
Nidhi Jain
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News