बेटे की खातिर राहुल अरुणोदय बनर्जी ने पत्नी से फिर जोड़ा था रिश्ता, 6 साल लंबा चला था तलाक का केस – AajTak

Feedback
बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है. 29 मार्च 2026, रविवार को 43 साल की उम्र में उनका दुखद निधन हो गया. बताया जा रहा है कि राहुल शूटिंग के सिलसिले में दीघा के तालसारी इलाके में थे, जहां डूबने से उनकी मौत हो गई.
राहुल जितना बंगाली इंडस्ट्री का जाना माना नाम थे, उतनी ही चर्चा में उनकी पर्सनल लाइफ की भी रही थी. राहुल की शादी उथल-पुथल के लंबे दौर से गुजरी थी. इस बीच उनके बारे में आई अफेयर की खबरों ने भी खूब हेडलाइन्स बनाई थी. 
पत्नी से बिगड़ा रिश्ता, कैसे संभला?
राहुल अपने पीछे पत्नी प्रियंका सरकार और बेटे सोहज को छोड़ गए हैं. हालांकि पत्नी उनसे लंबे समय से अलग रह रही थीं. राहुल और प्रियंका की शादी साल 2010 में हुई थी और 2013 में उनके बेटे का जन्म हुआ था. हालांकि, शादी के कुछ साल बाद उनके रिश्ते में समस्याएं आ गईं और 2017 में दोनों ने तलाक के लिए अर्जी दी. बाद में 2023 में दोनों ने अपने बेटे की खातिर फिर से साथ आने का फैसला किया. कहा गया कि इस बीच राहुल अपने ही बेटे से मिल नहीं पाते थे. ये दूरी उन्हें खल रही थी. 
अगर उम्र की बात करें तो राहुल और प्रियंका के बीच करीब 8 साल का अंतर था. राहुल जहां 43 साल के थे, वहीं मार्च 2026 तक प्रियंका की उम्र लगभग 35 साल बताई जाती हैं. यानी राहुल, प्रियंका से 8 साल बड़े थे.
राहुल की पत्नी प्रियंका भी हैं एक्ट्रेस
प्रियंका सरकार का जन्म 31 दिसंबर 1990 को कोलकाता में हुआ था. उन्होंने बहुत छोटी उम्र, करीब 12 साल में ही एक्टिंग शुरू कर दी थी. साल 2005 में फिल्म दादार आदेश से डेब्यू किया और 2008 में चिरोदिनी तुमी जे आमार फिल्म से उन्हें पहचान मिली. इस फिल्म में उनके साथ राहुल भी नजर आए थे.
इसके बाद प्रियंका ने कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया. उनके काम को दर्शकों ने काफी पसंद किया.
चर्चा में रहे राहुल के अफेयर्स
राहुल और प्रियंका के अलग होने के दौरान राहुल का नाम कुछ एक्ट्रेसेस के साथ जोड़ा गया था. इनमें बंगाली एक्ट्रेस संदिप्ता सेन का नाम भी सामने आया था. हालांकि प्रियंका ने इस पर सीधे तौर से कुछ नहीं कहा था. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उस समय वो काफी मुश्किल दौर से गुजर रही थीं और डिप्रेशन में भी चली गई थीं. उन्होंने कहा कि उन्होंने रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन जब बात उनकी आत्मसम्मान पर आ गई, तो उन्होंने अलग होने का फैसला लिया.
प्रियंका ने यह भी कहा था कि उनके लिए सबसे ज्यादा जरूरी उनका बेटा है. उन्होंने साफ किया था कि उन्हें राहुल से कोई एलिमनी नहीं चाहिए, बल्कि वो चाहती थीं कि राहुल अपने बेटे के भविष्य को सुरक्षित करें.
राहुल और प्रियंका की शादीशुदा जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन दोनों ने हमेशा अपने बेटे को प्राथमिकता दी. राहुल के अचानक निधन से उनके परिवार और फैंस को गहरा सदमा लगा है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News