Last Working Day आज, अलविदा FY26… कल बैंक, शेयर बाजार सबकुछ बंद – AajTak

वित्तीय वर्ष 2025-26 का सोमवार को आखिरी कारोबारी दिन है, मंगलवार 31 मार्च को शेयर बाजार और तमाम राज्यों में बैंक बंद रहेंगे, इस हिसाब से वित्तीय तौर पर सोमवार को ही आखिरी कामकाजी दिन है. 
दरअसल, महावीर जयंती के मौके पर दिल्ली, लखनऊ, पटना, रांची समेत देश के अधिकतर राज्यों में 31 मार्च को बैंक बंद रहेंगे, शेयर बाजार भी बंद रहेंगे, इसलिए बैंक से जुड़े काम 30 मार्च को ही निपटा लें. (Photo: ITG)
 
अब 1 अप्रैल से नए वित्त-वर्ष 2026-27 की शुरुआत होगी, शेयर बाजार के नजरिये से देखें तो निफ्टी की एक्सपायरी महीने के आखिरी मंगलवार को होती है, लेकिन मंगलवार को छुट्टी की वजह से निफ्टी की एक्सपायरी भी सोमवार यानी 30 मार्च को हो रही है. (Photo: AFP)
 
वैसे तो ये वित्तीय साल काफी चुनौतीपूर्ण रहा है, शेयर बाजार के हिसाब से देखें तो निवेशकों को तगड़ा झटका लगा है. 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक निफ्टी ने 3 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है, जबकि मौजूदा वित्तीय वर्ष के दौरान सेंसेक्स में भी 5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. (Photo: AI Generated)
यानी पिछले एक साल में शेयर बाजार से कोई कमाई नहीं हुई है. क्योंकि इस दौरान इंडेक्स में 5 फीसदी तक की बड़ी गिरावट दर्ज की कई. स्टॉक्स के तो और भी बुरे हाल हैं.
पिछले एक साल में देश के सबसे बड़े बैंक HDFC ने 15 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है. ICICI बैंक ने भी 8 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है. Asian Paints के शेयर में इस दौरान 6 फीसदी की गिरावट दर्ज की. देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस के शेयर को पिछले एक साल के दौरान 34 फीसदी तक टूट गए. यानी FY26 शेयर बाजार के निवेशकों के लिए एक कड़वा साल साबित हुआ. (Photo: Getty)
 
वहीं सोने-चांदी के लिए लिहाज ये वित्तीय वर्ष काफी शानदार रहा. सोने ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 60 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है, जबकि चांदी की कीमत दोगुनी से भी ज्यादा हो गई. ऐसे में एक बार फिर सोना-चांदी मुसीबत में निवेशकों का सहारा बना है. (Photo: PTI)
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News